चना मद्रा - Channa Madra Recipe - Chickpeas in Yogurt Sauce

📅 22 सितंबर 2015 👁 2.1 लाख बार देखी गई 💬 15 कमेंट ★ 3.4 (3520)


चना मद्रा हिमाचली रेसीपी है जो दही की ग्रेवी में काबुली चने को पकाकर बनाई जाती है.

Read -  Channa Madra Recipe - Chickpeas in Yogurt Sauce Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Channa Madra Recipe

  • काबुली चना उबले हुये - 1 कप
  • दही - 1 कप
  • देशी घी - 4 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • दाल चीनी - 1 इंच टुकडा़
  • बडी़ इलायची - 2
  • लौंग - 4
  • काली मिर्च - 6-7
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - ¼ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Chickpeas in Yogurt Sauce

चना मद्रा बनाने के लिए आप सबसे पहले साबुत मसालों को कूट कर तैयार कर लीजिए. इसके लिए
बडी़ इलायची को छील कर इसके दाने निकाल लीजिए, साथ ही लौंग और काली मिर्च को एक साथ दरदरा कूट कर तैयार कर लीजिए.

अब तड़का लगाएं, गैस आॉन कीजिए और कढा़ई को गैस पर रख कर कढा़ई में 2 टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिए. घी के मेल्ट होने पर इसमें जीरा और हींग डाल कर तड़क लीजिए. जीरा तड़कने पर इसमें दरदरा कूटा मसाला और दाल चीनी डाल कर मिक्स कीजिए और मसाले को हल्का सा भून लीजिए.

मसाला हल्का सा भून जाने पर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, उबले हुए चने और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. अब इसमें किशमिश डाल दीजिए और 1-2 मिनिट लगातार चलाते हुए अच्छे से मिक्स कीजिए.


मसाले के अच्छे से मिल जाने पर पर अब इसमें दही डालकर मिक्स कीजिए और चनों में उबाल दिला दीजिए. चनों में उबाल आने पर इसमें नमक डाल दीजिए और बचे हुए घी को भी चनों में डालकर अच्छे से मिला दीजिए. चना मद्रा बनकर के तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.

स्वादिष्ट चना मद्रा सब्जी बनकर के तैयार है. सब्जी में काट कर रखा हुआ हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए और थोडी़ गार्निश कर दीजिए. टेस्टी चना मद्रा को आप परांठे, चपाती, नॉन या चावल किसी के भी साथ परोस सकते हैं.  तो आप चना मद्रा बनाईये और खाईये

4 सदस्यों के लिए
समय - 30 मिनट

Chana Madra Recipe - Chickpeas with Yogurt Gravy Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (3520 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (15)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

zuaib
very nice and simple reciepi
NishaMadhulika
zuaib जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Nidhi
nishaji. I tried the chana madra. it was excellent. till now we used to make only chana masala but this recipe of madra is different and very tasty. thanks
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tohfa
I want to learn himanchal recipie

निशा: मेरी वेबसाइट पर कुछ रेसिपी दी हुई हैं आप उन्हें देख सकते हैं साथ ही मैं और भी रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
neeta parmar
Thanks for sharing this recipe. .

निशा: नीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ishu Bhardwaj
Thnxxx for reply mam,
Happy New Year 2016
mujhe uttrakhand wali famous BAAL MITHAI (बाल मिठाई) banani hai, please mam uski recipee bataiye and I am a boy.
निशा: इशू जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Ishu Bhardwaj
Hello Mam,
Aap uttranchal ki koi famous dishes bhi banaiye......
निशा: इशू जी मैं कोशिश करूंगी, आप मुझे उनके नाम भी सुझा सकती हैं.
Nisha
Thank you for sharing a delicacy jo sirf himachal me hi khane ko milta hai.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha
nisha ji isme onion or garlic use nai ho sakta kya?

निशा: आप अपने स्वादानुसार प्याज और लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं.
Ayman jamal
Dear nishaji,
Maine 2 baar chana madra bananey ka try kia
Packet wali dahi use ki
Dahi phat gai
N recepi kharaab ho gai
Plz koi tip dijiye !
निशा: Ayman ji, दही को फ्रिज से तुरन्त निकाल कर न डालें, उसे नार्मल तापमान पर आने दें तब चने में डाले, आप दही को थोड़ा थोड़ा करके भी डाल सकते हैं, दही डालें मिलायें और उबाल आने तक चने को चलायें, फिर डालें और एसा करते हुये सारा दही डालें, दही बिलकुल भी नहीं फटेगा.
nitin laad
इसमे प्याज का उपयोग ग्रेवी के लिए कर सकते हे क्या
priya

Yammy ,mdra mujhe bahut pasand hai hot rice k sath hmare yha serve kiya jata hai .happy navratri mam


निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
badal singh

Sabut masala kya hai


निशा: बादल जी, साबुत मसाले में काली मिर्च, बड़ी इलाइची, लोंग और दालचीनी ली हैं.
vinod

mam masale kitni matra me dalne hai, chota chamach kon sa


निशा: विनोद जी, छोटा चम्मच जिसे खाना खाने में यूज किया जाता है, बाजार में आजकल छोटे डिब्बे में छोटा चम्मच और बड़े डिब्बे में बड़ा चम्मच मिलता है. बर्तन वाले की दुकान पर चम्मच का सैट भी बाजर में मिलता है.
priynka

mam plz ap shakes wgrh ya esi cheezo ki recipe dijiye na k koi guests aye ya family me bi bnake khilaya ja ske breakfast me.unhe breakfast me ky bnake khila skte h mam plz 


निशा: प्रियंका जी, वेबसाइट पर बहुत सारी रेसिपी सुबह नाश्ते में बनाने के लिये और गैस्ट के लिये बनाने के लिये दी गई है, प्लीज आप से सर्च तो कीजिये.