मेकरोनी राइस पुलाव - Macaroni Pulao recipe - Pasta Pulao Recipes

मेकरोनी राइस पुलाव बच्चों को बहुत पसंद आता है. मैक्रोनी के साथ हरी सब्जियां और ताजा कुटे हुये मसालों का खास स्वाद आपको भी बहुत पसंद आयेगा.
Read - Macaroni Pulao recipe - Pasta Pulao Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Macaroni Pulao recipe
- बासमती चावल - 1 कप (पके हुए)
- मैकरोनी - 1 कप (पकी हुई)
- टमाटर - 2 (बारीक कटे हुए)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- हरी मटर - 1/2 कप
- काजू - 20-25
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल या घी - 3-4 टेबल स्पून
- अदरक - 1 इंच (पतला पतला बारीक कटा हुआ)
- साबुत गरम मसाले बडी़ इलायची-1 , लौंग-4, काली मिर्च-10-11, दालचीनी- ½ इंच टुकडा़
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- पिज्जा सॉस - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Macaroni Pasta Pulao ?
पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए. गैस धीमी कर दें. जीरा भून जाने पर इसमें पतला कटा हुआ अदरक, बड़ी इलाइची को छील कर, उसके दाने, साबुत मसाले डाल दीजिए. इन्हें हल्का सा भून लेने के बाद, हरी मटर डाल डीजिए और ढककर 1 से डेढ़ मिनिट तक भून लीजिए.
पैन को खोलिये, कटी हुई शिमला मिर्च डाल दीजिए और इसे भी एक से डेढ़ मिनिट तक के लिए चलाते हुए भून लीजिए. सब्जियों के क्रन्ची हो जाने पर इसमें कटे हुए टमाटर डाल दीजिए और ढककर 2 मिनिट के लिए पकने दीजिए.

सब्जियों के पक जाने के बाद इसमें पिज्जा सॉस, लाल मिर्च पाउडर, नमक, कटे हुए काजू के टुकडे़ और पका कर रखी हुई मैकरोनी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
अब पका कर रखे हुए चावल भी कलछी से अलग अलग करते हुये डाल दीजिए और सभी चिजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. गरमा गरम मेकरोनी राइस पुलाव बनकर तैयार है. इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कीजिए. बहुत ही स्वादिष्ट मेकरोनी राइस पुलाव बना है, परोसिये और खाइये.
सुझाव
आप पुलाव में अपनी पसन्द के अनुसार जो सब्जियां डालना चाहें डाल सकते हैं. साथ ही इसमें ड्राई फ्रूट भी आप अपनी पसंद अनुसार डाल सकते हैं.
- 3-4 सदस्यों के लिए
- समय - 35 मिनिट
कमेंट (50)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गीतांजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजू जी, इसमें पीलापन नही हैं, यह सब्जियों और मसाले का मिला-जुला रंग है.
निशा: पूनम जी, आप यह रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, आप पिज्जा सॉस की जगह अपनी पसंद अनुसार कोई भी सॉस इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: आप बिना पिज्जा सॉस के भी पिज्जा बना सकते हैं.
main jarur try karunga aap bhot achchhe se defination and pictures bhot hi clear bataye h esme banane me koi problm nahi hoga thanks mam ji
निशा: झमकू जी, अवश्य बनाइये कोई प्रोब्लम नहीं होगी.
Hi Nisha mam, mujhe or meri wife ko apki recipe bhaut achi legti h. lekin ab meri wife pregnant h or uska kuch chat pata khane ka mann krta h. lekin m cooking kam krta hu to aap plz uske liye koi achi or chat pati or asaan si recipes share kro.
Thanks.
निशा: नवीन जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर कई तरह के चाट रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर चाट लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
agr khane me mirche jiada ho jaye.To kya koi upaye ha jisse mirch kam ki ja sakey
निशा: समीर जी, मिर्च अधिक होने पर घी या बटर डाल कर, उन्हैं कम किया जा सकता है.
pasta kaisa banta hai uski respee be send kar do meri mail id may pls yummy vala pasta
dekhne may toh bhut mind blowing lag rahi hai ab khaane may pata nahi kaisa hogi isme pyaaz kyu nahi dale ga
Macaroni kase pakaye
निशा: अजय जी यदि आप मेकरोनी उबालना के लिये जानना चाहते हैं, तो ये बहुत आसान है, 1 कप मेकरोनी उबालने के लिये किसी बर्तन में 3-4 कप पानी उबलने रखें, उबलते पानी में मेकरोनी, 1 छोटी चम्मच तेल और 1/2 छोटी चम्मच नमक डालें, तेजी से उबाल आने पर गैस धीमीं करें और 12-15 मिनिट तक मेकरोनी को उबलनें दें, बीच बीच में चलाते रहें, चैक करें नरम मेकरोनी उबल कर तैयार हो जायेगी, मेकरोनी से छान कर पानी निकाल दीजिये और यूज कीजिये.
mam please aapne abhi tak bhi backed Macaroni ki recipe nahi batai. please share
निशा: मीनू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मीनू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अंजली पिज्जा सास हमने अलग फ्लेवर के लिये डाला है, आप इसे बिना सास के बनायें, पुलाव अच्छा बनेगा.
निशा: मीनू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मीनू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
;-)
thanku nisha di
मैम यूँ तो मै कोई कुक नही हूँ और न ही मुझे पाकविद्या का कोई खास ग्यान है! पर जब भी अवकाश के दिन मै घर पर होता था तो मै रसोंई मे माँ की मदद करने पहुँच जाता था... माँ मुझे देख के मंद मुस्कुराती और कहती "बेटा ये लड़को के बस की बात नही, तू बैठ मै लाती हूँ!" यकीनन वो पल मेरे लिये बेहद तकलीफदेह होता था! .... पर अब ऐसा नही होता, मै हर रविवार माँ के लिये कुछ न कुछ खाश परोसता हूँ..... बस उसमे माँ के हाथों के स्वाद की कमी आज भी खलती है.. :-)
निशामधूलिका की समस्त टीम को मेरा 'धन्यवाद' .... ये सब आप लोगो का श्रेय है!
माँ भारती आपका कल्याण करे!
निशा: कुबेर जी, आपका कमेन्ट बहुत ही दिल को छूने वाला है, बहुत बहुत धन्यवाद.