छैना मुरकी | Chena Murki Recipe |How to make Bangali Sweet Chenna Murki

पनीर के छोटे-छोटे टुकड़ों पर चाशनी की मोटी परत चढ़ी मिठास से भरपूर छैना मुरकी, बंगाल के मिष्ठान्नों के खजानों में से एक.
Read - Chena Murki Recipe |How to make Bangali Sweet Chenna Murki
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chena Murki Recipe
- पनीर - 250 ग्राम
- चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
- इलायची - 4
- गुलाब जल - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Bangali Sweet Chenna Murki
पनीर को चौकोर आकार के छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. इलायची को छीलकर इसके बीजों को दरदरा कूटकर ले लीजिए.
चाशनी बनाइये
नान स्टिक पैन में 1 कप चीनी और 1/2 कप पानी मिलाकर डालिए. चाशनी बनाने के लिये पैन आग पर रखिये और चाशनी में उबाल आने दीजिए. चाशनी को बीच-बीच में चमचे से चलाते रहिए. पानी में चीनी के घुल जाने के बाद इसे 2 मिनिट और पका लीजिए. इसके बाद चैक कीजिए. चाशनी के टैस्ट के लिये आप एक-दो बूंद चाशनी किसी प्याली में गिराइये, थोडी़ सी ठंडी होने पर अंगूठे और अंगुली के बीच चाशनी को चिपका कर देखिये 1 तार निकलते हुये दिखाई दे रहा होगा. चाशनी तैयार है.
चाशनी में पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कीजिए. फिर, इलायची पाउडर भी डालकर चाशनी को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि चाशनी जमने वाली कंसिस्टेंसी तक न पहुंच जाए.
जैसे ही चाशनी गाढी होकर क्लीयर ना रहे और सफेद कलर की गाढी़ जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पहुंच जाए, वैसे ही गैस बंद कर दीजिए. पैन को गैस पर से उतार कर जाली स्टैंड पर रख दीजिए और इसमें गुलाब जल डालकर मिक्स कर दीजिए.

चाशनी को अभी भी लगातार चलाते रहें ताकि चाशनी की कोटिंग सभी टुकड़ों पर अच्छे से लग जाए. चाशनी को लगातार चलाते हुए ठंडा कीजिए.
छैना मुरकी ठंडी होकर ड्राय हो गई है. छैना मुरकी बनकर तैयार है. छैना मुरकी को प्याले में निकाल लीजिए. बची हुई चीनी को पैन में ही रहने दीजिए और इस बची हुई चीनी को आप चाय, हलवा बनाने में या जहां भी आप पाउडर चीनी का उपयोग करना चाहे उसमें यूज कर सकते है, या फिर से छैना मुरकी बनाने में भी इसका उपयोग कर सकते हैं.
सुझाव
- छैना मुरकी के लिए पनीर को एक जैसे टुकड़ों में काटकर तैयार कीजिए. ये न ज्यादा बड़े टुकड़े हों और न ही ज्यादा छोटे हों.
- चाशनी एक तार की हो जाने पर ही पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कीजिए. अगर पतली चाशनी में पनीर के टुकड़े डाल दिए जाएं तो वे पकाते समय टूट सकते हैं.
- छैना मुरकी बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन का यूज करना ज्यादा अच्छा होता है.
- चाशनी में पनीर के टुकड़े डाल कर इसे लगातार चलाते हुए पकाना है ताकि चीनी की कोटिंग सभी पनीर के टुकड़ों पर अच्छे से लग जाए.
- छैना मुरकी को दो प्रकार से बनाया जा सकता है एक आप इसे जूसी छैना मुरकी बना सकते हैं और दूसरी सूखी छैना मुरकी. हमने यहां सूखी छैना मुरकी बनाई है.
- चीनी अगर अच्छे से साफ नहीं है उसमें कुछ गन्दगी हैं तब चाशनी बनाते समय, 1-2 टेबल स्पून दूध डाल दीजिये, चाशनी की गन्दगी झाग के रूप में चाशनी के ऊपर आ जायेगी, उसे कलछी से निकालकर हटा दीजिये, एकदम क्लीयर चाशनी बनकर तैयार हो जायेगी.
Chena Murki Recipe | छैना मुरकी । How to make Bangali Sweet Chenna Murki
कमेंट (20)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हंसराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
Is it normal or there was some mistake while making.
The powder excess sugar however didnot melt.
निशा: स्वरन जी आपने बहूत अच्छी छैना मुर्की बनाई है, बहुत बहुत धन्यवाद. फ्रिज से कोई भी मिठाई बाहर निकालें थोडी देर में वह गीली लगती है, ये गलती छैना मुर्की की नहीं है, ये मिठाई के ठंडक से गर्मी में यानी कि बाहर आने पर होता ही है.
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विवेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितू जी, चाशनी में अच्छा उबाल हो तब पनीर के टुकड़े डालें, और पानीर में अधिक पानी न हो उसे पहले से प्लेट में तिरछा करके रख दें, पनीर से पानी निकल जायेगा, पनीर के टुकड़े बिलकुल भी नहीं टूटेंगे. पकने के बाद कलर हलका भूरा हो सकता है.
निशा: रितू जी, आप सामान्य पनीर उपयोग कर सकते हैं.
Bahut Bahut dhanyawad chhena murki ki receipy ke lye. Apki batai gayi receipes bahut hi aasan aur interesting hoti he.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सना जी, आप इसे 4-5 दिनों तक खा सकते हैं.
निशा: रचना जी, मैं जल्द ही इसका विडियो भी अपलोड करूंगी.
निशा: अवनी जी, जब गुलाब जल डालते हैं उसी समय पर केवडा़ एसेन्स डालें और अगर केसर डालना चाहते हैं तो पानी में थोड़ी देर भिगाने के बाद उसे चाशनी में डालें, और इसके बाद पनीर के पीसेज डालकर छैना मुर्की बनायें.
निशा: राधिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.