आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi)

टमाटर आलू की सब्जी पूरी, बेड़मी या परांठे के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती है. आईये आज आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi) बनायें
Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi
Read - Aloo Tamatar Sabzi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Tamatar Sabzi
- आलू - 300 ग्राम
- टमाटर - 200 ग्राम
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Aloo Tamatar Sabzi
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चमचे से चला दीजिये ( मसाला जलने न पाये). मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार न हो जाय.
आलू को तोड़कर इस मसाले में डालिये और 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये. एक गिलास पानी, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये (पानी की मात्रा आप अपनी इच्छा के अनुसार घटा बड़ा सकते हैं).
सब्जी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये. सब्जी बन चुकी है. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
आपकी आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi) तैयार है. सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम आलू टमाटर की सब्जी पूरी, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (213)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनिल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता, जी हां मैं धनियां आलू की रैसिपी लिखने की कोशिश जल्दी ही करूंगी.
निशा: नंदा, जी हां आप न्यूट्रीला डाल सकते हैं.
निशा: अंजू, कच्चे पपीते की सब्जी, वेवसाइट पर पह्ले से उपलब्ध है, आर वेवसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर कच्चे पपीते की सब्जी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: दीप्ती, धन्यवाद.
Aap kuch healthy, kam tel wali sabzi bhee bataeye. Mujhe tel zayada mana hai.
निशा: अम्बी, आलू टमाटर आप बहुत ही कम तेल में कुकर में आसानी से बना सकती हैं, बहुत सारी सब्जी हैं आप उन्हैं कम तेल में बना सकती है, कोफ्ते, भिन्डी या अरबी को थोड़ा अधिक तेल लगता है.
i am vipin and living alone in delhi from last two year and i hired a cook for making food in my home but i was never find the tast in the food make by her..
par ab pichle 1 week se main aap ki iss web site se recipes seekh raha hu aur bana rahha hu,,,, and i got the the tast ust like my moms hand... thanks nisha i aap ne meri mama ko meri pass la diya ....
निशा: विपिन, आप खुश हो रहे हो, मुझे बहुत खुशी हो रही है, धन्यवाद.
निशा: रुतुराज, आपके कमेन्ट से मुझे बहुत अच्छा लगा, धन्यवाद.
thanks....it very helpful for new boys team ♥♥
.........thnx ...again and again...
Thanks for the best site provided throughout the world.It is very helpful to all ages of women and men.The language here is very simple and effective. Even by reading once anybody can make anything.
Thanks Again.
निशा: अनिल, धन्यवाद.
निशा: साबा, सर्च बटन पर अरबी लिखकर सर्च कीजिये, अरबी की सब्जी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है.