आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi)

टमाटर आलू की सब्जी पूरी, बेड़मी या परांठे के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती है. आईये आज आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi) बनायें
Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi
Read - Aloo Tamatar Sabzi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Tamatar Sabzi
- आलू - 300 ग्राम
- टमाटर - 200 ग्राम
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Aloo Tamatar Sabzi
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चमचे से चला दीजिये ( मसाला जलने न पाये). मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार न हो जाय.
आलू को तोड़कर इस मसाले में डालिये और 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये. एक गिलास पानी, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये (पानी की मात्रा आप अपनी इच्छा के अनुसार घटा बड़ा सकते हैं).
सब्जी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये. सब्जी बन चुकी है. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
आपकी आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi) तैयार है. सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम आलू टमाटर की सब्जी पूरी, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (213)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
1 टेबल स्पून मतलब क्या है !
Kya aloo tamatr ki subzi me adrak hara mircha lahsun kut kar nhi daal skte hai
निशा: राशिद जी अवश्य डाल सकते है.
It is a good idea for the freshers who make the food 1st time as i m also..
निशा: हिमान्शू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi nisha ji ..
Mujhe khana bnane ka bahut shok h ..aksar hm jyada masala wali sbji bnaye to bhi etni tasty nhi bnti h jitni aap ki btaye hue recipe tasty lgti h ... Me ab to aksar aap ki recipe he try krti hu ...:)
Thanku ....
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki website par kakdia ki sabzi Nahi mili Jo haryana ke गाँवोंmein banti hain ek baar Maine apni Nani ke hath ki bani sabzi khai thi tabse main yeh try kar rahi thi par mujh se acche se nahi bani socha appse Sikh loon par recipemil nahi rahi aaP plz batana
निशा: अनु जी, तेल ज्यादा गरम हो तो एसा हो जाता है, प्लीज तेल कम गरम रखें, और आग एकदम कम और पास में पानी रखें, कभी तेल गरम हो तो थोड़ा पानी डालकर मसाले को जलने से बचा सकते हैं.
Aapki sari recepi Bahot achhi rhti hai.hme cooking krna bahot pasand h esliye jb v kuch nya banana hota h ek bar apki recepi jrur pdti hu. Apki recepi me se hi pd ke maine shimla mirch ki sbji bnayi sbko bahot psnd aaya. I like your recepi. Thank you so much.
I am Bachelor, thanks for help.
निशा: इशि जी, आप जो भी सब्जी बनाना चाहें उसका वीडियो देखिये, और सब्जी बनायें, सब्जी बहुत अच्छी बनेगी, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आपको बिलकुल प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: डा. रिचा मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनी जी, मसाला भूनते समय आग धीमी रखेंगी, तो मसालों का कलर और टेस्ट दोंनो आयेंगे.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i hai .main Jo phele aaloo ki sabji banati thi osse better bani hai thanks .
निशा: आशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
.
निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना जी, हमारे यहां के रसगुल्ले अरारोट डालकर बनाये जाते हैं, लेकिन बंगाली रसगुल्ले बिना अरारोट डाले बनाये जाते हैं, हमने दोंनो ही बनाये हैं, आपको जिस तरह के पसन्द वह बनायें, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you!
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सनार्ती, बहुत बहुत धन्यवाद.