आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi)

टमाटर आलू की सब्जी पूरी, बेड़मी या परांठे के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती है. आईये आज आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi) बनायें
Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi
Read - Aloo Tamatar Sabzi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Tamatar Sabzi
- आलू - 300 ग्राम
- टमाटर - 200 ग्राम
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Aloo Tamatar Sabzi
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चमचे से चला दीजिये ( मसाला जलने न पाये). मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार न हो जाय.
आलू को तोड़कर इस मसाले में डालिये और 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये. एक गिलास पानी, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये (पानी की मात्रा आप अपनी इच्छा के अनुसार घटा बड़ा सकते हैं).
सब्जी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये. सब्जी बन चुकी है. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
आपकी आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi) तैयार है. सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम आलू टमाटर की सब्जी पूरी, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (213)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanku you didi
Thank you so much..!
Thanku you didi
Thank you so much..!
निशा: दीपू जी, आलू मसाले में डाल कर मिक्स करें और बिना पानी डाले सूखी सब्जी बना लीजिए.
निशा: मुन्ना जी, आप मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर बहुत सी रेसिपी देख सकती हैं और उनमें से जो भी आपको पसंद हो उसे बनाएं. आपको वे पसंद आएंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धनराज जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. आप अपनी पसंद अनुसार में बदलाव कर सकते हैं.
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कशिश जी, पिसा हुआ गरम मसाला उपयोग में लाना है.
निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सब्जी को आप धीमी-मध्यम आंच पर ही पकाएं.
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्ष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दही से इसके स्वाद में खटास बढ़ सकती है. ऎसे में एकदम ताजा दही का ही उपयोग करें तो बेहतर होगा.
निशा: अंजली जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर आलू टमाटर से बनी और बहुत सी रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: सनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राम जी, धन्यवाद.
निशा: माधुरी जी, धन्यवाद.
निशा: आरती जी, सिर्फ टमाटर से आप टमाटर कढ़ी, टमाटर करी और भरवां टमाटर बना सकती हैं. ये सभी रेसिपीज़ हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं.
निशा: सत्यम जी, धन्यवाद.
निशा: विकास जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
kaat kr bhi dal skte the
निशा: राजन जी, यह दोनों तरीकों से बनाई जा सकती है़ आप चाहे तो इसे कटे हुए टमाटर से भी बना सकते हैं.