आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi)

टमाटर आलू की सब्जी पूरी, बेड़मी या परांठे के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती है. आईये आज आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi) बनायें
Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi
Read - Aloo Tamatar Sabzi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Tamatar Sabzi
- आलू - 300 ग्राम
- टमाटर - 200 ग्राम
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Aloo Tamatar Sabzi
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चमचे से चला दीजिये ( मसाला जलने न पाये). मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार न हो जाय.
आलू को तोड़कर इस मसाले में डालिये और 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये. एक गिलास पानी, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये (पानी की मात्रा आप अपनी इच्छा के अनुसार घटा बड़ा सकते हैं).
सब्जी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये. सब्जी बन चुकी है. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
आपकी आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi) तैयार है. सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम आलू टमाटर की सब्जी पूरी, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (213)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ममता जी, लगभग 350 ग्राम टमाटर डाल सकती हैं.
निशा: हर्षित जी, प्याज को बारीक-बारीक काट लीजिए और जीरा चटखने के बाद, तेल में पारदर्शी होने तक फ्राय कर लीजिए. उसके बाद, दी गई विधि के अनुसार सब्जी बना लीजिए.
निशा: सपना जी, आपको प्याज पसंद है, तो आप डाल सकती हैं.
निशा: जान्वी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
You and your work is so sweet nisha ji
निशा: नवीन जी, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुरू जी, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर विभिन्न ग्रेवी नाम से आर्टिकल देख सकते हैं.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गंगा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रजापती जी, फ्राइड आलू की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, इसे आप देख सकते हैं.
निशा: रिद्धिमा जी, तड़का के तेल में नमक नहीं डालते, नमक सब्जी में पानी डालने के बाद डाला जाता है.
निशा: अनू जी, हमेशा धीमी आंच पर ही मसाला भूनें.
निशा: शिब्बू जी, अवश्य सीखिये, ये सारी रेसिपी हमने वेबसाइट और चैनल पर इसीलिये तो डाली हैं.
निशा: विजेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजू जी, बैगन को भटा कहा जाता है, और बैगन की सब्जी की रेसिप[ई मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बैंगन सब्जी लिखकर रेसिपी देख सकते है.
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Reply fast
निशा: आलूओं को बारीक तोड़ लीजिए.
निशा: तनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thankyou.