आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi)

टमाटर आलू की सब्जी पूरी, बेड़मी या परांठे के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती है. आईये आज आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi) बनायें
Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi
Read - Aloo Tamatar Sabzi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Tamatar Sabzi
- आलू - 300 ग्राम
- टमाटर - 200 ग्राम
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Aloo Tamatar Sabzi
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चमचे से चला दीजिये ( मसाला जलने न पाये). मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार न हो जाय.
आलू को तोड़कर इस मसाले में डालिये और 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये. एक गिलास पानी, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये (पानी की मात्रा आप अपनी इच्छा के अनुसार घटा बड़ा सकते हैं).
सब्जी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये. सब्जी बन चुकी है. सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
आपकी आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi) तैयार है. सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम आलू टमाटर की सब्जी पूरी, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (213)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शिवानी जी, शाही पनीर की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर शाही पनीर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
ye sbzi shuki bhi ban sakti h agar ha th kitna aur kam matra mai paani dalsakte h..
निशा: अकरम जी, सब्जी को पकने के लिये थोड़ा सा पानी डाल दीजिये, 1/2 कप से थोड़ा और कम सूखी सब्जी बनकर तैयार हो जायेगी.
निशा: लक्ष्मी जी, हमने तो बहुत सारी दालें बनाई हैं और रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, प्लीज सर्च बटन पर दाल लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
this respiiiii.....
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अवनी, आलू कुकर में डालिये और पानी इतना डालिये कि आलू आधे से डूबे रहें, कुकर में 1 सीटी आने तक पकाइये, गैस धीमी कर दीजिये और आलू को 3-4 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिये, कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये आलू उबल कर तैयार हैं.
निशा: विक्रम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for sharing ur wealth with us....
निशा: रोशिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, हां मसाले में पानी मिलाकर भी डाला जा सकता है.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:धन्यवाद लता, मैं जल्दी ही इसका वीडियो बनाने की कोशिश करतीं हूं
निशा: कुसुम, दाल बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर मूंग दाल या अरहर दाल या जो दाल बनाना चाहती हैं, उसका नाम लिखकर सर्च कर सकती हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sud be appreciatd i wl sugst ur name fr kichen king/queen awrd in my city.
निशा: नवनीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया, अवश्य मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
Thank you
निशा: विक्रम आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बलजिन्दर जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शामिली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता, हमें नमक को मसाले के साथ भूनना नहीं होता, भूनने वाले मसाले हम पहले डाल देते हैं और सब्जी डालने के बाद हम नमक डालकर मिला देते है, डिफरेन्स की कोई बात नहीं है.
निशा: सवा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवांगी, वेबसाइट पर बहुत सी रैसिपी है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: गीता, मशरूम मटर करी का वीडियो मेरे चैनल पर उपलब्ध है, चैनल के सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च किया जा सकता है.