आलू चाट (Aloo Chaat Recipe, Recipe Of Potato Chaat)

कुरकुरे आलू की चटपटी चाट और साथ में हरे धनिये और मीठी चटनी के साथ आज आलू की चाट (Aloo Chat ) ही बना लेते हैं. (Aloo Chaat Recipe, Recipe Of Aloo Chaat, Potato Chaat Recipe, Recipe Of Potato Chaat)
Read - Aloo Chaat Recipe, Recipe Of Potato Chaat Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Chat Recipe
- आलू - 2 (उबले हुए)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- मीठी चटनी
- हरे धनिये की तीखी चटनी
- बारीक सेव
- दही
- कतरा हुआ हरा धनिया
- भूना जीरा
- नमक
- काला नमक
- चाट मसाला
विधि - How to make Aloo Chat
दही को फैंट लीजिये.
आलू को छीलकर मीडियम साइज के टुकड़ों में काट लीजिए.
आलू को शैलो फ्राय करने के लिए तवा गरम करके उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. इसके बाद, आलू को सिकने के लिए तवे पर लगा दीजिए. नीचे की साइड से आलू के ब्राउन होने पर इन्हें पलट दीजिए और आलू को दोनों ओर ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
सिके हुये 7-8 आलू के टुकड़े प्याले में निकालिये, थोड़ा सा नमक, काला नमक मिलाइये. इसके बाद 2 चम्मच मीठी चटनी, 1 चम्मच हरे धनिये की चटनी, 2 से 3 चम्मच दही चाट मसाला, भुना जीरा, हरा धनियां ऊपर से डालिये और अंत में बारीक सेव डालिए.
खट्टी मीठी आलू की चाट तैयार है, सभी को खिलाइये और आप भी खाइए
सुझाव
- आलू को डीप फ्राय करके भी चाट बनाई जा सकती है.
- मीठी चटनी और हरे धनिये की चटनी की रेसिपी हमारी वेबसाइट के इन लिंक्स पर देखिए.
कमेंट (111)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
But full of calories...
निशा: अनुष्का, इसके लिये गैस मीडियम रखनी होती है.
pudina aur dhaniya ki methe green aalu
banana bataiye na.plz.
निशा: कविता, आलू को उबाल कर चार टुकड़े करने हैं गोल नहीं करने हैं.
निशा: शिवम, आलू को उबाल कर चार टुकड़ों मे काट लीजिये, गोल नहीं करने हैं.
निशा: केशव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमनजोत, दोंनो चटनी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर चटनी लिखकर या चटनी कालम पर क्लिक करके रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: विनीता, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: भावना, सेव बेसन के नमकीन बारीक सेव होते हैं.
निशा: धन्यवाद अनुराग जी
निशा: पूजा, चाट में बारीक सेव डालना बिलकुल जरूरी नहीं हैं, चाट इनके बिना भी अच्छी लगती है.
निशा: आदिल, हमने इमली की मीठी चटनी बनाई है, उसमें चीनी का स्तेमाल किया है, आप चीनी की जगह गुड़ डालकर मीठी चटनी बना सकते है.
I luv ur aloo chat
thanks
Thanks Nisha ji