रवा इडली – Rava Idali Recipe – Rawa Idli Recipe

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 19.7 लाख बार देखी गई 💬 305 कमेंट ★ 3.1 (27191)

Rawa Idli Recipe

आप चावल दाल की इडली तो बेहद पसंद करते होंगे. लेकिन सूजी (रवा) से बनी इडली (Rava Idli) बनाने में कम समय लेतीं हैं. इसकी खूबी यह है कि इसमें न तो एक दिन पहले भिगोने का झंझट न कुछ इसे पीसने का. इनमें तेल तो लगता ही नहीं. इसे बच्चे हो या बड़े सभी पसन्द करते हैं.

Read this recipe in English - Rava Idli Recipe – Rava Idli Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Idali Recipe

  • चार लोगों के लिये.
  • रवा (सूजी) —  250 ग्राम या 1   1/2 कप
  • दही - 300 ग्राम या 1 1/2 कप
  • पानी — 50 ग्राम या 1/4 कप
  • नमक —  स्वादानुसार या 3/4 छोटी चम्मच
  • ईनो साल्ट — 3/4 छोटी चम्मच
  • तेल —  एक बड़ी चम्मच ( इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये)

बनाने की विधि - How to make Rava Idali Recipe

rava-idali1.gifसबसे पहले दही को फैट लीजिये. अब एक बर्तन में सूजी लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. इसमें पानी और नमक डाल कर और फैंट लीजिये. अब मिश्रण को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. 20 मिनट बाद मिश्रण में सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण अधिक गाढ़ा और अधिक पतला न हो.

कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गैस पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये. इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लग कर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में भर दीजिये. एक बार में 12 या 18 इडली बन जाती है. यह इडली स्टैन्ड के साइज पर निर्भर है. इडली स्टैन्ड को जमा कर कुकर में रख दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन पर से सीटी हटा लीजिये. 8 या 10 मिनिट में इडली पक जाती है. कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि उससे मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से स्टैन्ड से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.

इडली तैयार है. इन्हैं आप सांबर,  नारियल की चटनी, चने दाल की चटनी या मुंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइये.

सावधानियां:

1. इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.

2. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये.  मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.

Rava Idali Recipe – Rawa Idli Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (27191 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (305)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Narinder Kumari
ati swadist idli
NishaMadhulika
thanks you Narinder Kumari
कल्पना देशमुख
आपकी हरेक रेसिपी मुझे बहुत पसंद आती है ।मेरी रसोई बनाने की विधी आपसे बहुत मिलती जुलती है।मुझे कुकिंग का खूब शौक है और आपकी सिखाने की शैली खूब अच्छी लगती है।
NishaMadhulika
कल्पना देशमुख, बहुत बहुत धन्यवाद
Sangita Sinha
Any substitute for eno fruit salt
NishaMadhulika
Sangita Sinha , you can use baking powder or baking soda instead of ENO
NishaMadhulika
Sangita Sinha , you can use baking powder or baking soda instead of ENO
Dolly
nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Dolly
BINA H BHADORIYA
I just listen about this rava idli but i dot tried but after seeing ur video i am very extited to make this rawa idli it become so easy THANK U NISHA G
NishaMadhulika
BINA H BHADORIYA जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Poornima Arya...
Gud video Mam Rava idli bnale ke liye
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Poornima Arya...
Prajyot Tarale
Testy
NishaMadhulika
Prajyot Tarale जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Shipra
Hi Nishaji I made this recipe in microvawe .came out very well and tasty. Everyone liked it.taste of eno salt was also not heavy in idli.thank you for easy and clear instructions.
NishaMadhulika
शिप्रा जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Pratibha
Thank You Nisha Aunty!!
Ye bahut achhe se ban gaye. Isme time kaam laga aur chwal vale se halka bhi hai.
NishaMadhulika
प्रतिभा जी, मुझे जानकर अच्छा लगा की आपने रेसिपी बनाई और आपको यह पसंद आई. अपने अनुभव हमारे साथ बांटने के लिए धन्यवाद.
Neha
Mam agar suji 1kg hoto 1kg curd lgegA
निशा: नेहा जी हां इतना ही दही लिया जा सकता है.
Priya jatav
Jb m cake bnati hu to vo hamesha bahar s sakht q ho jata h. ..plz bataiye
निशा: प्रिया जी, सारी चीजें नाप कर लें और रेसिपी की विधि से उसे बनायें, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छा केक बनायेंगे.
Nishi
hy nisha mam main try kr rhi hu I hope ki ye best bane

निशा: निशि जी, आप रेसिपी बनाएं और कैसी बनी अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर किजिए.
Yati sahu
Plzzz ye btaye ki idli bate tym. Gas flame dhimi rkhni h ya tej

निशा: इडली को मध्यम आंच पर ही पकाना है.
Parvinder
Rava idli ma fat hota ha ki nahi

निशा: परविंदर जी, इडली एक सुपाच्य और हल्का आहार होता है. इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है.
Samiksha
Kya suji batter ko fridga mai ak din rakhne k bad bhi bana sakte hai usme dahi dala ho eno abhi na dala ho

निशा: समी़क्षा जी, रख सकते हैं लेकिन इनो तभी डालें जब इसे बनाने वाले हों.
Samisha
Kya hamne agar suji dahi mai ghol di hai to isko ak din fridge mai rakh sakte hai

निशा: समीक्षा जी, रख सकते हैं.
Mahak
Hello mam, maine aj idli bnai n iska taste bhot acha tha.. Bhot soft bhi bani thi.. I lyk it n family m bhi sbko bhot pasand aai n especially meri mumma ko.. Thnq aap itni easy and tasty receipes upload krti h.. Thnq so much.. U r best nisha mam...

निशा: महक जी, मुझे खुशी है की आपने ये रेसिपी बनाई और सभी को पसंद आई. बहुत बहुत धन्यवाद.
Seema
Rava idali ko spaji kaise banay

निशा: सीमा जी, इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस बन रही हैं वो बाहर निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
Shashi
Madhulika g mne market se idli. Stand purchase kiya h usme chhote chhote holes h kya UN holes me se batter nikal to nhi jayega
Or kya idli me baking powder daal sakte h agar haa to kitni quantity me
Pls reply
Thanks

निशा: शशि जी, इडली के सांचे ऎसे छेद वाले होते हैं इनमें से बैटर नहीं गिरता और आप बेकिंग सोडा डाल कर इडली बना सकती है, लेकिन इनोसाल्ट डालने से इडली अधिक स्पंजी बनती है.
jayanti Srivastava
baiger dahi ke kaise banegi suji idle

निशा: ज्यंती जी, 1 कप दही के बदले 1 नीबू का रस, यानि कि 1 टेबल स्पून रस डाल कर इडली बना सकते हैं.
bela sharma
ydi idlii stand na ho to. hm kais e bnaeinge idli

निशा: बेला जी, बना सकते हैं या आप किसी भी बर्तन में पानी भर कर गरम करने रख दीजिये, जाली स्टेन्ड रख दीजिये, जब भाप बनना शुरू हो जाय, उसके ऊपर कटोरी में भरा बैटर रख दीजिये, 1 या 2 जितनी कटोरी इस जाली के अपर आ जाय उतनी रख लीजिये, ऊपर से ढककर ढक्कन के ऊपर थोड़ा वजन रख दिजिये, 10-12 मिनिट तक भाप में पकने दीजिये, कटोरी निकालिये, ठंडा होने पर कटोरी से इडली निकाल लीजिये, तैयार है इडली.
Shashi
Hamare pass idli stand ni h kya ham dhokle ki tarah ise paka sakte h

निशा: शशि जी, बना सकते हैं या आप किसी भी बर्तन में पानी भर कर गरम करने रख दीजिये, जाली स्टेन्ड रख दीजिये, जब भाप बनना शुरू हो जाय, उसके ऊपर कटोरी में भरा बैटर रख दीजिये, 1 या 2 जितनी कटोरी इस जाली के अपर आ जाय उतनी रख लीजिये, ऊपर से ढककर ढक्कन के ऊपर थोड़ा वजन रख दिजिये, 1-12 मिनिट तक भाप में पकने दीजिये, कटोरी निकालिये, ठंडा होने पर कटोरी से इडली निकाल लीजिये, तैयार है इडली.
Neha chokra
Thanks Nisha ji .Your all recepies r so nice..Nd easy.

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepak Daksh
thanx Nisha ji....... thanx 4 recipe.... ur recipe is simple..... n ur dish is very delicious

निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hemlata
Nisha Ji thanks

निशा: हेमलता जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
dimple
mam meri idli fulti ni h wt rezn ??

निशा: डिम्पल जी, इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.
Preeti
Thanx nisha mam apki bajah se m bhut sari recipie banana sheekh rhi hu

निशा: प्रीति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sheetal upadhyay
Hello mam,
Main janna chahti hu ke ye eno salt kya hai kya hum iski jagah kuch or use kar sakte hain

निशा: शीतल जी, ईनो जोकि पेट के डायजेशन के लिए यूज करते है, वही ईनो फ्रूट साल्ट है. आप इसकी जगह बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
seema mittal
Thanks, Nisha g your method of discriving any recipe is very easy and Homely. You discriving so many simple things, but very necessary for making a recipe perfacet. I have making so many diss after reading your recipe, even I go only your site when I want to cook something new. Thanking u very much for a wonderful site....

निशा: सीमा जी, हमारी वेबसाइट को इतना अधिक पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
NEELAM
hello nishaji,
Maine apne bataya vaisehi rice idali tray kiya idali ache bane ,kya ham eno sault use kar sakte hain kya

निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हमने ईनो साल्ट का इस्तेमाल करके ही इडली बनाई है.