लौकी का हलवा - Lauki ka halwa | Doodhi Halwa Recipe

लौकी की आप सब्जी, कोफ्ते या गुलाब लच्छा तो बनाते ही रहे होंगे. आईये आज लौकी का हलवा (lauki ka halawa) बनायें.
Read - Lauki ka Halwa Recipe In English
आवश्यक सामान Ingredients for lauki ka halwa
- लौकी - 1कि.ग्रा.
- चीनी-300 ग्रा. (1 1/2 क)
- मावा - 200 गा. ( 1 कप)
- देशी घी- 50 ग्रा (2 टेबल स्पून)
- काजू - 25 -30 (एक काजू के 4 टुकड़े करते हुए काट लीजिये)
- किशमिश- 25 -30 ग्रा. (डंठल तोड़ कर धो लीजिये)
- पिस्ते - 10 - 12 (पतले पतले लम्बे काट लीजिये)
- इलाइची - 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
बनाने की विधि - How to make lauki ka halwa
लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. लौकी को चारो तरफ से कद्दूकस करना है और बीज बाला हिस्सा छोड़ देना है. आप इसे फूड प्रोसेसर में भी कद्दूकस कर सकते हैं.
कद्दूकस की हुई लौकी को कढ़ाई में डालिये, गैस पर रखिये और थोड़ा सा पका लीजिये, चीनी मिला कर और पकने दीजिये. कढ़ाही में पक रही लौकी को 2-3 मिनिट में चलाते रहिये. उबाल आने तक आप देखेंगे कि लौकी में काफी पानी की मात्रा दिख रही है, अब लौकी तेज गैस पर खुले में पकायेंगे और हर 5 मिनिट बाद चलाते रहैं और पानी के खतम होने तक उसे पकने दें.

जब लौकी का पानी भाप बन कर उड़ जाय तो इसमें घी डाल कर 6 या 7 मिनिट तक भूने. इसके बाद इसमें मावा, काजू और किशमिश डाल दीजिये और हलवे को चलाते रहें , 5-6 मिनिट में हलवा बनकर तैयार हो जायेगा. गैस बन्द कर दीजिये. इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
लौकी के हलवा को प्याले में निकालिये, काटे हुये काजू ऊपर से डाल कर सजा दीजिये, लौकी का हलवा (Doodhi Ka Halwa) तैयार है. गरमा गरम लौकी का हलवा परोसिये और खाइये. लौकी के हलवा को फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खाया जा सकता है.
कमेंट (114)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उमेश जी मैं कोशिश करूंगी.
plz must reply
निशा: कुलबीर, मिल्क पाउडर यूज कर सकते हैं, जिस समय मावा डाल रहे हैं उसी समय मिल्क पाउडर डाल कर मिला दिजिये, और हलवा को उसी तरह बना लीजिये, हलवा अच्छा बनेगा.
निशा: हेमाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
but i got it here...........
thanku
but more creative pictures or decorations should be there.....
निशा: शिवानी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शनी, आप एसा कर सकते हैं.
निशा: दीपाली, लौकी को दूध के साथ उबालने रखिये और दूध को गाढ़ा होने, हलवा की कनिसिसटेन्सी होने तक पकने दीजिये, बिलकुल इसी तरह हलवा बना लीजिये.
निशा: प्रेमा, हम मावा डालने के बजाय दूध में लौकी का हलवा बना सकते हैं
Pehle mujhe kuchh banan bhi ata tha lekin maine jab aapki site dekhi to aisa laga ki ab sab kuchh banana asaan hai .aapki site to mere jaisi ladkiyon ke liye vardaan hai jine kuchh bhi bananne nhi ata
.you are awesome and wonderful .keep it up.....
निशा: साविदा, धन्यवाद.
nishaji aap ki har racipe main padhti hu aur try karti hu.thank u itni aacchi racipe ke liye, mujhe shahi tukre ki recipe bataye .thank u
निशा: शवाना, मैं कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
निशा: सुरेखा, लौकी को पीसना नहीं हैं कद्दूकस करना है.
निशा: पिंकी, जी हलवा का स्वाद अच्छा नहीं होगा.
निशा: पिंकी, लौकी का हलवा तो एक दम मीठा और स्वादिष्ट बनता है, हो सकता है आपको लौकी के जूस का स्वाद कढ़वा लग रहा हो, आप लौकी को कद्दू कस करके उसका जूस निकाल दीजिये, आपकी प्रोब्लम सोल्ब हो जायेगी.
निशा: अनीता, लौकी की बर्फी पहले से दी गई है आप सर्च बटन पर लिखकर देख सकती हैं, लौकी पाक मीन्स लौकी बर्फी या आप कुछ अलग कह रही हैं.
निशा: पारुल, लौकी में घी डालकर भूनिये, और अब कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाकर चमचे से चलाते हुये पकाइये.
निशा: पूजा, लौकी को चीनी के साथ थोड़ा कम पकाइये, हलवा नरम बनेगा.