लौकी का हलवा - Lauki ka halwa | Doodhi Halwa Recipe

लौकी की आप सब्जी, कोफ्ते या गुलाब लच्छा तो बनाते ही रहे होंगे. आईये आज लौकी का हलवा (lauki ka halawa) बनायें.
Read - Lauki ka Halwa Recipe In English
आवश्यक सामान Ingredients for lauki ka halwa
- लौकी - 1कि.ग्रा.
- चीनी-300 ग्रा. (1 1/2 क)
- मावा - 200 गा. ( 1 कप)
- देशी घी- 50 ग्रा (2 टेबल स्पून)
- काजू - 25 -30 (एक काजू के 4 टुकड़े करते हुए काट लीजिये)
- किशमिश- 25 -30 ग्रा. (डंठल तोड़ कर धो लीजिये)
- पिस्ते - 10 - 12 (पतले पतले लम्बे काट लीजिये)
- इलाइची - 5-6 (छील कर पीस लीजिये)
बनाने की विधि - How to make lauki ka halwa
लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. लौकी को चारो तरफ से कद्दूकस करना है और बीज बाला हिस्सा छोड़ देना है. आप इसे फूड प्रोसेसर में भी कद्दूकस कर सकते हैं.
कद्दूकस की हुई लौकी को कढ़ाई में डालिये, गैस पर रखिये और थोड़ा सा पका लीजिये, चीनी मिला कर और पकने दीजिये. कढ़ाही में पक रही लौकी को 2-3 मिनिट में चलाते रहिये. उबाल आने तक आप देखेंगे कि लौकी में काफी पानी की मात्रा दिख रही है, अब लौकी तेज गैस पर खुले में पकायेंगे और हर 5 मिनिट बाद चलाते रहैं और पानी के खतम होने तक उसे पकने दें.

जब लौकी का पानी भाप बन कर उड़ जाय तो इसमें घी डाल कर 6 या 7 मिनिट तक भूने. इसके बाद इसमें मावा, काजू और किशमिश डाल दीजिये और हलवे को चलाते रहें , 5-6 मिनिट में हलवा बनकर तैयार हो जायेगा. गैस बन्द कर दीजिये. इलाइची पाउडर डाल कर मिला दीजिये.
लौकी के हलवा को प्याले में निकालिये, काटे हुये काजू ऊपर से डाल कर सजा दीजिये, लौकी का हलवा (Doodhi Ka Halwa) तैयार है. गरमा गरम लौकी का हलवा परोसिये और खाइये. लौकी के हलवा को फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खाया जा सकता है.
कमेंट (114)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nisha ji 7 logo k liye dudhi ka halwa kaise banaya ja sakta hai, kitni matra me samagri leni hogi?
jaldi replya karna
निशा: फैथ जी, 2 किग्रा लौकी का हलवा बनाया जा सकता है, लौकी की मात्रा के अनुसार सारी चीजों की मात्रा ले लीजिये.
Hi Nisha ji louki ka halwa bahot hi testi bana ghar me sab ko bahot pasand aaya bachho ne phir se banane ki farmaish ki h thanku so much nieha ji
निशा: सुलेना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hello
Nisha ji.. Halwe ka colour green rhe iske liye tips dijiy
Thanks
निशा: कविता जी, लीकी का हलवा हल्का सा ग्रीन बनता है क्यों कि लौकी का कलर हल्का होता है और इसमें मावा भी मिला होता है, लेकिन हलवा बनाते समय उसे चलाने का पूरा ध्यान रखें, हल्वा बर्तन के तले से लगे न वरना उसका कलर ब्राउनिश हो जाता है.
Nisha ji mene aapke btaaye anusar louki ka halwa bnaya.ye bhut hi tasty bna mujhe khana bnaane me phle koi interest nhi tha bt jb se mene aapki recipes dekhi h bilkul simple tab se me bhut enjoy krti hu I LOVE COOKING NOW. Thanks nisha ji
निशा: मीनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
मुझे आप की रेसिपी बनाने का तरीका बहुत सरल एवं अच्छा लगता है \ गर्मियों में थकन मिटाने के लिए तथा हेल्थ बंनाने के लिए कोई रेसिपी बताइये जो घर पर तैयार हो सके |
धन्यवाद
निशा: मेहर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ईना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you so much...
aap bahot achese samjhati ho mene aapki aloo methi ki subji ki recepie bhi try ki wo bhi bahot testy bani so thank you so much aap esehi testy recepies sikhati rahiye
thank you from bottom of my heart..
sushama
निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भाग्यश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुष्का जी, नार्मल चीनी ले लीजिये.
This dish was too tasty..........i made it for my husband because he loves sweets .............he was surprised that is made from bottle guard.
Thanks
Rashmi
निशा: रश्मि, बहुत बहुत धन्यवाद.
It was too much tasty of ur bottle guard halwa.everyone likes in my family.
Thank u soo much.
निशा: दीपा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mene ghar p is try kiya ar sbko bhot pasand v aaya.once again thank u u.
निशा: डौली, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pls kya ap hme bta skti h k me mave k jagha kuch aur v chiz use kr skti hu.apne upar btaya k dhudh use kr skte h but kaise use krna h, jb loki k pani puri trha jl jay tb ya loki ko dhudh m dal kr pakana h .plzzz nisha ji help m.hme apki y wali recip try krni h.plzz reply fast.
निशा: डोली, लौकी को कद्दूकस करके उसका जूस निचोड़ कर हटा दीजिये, दूध में लोकी पकाकर, उसे गाढ़ा होने तक पकाकर हलवा बनाया जा सकता है.
निशा: ममता हलवा को और देर तक चलाते हुये पकाने से वह सख्त होता जाता है.
निशा: चंदा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रग्या जी मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
thank u once again
निशा: प्रग्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ek chota sa question puchna tha ki lauki ke halwe ka rang dikhne me itna acha nahi lagta to kya ham isme koi rang bhi daal sakte hen?? Or agr dalna chahiye to konsa rang thik lagega ??
निशा: संगीता, आप इसमें ग्रीन फूड कलर डाल सकती है,
निशा: रिचा, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, आप जल्दी ही सारी चीजें बनाना सीख लेंगी, मैं कोफी बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: रानो, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अलीशा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आराध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.