मिक्स वेज सब्जी - Mixed Vegetable Recipe

जब कभी आप ये फैसला नही कर पायें, कि आज खाने में कौन सी सब्ज़ी बनानी है, तो फिर बात मिक्स वेज सब्जी (Mixed Vegetable) तक जा पहुंचती है. आइये आज हम मिक्स वेज सब्जी बनायें.
Read - Mixed Vegetable Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Vegetable Fry
- हरी मटर के दाने - 100 ग्राम
- बीन्स - 100 ग्राम
- गोभी - 100 ग्राम
- गाजर - 1 मीडियम आकार की
- शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की
- पनीर - 100 ग्राम ( यदि आप चाहें )
- टमाटर - 2-3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 3
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून
विधि - How to make Mixed Vegetable Recipe
सब्जियों को धो कर, छोटा छोटा काट लीजिये. पनीर को 1 सेमी. के क्यूब्स में काट लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये और मिक्सी से पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये. अब टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार हो जाय.
भुने मसाले में सारी कटी हुई सब्जियां, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, चमचे से 2-3 मिनिट चला चला कर भूनिये. एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर, धीमी गैस पर 6-7 मिनिट पकने दीजिये.
सब्जी को खोलकर देखिये, चमचे से चलायें, सब्जी अभी नरम नहीं हुई है. अगर आपको लगे कि सब्जी को पकने के लिये और पानी की आवश्यकता है, तो एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर फिर से धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक ढककर पकने दीजिये.
अब आप सब्जी को खोलकर देखिये, वे नरम हो गयीं हैं. सब्जी में पनीर के टुकड़े, गरम मसाला और हरा धनियां ( थोड़ा सा हरा धनियां सब्जी में ऊपर से डालने के लिये बचा लें ) डाल कर मिला दीजिये. आपकी मिक्स वेज सब्जी तैयार है.
मिक्स वेज सब्जी को प्याले में निकालिये. हरा धनियां सब्जी के ऊपर डाल कर सजाइये. गरमा गरम मिक्स वेज सब्जी को, नान, परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिय और खाइये.
नोट
अगर आप सब्जी में प्याज और लहसन डालना चाहते हैं, तब एक प्याज बारीक काटकर और 4-5 लहसुन की कली कतर कर जीरा भुनने के बाद डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, हल्दी और धनियां पाउडर डालिये, टमाटर का पेस्ट डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले पर तेल न तैरने लगे. बाकी सब्जी उपरोक्त विधि से बना लीजिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय 45 मिनिट्स
कमेंट (190)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वरिन्दर जी, अगर आप दूसरी सब्जी साथ में बना रहे हैं तो इतनी सब्जी से काम चल जायेगा, और एक ही सब्जी बना रहे हैं तब आप हर सब्जी को डबल कर लीजिये, सब्जी 8 जनो के लिये पर्याप्त हो जायेगी.
निशा: वरिन्दर जी ये सब्जी 4-5 सदस्यों के लिये है.
In the recipe, which hs explained above, should make the past of tomato, ginger & green chillies (onion & garlic for optional in the paste). But in the video shown by you, its not tomato-ginger-green chilly paste, but you are putting these 3 veggies as slices directly to other veg i.e.; without grinding it... Could u plz clarifty it...? Thanks.
निशा: बिनी, सब्जी में हमने बोल कर बताया हैं कि आप चाहें तो टमाटर को पीस कर डाल सकते हैं, एक सब्जी को बनाने के तरी के कई होते हैं.
This recipe looks good and easy to cook. I'm planning to prepare it on tomorrow morning (except capsicum, all other veggies are available in my fridge). But pls suggest, if I can put some fresh creme in this mix-veg to give it a creamy taste and also for a restaurunt-type mix-veg look... If it's ok, when should I put the creme? After frying the tomato-ginger paste or in the last stage of preparation...? Pls reply..
निशा: बिनी, आप इसमें क्रीम सब्जी को कुक होने के बाद डालिये अच्छा स्वाद आयेगा.
निशा: दिशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नाजिया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
I have tried your mix veg recipe.Its awesome.Thank you.
निशा: अनु, पनीर के लिये फुल क्रीम मिल्क अच्छा होता है.
निशा: एकता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निरूपा, बहुत बहुत धन्यवाद.
YOUR WEBSITE AND THE WAY OF PRESENTATION IN HINDI LANGUAGE IS AWESOME
निशा: आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
YOUR WEBSITE AND THE WAY OF PRESENTATION IN HINDI LANGUAGE IS AWESOME.
निशा: प्रीति, धन्यवाद.
Thanks
Priti
निशा: प्रीति, टमाटो सूप वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर टमाटो सूप लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, धन्यवाद.
sir muje saled ki bare jankaree chyai
निशा: युध्दवीर, कुछ सलाद वेवसाइट पर दिये गये हैं, Misc मीनू में जाकर सलाद रैसिपी देखी जा सकती हैं, और सलाद में लिखने की कोशिश करूंगी.
her recipe itne acche trah se likhi hai ki koi bi inhe bna skta hai
thanks mam
निशा: दिक्षिता, मैं यू.पी. नोयडा में रहती हूँ.
Nisha ji, aap chocklate cake cooker mein babane ka video bheje.Mein ye cake apni beti ke birthday par banana chahti hoon. So Please, I wait for your reply.
निशा: बनिता, मैं जल्दी ही इसका वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी