मिक्स वेज सब्जी - Mixed Vegetable Recipe

जब कभी आप ये फैसला नही कर पायें, कि आज खाने में कौन सी सब्ज़ी बनानी है, तो फिर बात मिक्स वेज सब्जी (Mixed Vegetable) तक जा पहुंचती है. आइये आज हम मिक्स वेज सब्जी बनायें.
Read - Mixed Vegetable Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Vegetable Fry
- हरी मटर के दाने - 100 ग्राम
- बीन्स - 100 ग्राम
- गोभी - 100 ग्राम
- गाजर - 1 मीडियम आकार की
- शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की
- पनीर - 100 ग्राम ( यदि आप चाहें )
- टमाटर - 2-3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 3
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून
विधि - How to make Mixed Vegetable Recipe
सब्जियों को धो कर, छोटा छोटा काट लीजिये. पनीर को 1 सेमी. के क्यूब्स में काट लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये और मिक्सी से पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये. अब टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार हो जाय.
भुने मसाले में सारी कटी हुई सब्जियां, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, चमचे से 2-3 मिनिट चला चला कर भूनिये. एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर, धीमी गैस पर 6-7 मिनिट पकने दीजिये.
सब्जी को खोलकर देखिये, चमचे से चलायें, सब्जी अभी नरम नहीं हुई है. अगर आपको लगे कि सब्जी को पकने के लिये और पानी की आवश्यकता है, तो एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर फिर से धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक ढककर पकने दीजिये.
अब आप सब्जी को खोलकर देखिये, वे नरम हो गयीं हैं. सब्जी में पनीर के टुकड़े, गरम मसाला और हरा धनियां ( थोड़ा सा हरा धनियां सब्जी में ऊपर से डालने के लिये बचा लें ) डाल कर मिला दीजिये. आपकी मिक्स वेज सब्जी तैयार है.
मिक्स वेज सब्जी को प्याले में निकालिये. हरा धनियां सब्जी के ऊपर डाल कर सजाइये. गरमा गरम मिक्स वेज सब्जी को, नान, परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिय और खाइये.
नोट
अगर आप सब्जी में प्याज और लहसन डालना चाहते हैं, तब एक प्याज बारीक काटकर और 4-5 लहसुन की कली कतर कर जीरा भुनने के बाद डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, हल्दी और धनियां पाउडर डालिये, टमाटर का पेस्ट डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले पर तेल न तैरने लगे. बाकी सब्जी उपरोक्त विधि से बना लीजिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय 45 मिनिट्स
कमेंट (190)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
साथ ही किफायती भी।।
. mam mujhe chicken banane ka recipe bataiye plz
आपके बताये गए अनुसार।
सब खाने के बाद तारीफ करने लगे।
आपको मेरा प्रेम पूर्वक नमस्कार
निशा: जय जी, माफ कीजिएगा मैं सिर्फ वेजिटेरियन रेसिपी ही बनाती हूं.
maine apki kayi dishes try ki h... or ise bhi try kiya....
Sari hi recipes mere ghar mein sabhi ko bahut pasand aayi.... Thank you Mam....
निशा: सुनीता जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
mix sabzi made very delicious all of my family member are appreciate me
निशा: नमरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी,इन सभी को एक साथ पीसा जा सकता है.
निशा: सत्या जी, यदि आपको बैंगन का स्वाद पसंद है तो इसे आप उपयोग में ला सकते हैं.
निशा: नीलेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिमरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ab mai London me apne husband k liye pure interest se banati hu or apki hi sari recipe fallow karti hu koi b sabji k liye and it becomes very tasty and now i m loving my cookingn these days.
Thankyou
निशा: सृष्टि जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई.
निशा: संगीता जी, आपका बहुत बहुत आभार और धन्यवाद.
निशा: आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर माइक्रोवेव में बनी ढेर सारी रेसिपी देख सकती हैं.
निशा: सिंह जी, धन्यवाद.
निशा: आनंद जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अलीशा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भुपेन्द्र जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेश जी, हां, पत्ता गोभी डाला जा सकता है.
निशा: अनूप जी, सब्जी पकने में थोड़ा समय तो लगता ही है और धीमी आंच पर पकने वाली सब्जी का स्वाद भी अच्छा आता है.
निशा: अश्विनी जी, धन्यवाद.
निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऋचा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.