मिक्स वेज सब्जी - Mixed Vegetable Recipe

जब कभी आप ये फैसला नही कर पायें, कि आज खाने में कौन सी सब्ज़ी बनानी है, तो फिर बात मिक्स वेज सब्जी (Mixed Vegetable) तक जा पहुंचती है. आइये आज हम मिक्स वेज सब्जी बनायें.
Read - Mixed Vegetable Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Vegetable Fry
- हरी मटर के दाने - 100 ग्राम
- बीन्स - 100 ग्राम
- गोभी - 100 ग्राम
- गाजर - 1 मीडियम आकार की
- शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की
- पनीर - 100 ग्राम ( यदि आप चाहें )
- टमाटर - 2-3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 3
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून
विधि - How to make Mixed Vegetable Recipe
सब्जियों को धो कर, छोटा छोटा काट लीजिये. पनीर को 1 सेमी. के क्यूब्स में काट लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये और मिक्सी से पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये. अब टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार हो जाय.
भुने मसाले में सारी कटी हुई सब्जियां, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, चमचे से 2-3 मिनिट चला चला कर भूनिये. एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर, धीमी गैस पर 6-7 मिनिट पकने दीजिये.
सब्जी को खोलकर देखिये, चमचे से चलायें, सब्जी अभी नरम नहीं हुई है. अगर आपको लगे कि सब्जी को पकने के लिये और पानी की आवश्यकता है, तो एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर फिर से धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक ढककर पकने दीजिये.
अब आप सब्जी को खोलकर देखिये, वे नरम हो गयीं हैं. सब्जी में पनीर के टुकड़े, गरम मसाला और हरा धनियां ( थोड़ा सा हरा धनियां सब्जी में ऊपर से डालने के लिये बचा लें ) डाल कर मिला दीजिये. आपकी मिक्स वेज सब्जी तैयार है.
मिक्स वेज सब्जी को प्याले में निकालिये. हरा धनियां सब्जी के ऊपर डाल कर सजाइये. गरमा गरम मिक्स वेज सब्जी को, नान, परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिय और खाइये.
नोट
अगर आप सब्जी में प्याज और लहसन डालना चाहते हैं, तब एक प्याज बारीक काटकर और 4-5 लहसुन की कली कतर कर जीरा भुनने के बाद डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, हल्दी और धनियां पाउडर डालिये, टमाटर का पेस्ट डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले पर तेल न तैरने लगे. बाकी सब्जी उपरोक्त विधि से बना लीजिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय 45 मिनिट्स
कमेंट (190)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नजमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya ham sabji ko ubalkar bhi fry kar sakte hai.
निशा: मीनाक्षी जी, उबाल कर फ्राई करने से उसके स्वाद में अंतर रहेगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तेजल जी, Cabbage बंदगोभी होती है. मैने फूल गोभी डाली है जिसे cauliflower कहते हैं. आप चाहें तो बंदगोभी भी डाल सकते हैं. गोभी को मसाला भून जाने के बाद सारी कटी हुई सब्जियां के साथ डाल दीजिए.
निशा: मोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिनाक्षी जी, नहीं इसे कुकर में नहीं बनाना है क्योंकी सीटी लगने से सब्जी अधिक नरम हो जाएगी और उसके स्वाद में भी बदलाव होगा.
Your cooking tips is tooo good .....
Hello nisha ji,
आपकी साईट तो सच में लाजवाब है हर कोई आपके बताये गए नुश्खे के हिसाब से कुछ भी सीख सकता है। आपकी हर रेसेपी बताने की जो तरकीब है बहुत ही अच्छी है।
मुझे कुकिंग का शोक है मगर समझ नहीं आता की क्या बनाऊ कुछ मजेदार चीज़।
धन्यवाद आपका।।
निशा: अवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tips for only 2 person vegitable which is most tasty
Nisha ji me ek mess contreactor hu or aapki ye recipe said mere liye bhut hi labha dayak shidha hoti hai
Me aapka iske liye koti koti thanyawad karta hu
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Agar mix. Veg without tamato ke banani ho toh kya kre pls.sjust....
I help my mother by this site
Nisha ji beans ki jagah aur kya dal sakte h aur 20se30 logo k liye kaise banaye pleasehelp me
निशा: उपासना जी, मिक्स वेज में बीन्स बहुत अच्छी लगती है, आप बिना इसके भी मिक्स वेज बना सकते हैं, और कोई भी सब्जी जो पसन्द हो वह डालकर भी ये सब्जी बना सकते हैं, इसमें आप पनीर और आलू भी भी मिक्स कर सकते हैं
निशा: हिमानी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
mam
मैम यूँ तो मै कोई कुक नही हूँ और न ही मुझे पाकविद्या का कोई खास ग्यान है! पर जब भी अवकाश के दिन मै घर पर होता था तो मै रसोंई मे माँ की मदद करने पहुँच जाता था... माँ मुझे देख के मंद मुस्कुराती और कहती "बेटा ये लड़को के बस की बात नही, तू बैठ मै लाती हूँ!" यकीनन वो पल मेरे लिये बेहद तकलीफदेह होता था! .... पर अब ऐसा नही होता, मै हर रविवार माँ के लिये कुछ न कुछ खाश परोसता हूँ..... बस उसमे माँ के हाथों के स्वाद की कमी आज भी खलती है.. :-)
निशामधूलिका की समस्त टीम को मेरा 'धन्यवाद' .... ये सब आप लोगो का श्रेय है!
माँ भारती आपका कल्याण करे!
निशा: कुबेर जी, आपका कमेन्ट बहुत ही दिल को छूने वाला है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिशा जी, इतनी सब्जी 4-5 सदस्यों के लिये है, 25 सदस्यों के लिये सारी सब्जियों को 5 गुना करके ले लीजिये, और साथ में आप और कोई सब्जी अवश्य बनायेंगी.
निशा: लीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thnx a lot nisha mam
निशा: रानी जी हां अवश्य मिला सकती हैं.