मिक्स वेज सब्जी - Mixed Vegetable Recipe

जब कभी आप ये फैसला नही कर पायें, कि आज खाने में कौन सी सब्ज़ी बनानी है, तो फिर बात मिक्स वेज सब्जी (Mixed Vegetable) तक जा पहुंचती है. आइये आज हम मिक्स वेज सब्जी बनायें.
Read - Mixed Vegetable Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Vegetable Fry
- हरी मटर के दाने - 100 ग्राम
- बीन्स - 100 ग्राम
- गोभी - 100 ग्राम
- गाजर - 1 मीडियम आकार की
- शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की
- पनीर - 100 ग्राम ( यदि आप चाहें )
- टमाटर - 2-3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 3
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून
विधि - How to make Mixed Vegetable Recipe
सब्जियों को धो कर, छोटा छोटा काट लीजिये. पनीर को 1 सेमी. के क्यूब्स में काट लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये और मिक्सी से पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये. अब टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार हो जाय.
भुने मसाले में सारी कटी हुई सब्जियां, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, चमचे से 2-3 मिनिट चला चला कर भूनिये. एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर, धीमी गैस पर 6-7 मिनिट पकने दीजिये.
सब्जी को खोलकर देखिये, चमचे से चलायें, सब्जी अभी नरम नहीं हुई है. अगर आपको लगे कि सब्जी को पकने के लिये और पानी की आवश्यकता है, तो एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर फिर से धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक ढककर पकने दीजिये.
अब आप सब्जी को खोलकर देखिये, वे नरम हो गयीं हैं. सब्जी में पनीर के टुकड़े, गरम मसाला और हरा धनियां ( थोड़ा सा हरा धनियां सब्जी में ऊपर से डालने के लिये बचा लें ) डाल कर मिला दीजिये. आपकी मिक्स वेज सब्जी तैयार है.
मिक्स वेज सब्जी को प्याले में निकालिये. हरा धनियां सब्जी के ऊपर डाल कर सजाइये. गरमा गरम मिक्स वेज सब्जी को, नान, परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिय और खाइये.
नोट
अगर आप सब्जी में प्याज और लहसन डालना चाहते हैं, तब एक प्याज बारीक काटकर और 4-5 लहसुन की कली कतर कर जीरा भुनने के बाद डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, हल्दी और धनियां पाउडर डालिये, टमाटर का पेस्ट डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले पर तेल न तैरने लगे. बाकी सब्जी उपरोक्त विधि से बना लीजिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय 45 मिनिट्स
कमेंट (190)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शैली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, ढोकली के लिये, गेहूं का आटा में बेसन और नमक, अजवायन और घी डालकर गूथा जाता है, छोटी छोटी लोई तोड़कर उन्हैं दवाकर दाल में उबालते समय डाल दीजिये या आटे से लोई तोड़कर बेलिये और नमकपारे की तरह काटकर दाल में साथ उबाल लीजिये और तड़का बिलकुल जिस तरह दाल में लगाते है उसी तरह लगा दीजिये, दाल ढोकली तैयार है.
निशा: पियूष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिमानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
her recipe itne acche trah se likhi hai ki koi bi inhe bna skta hai.
thanks mam
ur website is very good
निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनियां जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; परवीन जी हां अवश्य बना सकते हैं, और टमाटर प्यूरी भी डाली जा सकती है.
निशा: इशु जी, आप उसे थोड़ा कम पकायेंगे तो वह नहीं घुलेगी.
निशा: मजोज जी, सूखी सब्जी बनाने में तो क्रीम या दूध का यूज नहीं करते, लेकिन ग्रेवी वाली मिक्स वेज बनाने में क्रीम या दूध यूज कर सकते हैं.
निशा: दीपा, आलू में थोड़ी देर लग जाती है,वह पहले से उबाल कर लिये जा सकते हैं लेकिन गाजर इन हरी सब्जियों के साथ आसानी से पक कर तैयार हो जायेंगी.
Apki mix veg. Such me bahut tasty hai
Isko banake maine meri wife ko khush kar diya
निशा: मनीष जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालू, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू, तेल आप अपनी पसन्द के अनुसार कम डालिये हल्के मसाले डालिये और सब्जी को धींमी आग पर हल्की क्रन्ची रहने तक पका लीजिये.
निशा: रुचि, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, मिक्स वेज के लिये आप अपनी पसन्द से कोई सब्जी ज्यादा या कम कर सकते हैं, इससे ज्यादा फरक नहीं आयेगा.
Please send recipe
निशा: सिरजू जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: रवि, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, पानी पूरी को धीमी गैस पर कुरकुरी होने तक तलिये, वे नरम नहीं होंगी.
निशा: नूपर, पोस्तो दाने की आवश्यकता तो नहीं हैं, अगर आप डालना चाहती हैं तो पीसकर भून कर मिक्स कीजिये, अच्छा स्वाद आयेगा.