मिक्स वेज सब्जी - Mixed Vegetable Recipe

जब कभी आप ये फैसला नही कर पायें, कि आज खाने में कौन सी सब्ज़ी बनानी है, तो फिर बात मिक्स वेज सब्जी (Mixed Vegetable) तक जा पहुंचती है. आइये आज हम मिक्स वेज सब्जी बनायें.
Read - Mixed Vegetable Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Vegetable Fry
- हरी मटर के दाने - 100 ग्राम
- बीन्स - 100 ग्राम
- गोभी - 100 ग्राम
- गाजर - 1 मीडियम आकार की
- शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की
- पनीर - 100 ग्राम ( यदि आप चाहें )
- टमाटर - 2-3 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 3
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून
विधि - How to make Mixed Vegetable Recipe
सब्जियों को धो कर, छोटा छोटा काट लीजिये. पनीर को 1 सेमी. के क्यूब्स में काट लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये और मिक्सी से पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये. अब टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार हो जाय.
भुने मसाले में सारी कटी हुई सब्जियां, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, चमचे से 2-3 मिनिट चला चला कर भूनिये. एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर, धीमी गैस पर 6-7 मिनिट पकने दीजिये.
सब्जी को खोलकर देखिये, चमचे से चलायें, सब्जी अभी नरम नहीं हुई है. अगर आपको लगे कि सब्जी को पकने के लिये और पानी की आवश्यकता है, तो एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर फिर से धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक ढककर पकने दीजिये.
अब आप सब्जी को खोलकर देखिये, वे नरम हो गयीं हैं. सब्जी में पनीर के टुकड़े, गरम मसाला और हरा धनियां ( थोड़ा सा हरा धनियां सब्जी में ऊपर से डालने के लिये बचा लें ) डाल कर मिला दीजिये. आपकी मिक्स वेज सब्जी तैयार है.
मिक्स वेज सब्जी को प्याले में निकालिये. हरा धनियां सब्जी के ऊपर डाल कर सजाइये. गरमा गरम मिक्स वेज सब्जी को, नान, परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिय और खाइये.
नोट
अगर आप सब्जी में प्याज और लहसन डालना चाहते हैं, तब एक प्याज बारीक काटकर और 4-5 लहसुन की कली कतर कर जीरा भुनने के बाद डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, हल्दी और धनियां पाउडर डालिये, टमाटर का पेस्ट डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले पर तेल न तैरने लगे. बाकी सब्जी उपरोक्त विधि से बना लीजिये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय 45 मिनिट्स
कमेंट (190)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
निशा: प्रगन्या जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, हम यह रैसिपी जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: शैली जी, धन्यवाद.
निशा: अनम जी, मै इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: तन्मई जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और ढेर सारी शुभकामनाएं.
Mai yai puchanai chataaa hu agar sabi mix vegetables ko agar thoda ubaalkar nahin bana saktai kya.
निशा: धरमवीर जी, सब्जी उबलने के बाद ज्यादा नरम हो जाएगी और उतनी स्वादिष्ट भी नही बन पाएगी.
निशा: योजना जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अकी जी, आप इसे ग्रेवी के साथ बनाना चाहते हैं और प्याज डालना चाहते हैं तो प्याज को बारीक काट कर जीरा भूनने के बाद भूनें और बाकी सारी चीजें इसी तरह डालकर पकायें, अपनी पसन्द के अनुसार पानी डालें और नमक एडजैस्ट करके सब्जी तैयार करें.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meri abhi shadi hui h .muje khana banana nahi aata he.thoda bahut bana leti hu or mene pehli rasoi banai .
sasural me o bhi mix veg.
sub sasural walo ko bhot bhot acchi lagi.
specially sasurji bhot tarif kiye .n all in laws.
thank you so much..thanks alot.
Stay blessed..
निशा: तबस्सुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रविंद्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi acha he.
निशा: प्रतिभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितिशा जी, 20 लोंगो के लिये सारी सब्जियां मिलाकर 3 कि.ग्रा. ले ली जा सकती है.
निशा: पारस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe ye pouchna tha kya is sabzi m hum crem dal sktey h....
निशा: पारूल जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इशरत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: बंटी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनिल जी, एक अलग तरीका बताने के लिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विशाल जी, इन्हें अलग से उबालने की आवश्यकता नहीं है मसाले के साथ ही इन्हें पकाएं, ये बहुत अच्छी बनती हैं.
निशा: निशान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फूल गोभी का उपयोग किया है. लेकिन आप अपने स्वादानुसार दोनों में से जो भी उपयोग करना चाहें कर सकते हैं