आटे के गोल गप्पे - Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe

📅 2 अप्रैल 2016 👁 15.7 लाख बार देखी गई 💬 133 कमेंट ★ 3.8 (6753)


चटाखेदार मसाला पानी, उबले आलू मटर से भरे गोल गोल गोलगप्पे को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हें पानी पूरी, घुपचुप, पुचका और पुचकी भी कहा जाता है यह सूजी से भी बनाये जाते है और आटे से भी. आटे से बने गोलगप्पे सूजी गोलगप्पे (Suji Golgappa) की अपेक्षा वजन में एकदम हल्के होते हैं. फूले कुरकुरे गोलगप्पे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आप खुद बनाकर देखिये.

Read - Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa Puri Recipe

  • आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • सूजी- 3 टेबल स्पून (30 ग्राम)
  • तेल - तलने के लिए

विधि - How to make how to make puri for golgappa or pani puri

आटे के गोल गप्पे बनाने के लिए, सबसे पहले आटे को गूंथ कर तैयार करें. इसके लिए एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए इसमें सूजी मिला लीजिये, और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.

गूंथे आटे को 30 मिनिट के लिए गीले कपड़े में लपेट कर रख दीजिए. 30 मिनिट बाद आटे से कपडा़ हटा दीजिए और हाथों पर तेल लगाकर आटे को अच्छे से मसल मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे को 4-5 मिनिट तक मसलने पर यह अच्छे से चिकना हो जाएगा.

अब आटे को फिर से गीले कपड़े में लपेट कर के आधे घंटे के लिए रख दीजिए. आधा घंटा हो जाने पर कपडा़ हटा कर आटे को एकबार फिर से 3-4 मिनिट मसल कर चिकना कर लीजिए और फिर से आटे को गीले कपड़े में लपेट कर आधे घंटे के लिए रख दीजिए और उसके बाद फिर से इसे 4-5 मिनिट और मसल कर चिकना कर लीजिए.

गोल गप्पे बनाने के लिए आटा तैयार है, आटे में से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लीजिए. हाथ पर तेल लगाकर लोई को गोल करके हाथ से दबाते हुए चपटा कर लीजिए. इन लोइयों को ढक कर रख लीजिये.

दो सूती कपड़े लीजिए इन्हें गीला करके निचोड़ लीजिये, एक कपड़ा बिछा लीजिये इसके ऊपर गोलगप्पे बेल कर रखिये. एक लोई उठाइये, चकले पर रखिये और 2 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. बेले हुये गोलगप्पे को कपड़े पर रखिये और दूसरे गीले कपड़े से ढककर रखें, एक एक करके सारी लोईयों को गोल बेल कर कपड़े पर ढकते हुये रखते जाइये. सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लीजिये.

पूरियों को 15-20 मिनिट कपड़े से ढकी रहने दीजिए इसके बाद इन्हें तलें.

कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें जितनी पूरी एक बार में आ सकें डालते जाइये और कलछी से हल्का दबाव देते हुए इन्हें फुला लीजिए, गोल गप्पों को गोल्डन ब्राउन व क्रिस्प होने तक तल कर तैयार कर लीजिए.

तैयार गोल गप्पों को प्लेट के ऊपर रखी जाली वाली डलिया में निकाल कर रखते जायं और सारे गोल गप्पे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये, पूरी से अतिरिक्त तेल निकल कर, डलिया के नीचे रखी प्लेट में आ जाता है.

गोल गप्पों के ठंडा हो जाने पर इन्हें  उबले आलू, मटर भरकर और स्वादिष्ट खटे मीठे पानी (How to make Pani for Golgappa) के साथ सर्व कीजिए.

सुझाव
गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गूंथा होना चाहिए.
गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें की वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें अगर ऎसा होता है तो गोल गप्पे अच्छे से फूलते नहीं हैं.
गोल गप्पों को कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं तो ये अच्छे से फूल कर तैयार होते हैं.

  • 60-70 गोल गप्पे बनाने के लिये
  • समय - 80 मिनिट

सम्बन्धित रेसीपी

Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (6753 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (133)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Harun
Mem please suji ki barfi banane ki recipe share karo you tube par bhi.
Thanks

निशा: मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
neelam naruka
mam,golgappe to sbhi phul gye par, banne k thodi der bad bilkul naram ho gye esa kyu hua?????

निशा: नीलम जी, गोलगप्पे को क्रिस्पी होने तक न तला जाय तो वे नरम ही रह्ते हैं.
neelam naruka
mam aate me namak nahi dalte kya

निशा: नीलम जी, नमक डालने की आवश्यकता नहीं है.
Anjum
Hello nisha mai hamesh ghar par cake bake karti hun lekin icing banane par WO smooth nahi banti
Sukhveer kaur
1-Mam kiya pani poori golgappe ko kahte hai
2-chhena taje paneer ko kahte hai

निशा: सुखवीर जी, आप बिलकुल सही समझे हैं.
manisha
good job Thank you

निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sachin Barak
गोल गप्पे पुरे फूलने के बाद भी नरम रह गए। क्या करू। उनमे कड़कपन नही आया। और ज्यादा देर तेल में रखता हु तो काले हो जाते है।
aradhana tayde
very nice kya 14 saal ki bacchi ye kar payengi??
निशा: आराधना जी, बेबी को यदि खाना बनाने का शोक है तो आपकी प्रेजेन्स में आपके साथ वह ये कर सकती है.
zivya jaan
Hello Mam ! APKE sabi recepies mujhe bohat pasand aayi aur apki receipe bilkul aasan baasha me samajh aat he anyways Thanks for sharing ur such receipes with us Kuch aisi receipi bataye jo hum oven me bi bana sakte he...

निशा: आप मेरी वेबसाइट पर ओवन में बनी ढेर सारी रैसिपी देख सकती है.
Abhishek
Nisha ji golgappa ke atte ko gile kapde se dhakna hai ya nahi
निशा: अभिशेक जी, आटे को गीले कपड़े से ढककर रखना है.
kiran
Omsairam...!!
Hello nisha ji
maine kitni baar golgappe bnaye
lekin thik bante hi nahi....!!
Wo banne k bad kurkure nahi rehte puri ki trah bn jate hai
plz mam ap mujhe btaye
aisa kyu hota hai ????

निशा: किरन जी, गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गूंथा होना चाहिए.गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें की वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें अगर ऎसा होता है तो गोल गप्पे अच्छे से फूलते नहीं हैं.गोल गप्पों को कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं तो ये अच्छे से फूल कर तैयार होते हैं.
mohini
thanks mam for this receipy and mam abhi garmi shuru ho gai hai aam ka season ho gaya hai to
plz fruitkhand ki recipy bhi bataiye na

निशा: मोहिनी जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर आमखन्ड की रेसिपी उपलब्ध है, उसे आप देख सकते हैं.
Zeenat afreen
hello mam!!!
ye soft nahi ho jayega bad me

निशा: जी़नत जी, बिलकुल भी सोफ्ट नहीं होंगे.