आटे के गोल गप्पे - Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe

चटाखेदार मसाला पानी, उबले आलू मटर से भरे गोल गोल गोलगप्पे को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हें पानी पूरी, घुपचुप, पुचका और पुचकी भी कहा जाता है यह सूजी से भी बनाये जाते है और आटे से भी. आटे से बने गोलगप्पे सूजी गोलगप्पे (Suji Golgappa) की अपेक्षा वजन में एकदम हल्के होते हैं. फूले कुरकुरे गोलगप्पे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आप खुद बनाकर देखिये.
Read - Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa Puri Recipe
- आटा - 1 कप (150 ग्राम)
- सूजी- 3 टेबल स्पून (30 ग्राम)
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make how to make puri for golgappa or pani puri
आटे के गोल गप्पे बनाने के लिए, सबसे पहले आटे को गूंथ कर तैयार करें. इसके लिए एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए इसमें सूजी मिला लीजिये, और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.
गूंथे आटे को 30 मिनिट के लिए गीले कपड़े में लपेट कर रख दीजिए. 30 मिनिट बाद आटे से कपडा़ हटा दीजिए और हाथों पर तेल लगाकर आटे को अच्छे से मसल मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे को 4-5 मिनिट तक मसलने पर यह अच्छे से चिकना हो जाएगा.
अब आटे को फिर से गीले कपड़े में लपेट कर के आधे घंटे के लिए रख दीजिए. आधा घंटा हो जाने पर कपडा़ हटा कर आटे को एकबार फिर से 3-4 मिनिट मसल कर चिकना कर लीजिए और फिर से आटे को गीले कपड़े में लपेट कर आधे घंटे के लिए रख दीजिए और उसके बाद फिर से इसे 4-5 मिनिट और मसल कर चिकना कर लीजिए.
गोल गप्पे बनाने के लिए आटा तैयार है, आटे में से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लीजिए. हाथ पर तेल लगाकर लोई को गोल करके हाथ से दबाते हुए चपटा कर लीजिए. इन लोइयों को ढक कर रख लीजिये.
दो सूती कपड़े लीजिए इन्हें गीला करके निचोड़ लीजिये, एक कपड़ा बिछा लीजिये इसके ऊपर गोलगप्पे बेल कर रखिये. एक लोई उठाइये, चकले पर रखिये और 2 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. बेले हुये गोलगप्पे को कपड़े पर रखिये और दूसरे गीले कपड़े से ढककर रखें, एक एक करके सारी लोईयों को गोल बेल कर कपड़े पर ढकते हुये रखते जाइये. सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लीजिये.

पूरियों को 15-20 मिनिट कपड़े से ढकी रहने दीजिए इसके बाद इन्हें तलें.
कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें जितनी पूरी एक बार में आ सकें डालते जाइये और कलछी से हल्का दबाव देते हुए इन्हें फुला लीजिए, गोल गप्पों को गोल्डन ब्राउन व क्रिस्प होने तक तल कर तैयार कर लीजिए.
तैयार गोल गप्पों को प्लेट के ऊपर रखी जाली वाली डलिया में निकाल कर रखते जायं और सारे गोल गप्पे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये, पूरी से अतिरिक्त तेल निकल कर, डलिया के नीचे रखी प्लेट में आ जाता है.
गोल गप्पों के ठंडा हो जाने पर इन्हें उबले आलू, मटर भरकर और स्वादिष्ट खटे मीठे पानी (How to make Pani for Golgappa) के साथ सर्व कीजिए.
सुझाव
गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गूंथा होना चाहिए.
गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें की वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें अगर ऎसा होता है तो गोल गप्पे अच्छे से फूलते नहीं हैं.
गोल गप्पों को कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं तो ये अच्छे से फूल कर तैयार होते हैं.
- 60-70 गोल गप्पे बनाने के लिये
- समय - 80 मिनिट
सम्बन्धित रेसीपी
- गोलगप्पे का पानी कैसे बनायें - How to make Masala pani for golgappa pani puri
- सूजी के गोलगप्पे कैसे बनायें ? Suji Golgappa recipe
Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe
कमेंट (133)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ऋतु जी, गेहूं का आटा लिया गया है.
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिर्जेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमर जी, प्लीज इसके लिये आप इसका वीडियो देख लीजिये, और थोडी सी मेहनत, आप अवश्य ही बहुत अच्छे गोलगप्पे बना लेंगे.
निशा: प्रेम जी, गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गूंथा होना चाहिए. गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें की वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें अगर ऎसा होता है तो गोल गप्पे अच्छे से फूलते नहीं हैं.गोल गप्पों को कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं तो ये अच्छे से फूल कर तैयार होते हैं. गोलगप्पे को गैस धीमी करके क्रिस्प होने तक तलें गोलगप्पे क्रिस्प बनेंगे. आप इसके लिये वीडियो देखें और ट्राई करें, आप अवश्य ही अच्छे क्रिस्पी गोलगप्पे बनाएंगे.
निशा: बेकिंग पाउडर या सोडा के बिना भी गोल गप्पे बहुत अच्छे और क्रिस्पी तैयार होते हैं, आप इन्हें बना कर देखें और फिर अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें.
निशा: दीपक जी, पानीपूरी को आप मैदा और आटा दोनो से ही बना सकते हैं. दोनों ही रेसिपी मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं आप उन्हें देख सकते हैं.
निशा: सुभाष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोमनाथ जी, इसमें बेकिंग सोडा का यूज नहीं होता.
निशा: मनप्रीत जी, बाहर ही रखना है.
निशा: पुष्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, गोलगप्पों को गैस धीमी करके क्रिस्प होने तक तलें और छेद वाली बास्केट में निकाल कर रखें, खुलें ही रहने दें, गोलगप्पे क्रिस्प रहेंगे, आप इसके लिये वीडियो देखें और ट्राई करें, गोल गप्पे अच्छे क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: सोनिया जी, भटूरे ऊपर से क्रिस्पी नहीं तले जा रहे है, उन्हैं कलछी से चलाते हुये तलें और कलछी से उनके ऊपर गरम तेल भी उछालते रहें, गोलगप्पे को ऊपर से भी क्रिस्पी करें.
निशा: अभय जी, मोयन की आवश्यकता नहीं है.
निशा: अंशु जी, गोलगप्पों को गैस धीमी करके क्रिस्प होने तक तलें और छेद वाली बास्केट में निकाल कर रखें, खुलें ही रहने दें, गोलगप्पे क्रिस्प रहेंगे, आप इसके लिये वीडियो देखें और ट्राई करें, गोल गप्पे अच्छे क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: रामदिन जी, गोलगप्पों को गैस धीमी करके क्रिस्प होने तक तलें और छेद वाली बास्केट में निकाल कर रखें, खुलें ही रहने दें, गोलगप्पे क्रिस्प रहेंगे, आप इसके लिये वीडियो देखें और ट्राई करें, आप अवश्य ही अच्छे क्रिस्पी गोलगप्पे बनायेंगे.
निशा: रिचा जी, गोलगप्पे को क्रिस्पी होने तक न तला जाय तो वे नरम ही रह्ते हैं.
निशा: बिंदू जी, गोलगप्पे को क्रिस्पी होने तक न तला जाय तो वे नरम ही रहते हैं.
निशा: चवी जी, गोल गप्पे गेहूं के आटे से, सूजी से और आटे - सूजी को मिलाकर बनाये जाते हैं और तीनों प्रकार के गोलगप्पे मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं.
निशा: जुली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:अजय जी, मैं इसे बचपन से अपने यहां स्ट्रीट फूड के रूप में देखती आ रही हूँ, आपके सवाल को देखकर हमने विकीपीडिया देखा, उसमें भी इसके ओरीजन प्लेस नहीं मिला. आप कोशिश करते रहें, आप एक दिन ये अवश्य जानेंगे कि ये कहां से शुरू हुई, धन्यवाद.
निशा: आसमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
gol gappe banane ke baad inka base surface bahut jyada hard[sakht] ho jata hai.what should do?
Maine aapki recipe ko step by step follow karte huey gol gappe banaye.unka upper surface crispy bana but base bahut jyada hard (sakht) ho jata hai.
Pls suggest what's going wrong
निशा: अमित जी, आटे को सख्त गूथेंगे और बाद में उसे दिये हुये तरीके से सोफ्ट करके गोलगप्पे बनायेंगे, बहुत अच्छे गोलगप्पे बनेंगे, प्लीज एक बार इनका वीडियो अवश्य देख लीजिये.
निशा: जैकर जी, लगभग 1 कि. आटा में 500 गोलगप्पे बनकर तैयार हो जायेंगे.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, हमने बिना बेकिंग पाउडर डाले ही गोलगप्पे बनाएं है. आप चाहे, तो थोड़ा सा बेकिंग पाउडर यूज करके देख सकते हैं, लेकिन यह बिना बेकिंग पाउडर के भी अच्छे बन जाते हैं.
निशा: राज जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शारेया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राज जी, अगर आटे के गोलगप्पों का आटा सख्त न गुंथा हो या अच्छे से ना मसला गया हो या गोलगप्पों को तेज आंच पर फ्राय किया गया हो या गोलगप्पों को सेकने के बाद ढककर रख दिया हो, तब ऎसा हो सकता है. गोलगप्पों के लिए आटा पूरी के आटे से सख्त लगाएं, दी गई विधि के अनुसार उसे मसल मसल कर सोफ्ट करें, गोलगप्पों को अच्छे गरम तेल में डालें, फुलायें और मीडियम गैस पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलिए, गोलगप्पे कुरकुरे बनेंगे. गोलगप्पों को किसी छेद वाली बास्केट टोकरी या ड्लिया में 1 से 2 घंटे खुला रहने दें, गोलगप्पे क्रिस्पी रहेंगे. गोलगप्पे बनाने से पहले वीडियो अवश्य देख लीजिये.