आटे के गोल गप्पे - Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe

चटाखेदार मसाला पानी, उबले आलू मटर से भरे गोल गोल गोलगप्पे को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हें पानी पूरी, घुपचुप, पुचका और पुचकी भी कहा जाता है यह सूजी से भी बनाये जाते है और आटे से भी. आटे से बने गोलगप्पे सूजी गोलगप्पे (Suji Golgappa) की अपेक्षा वजन में एकदम हल्के होते हैं. फूले कुरकुरे गोलगप्पे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आप खुद बनाकर देखिये.
Read - Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa Puri Recipe
- आटा - 1 कप (150 ग्राम)
- सूजी- 3 टेबल स्पून (30 ग्राम)
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make how to make puri for golgappa or pani puri
आटे के गोल गप्पे बनाने के लिए, सबसे पहले आटे को गूंथ कर तैयार करें. इसके लिए एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए इसमें सूजी मिला लीजिये, और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.
गूंथे आटे को 30 मिनिट के लिए गीले कपड़े में लपेट कर रख दीजिए. 30 मिनिट बाद आटे से कपडा़ हटा दीजिए और हाथों पर तेल लगाकर आटे को अच्छे से मसल मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे को 4-5 मिनिट तक मसलने पर यह अच्छे से चिकना हो जाएगा.
अब आटे को फिर से गीले कपड़े में लपेट कर के आधे घंटे के लिए रख दीजिए. आधा घंटा हो जाने पर कपडा़ हटा कर आटे को एकबार फिर से 3-4 मिनिट मसल कर चिकना कर लीजिए और फिर से आटे को गीले कपड़े में लपेट कर आधे घंटे के लिए रख दीजिए और उसके बाद फिर से इसे 4-5 मिनिट और मसल कर चिकना कर लीजिए.
गोल गप्पे बनाने के लिए आटा तैयार है, आटे में से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लीजिए. हाथ पर तेल लगाकर लोई को गोल करके हाथ से दबाते हुए चपटा कर लीजिए. इन लोइयों को ढक कर रख लीजिये.
दो सूती कपड़े लीजिए इन्हें गीला करके निचोड़ लीजिये, एक कपड़ा बिछा लीजिये इसके ऊपर गोलगप्पे बेल कर रखिये. एक लोई उठाइये, चकले पर रखिये और 2 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. बेले हुये गोलगप्पे को कपड़े पर रखिये और दूसरे गीले कपड़े से ढककर रखें, एक एक करके सारी लोईयों को गोल बेल कर कपड़े पर ढकते हुये रखते जाइये. सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लीजिये.

पूरियों को 15-20 मिनिट कपड़े से ढकी रहने दीजिए इसके बाद इन्हें तलें.
कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें जितनी पूरी एक बार में आ सकें डालते जाइये और कलछी से हल्का दबाव देते हुए इन्हें फुला लीजिए, गोल गप्पों को गोल्डन ब्राउन व क्रिस्प होने तक तल कर तैयार कर लीजिए.
तैयार गोल गप्पों को प्लेट के ऊपर रखी जाली वाली डलिया में निकाल कर रखते जायं और सारे गोल गप्पे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये, पूरी से अतिरिक्त तेल निकल कर, डलिया के नीचे रखी प्लेट में आ जाता है.
गोल गप्पों के ठंडा हो जाने पर इन्हें उबले आलू, मटर भरकर और स्वादिष्ट खटे मीठे पानी (How to make Pani for Golgappa) के साथ सर्व कीजिए.
सुझाव
गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गूंथा होना चाहिए.
गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें की वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें अगर ऎसा होता है तो गोल गप्पे अच्छे से फूलते नहीं हैं.
गोल गप्पों को कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं तो ये अच्छे से फूल कर तैयार होते हैं.
- 60-70 गोल गप्पे बनाने के लिये
- समय - 80 मिनिट
सम्बन्धित रेसीपी
- गोलगप्पे का पानी कैसे बनायें - How to make Masala pani for golgappa pani puri
- सूजी के गोलगप्पे कैसे बनायें ? Suji Golgappa recipe
Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe
कमेंट (133)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विक्रम जी, 1 कप आटे में 3 टेबल स्पून सूजी मिलानी है.
निशा: सुमन जी, गोलगप्पों को अच्छे गरम तेल में डालें और मीडियम गैस पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलिए, गोलगप्पे कुरकुरे बनेंगे. गोलगप्पों को किसी टोकरी या ड्लिया में 1 से 2 घंटे खुला छोड़ दीजिए, ये क्रिस्पी रहेंगे.
निशा: बबिता जी, हां, इन्हें बेलने के बाद, ढकना जरूरी है ताकि ये सूखे ना.
निशा: शालिनी जी, ये आटे के ही गोलगप्पों की रेसिपी है, बस 3 टेबल स्पून सूजी का उपयोग किया है, ताकि गोलगप्पे कुरकुरे बन सके. आप चाहे, तो बिना सूजी डाले भी बिल्कुल इसी प्रकार गोलगप्पे बना सकती हैं. आटे के गोल गप्पे का वीडियो भी आप मेरे चैनल पर देख सकते हैं.
Mene ye sab apse se sikhah... dhokla se le k pizza tak.. Aaj apke golgappe try kiye bilkul market jese bane.. I am so happy.. You are my guru.. N best cooking guide .. its tough to cook anything new without your website... nisha ji aap ka sath job k dino se le k ma banne tak ka h.. You are always with me.. we are living in gulf but with your help we feels we are in India n my husband enjoys everyday Indian dishes cooked by me with your help.. you are great n want to meet you once in life n thanks tp
निशा: सोफिया जी, इतनी सारी प्रशंसा और सम्मान के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे बेहद खुशी होती है जब मेरे दर्शक और पाठक अपने अनुभव मेरे साथ शेयर करते हैं. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: अंकित जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गूंथा होना चाहिए. गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें की वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें अगर ऎसा होता है तो गोल गप्पे अच्छे से फूलते नहीं हैं. गोलगप्पों को अच्छे गरम तेल में मीडियम गैस पर तलें. गोल गप्पों को कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं तो ये अच्छे से फूल कर तैयार होते हैं.
निशा: सुनीता जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: आशा जी, गोल गप्पे के लिए आटा सख्त लगाएं. गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें कि वो एक समान रूप से बेलें, बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें.गोल गप्पों को अच्छे गरम तेल में मध्यम आंच पर कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं और इन्हें फुलाने के बाद गैस धीमी करके गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, गोलगप्पे कुरकुरे बनेंगे. गोलगप्पे को तलने के बाद किसी बास्केट में 1 से 2 घंटे के लिए खुला छोड़ दें, ये कुरकुरे रहेंगे.
निशा: सजन जी, अगर आटे को आधे घंटे ढककर न रखा जाए, तो आटा फूलेगा नही और गोलगप्पे भी अच्छे नही बनेंगे.
निशा: कुंदन जी, आप हमें बताइए कि क्या खराबी आई, शायद हम आपको सुझाव दे पाएं.
निशा: सुचित्रा जी, आटा सख्त और अच्छे से मुलायम करने के अतिरिक्त गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें कि वो एक समान रूप से बेलें, बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें.गोल गप्पों को अच्छे गरम तेल में मध्यम आंच पर कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, गोलगप्पे फूलेंगे और कुरकुरे भी बनेंगे.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिट्टोरानी जी, गोलगप्पों को अच्छे गरम तेल में डालें और मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तलिए, गोलगप्पे करारे बनेंगे.
निशा: पूजा जी, 1 कप (150 ग्राम) आटे में 3 टेबल स्पून (30 ग्राम) सूजी मिला लीजिए.
निशा: प्राची जी, हम यह रेसिपी जल्दी ही अपलोड करेंगे.
निशा: अमित जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: टिंकू जी, गोलगप्पों को अच्छे गरम तेल में डालें और मीडियम गैस पर गोल्डन ब्राउन होने, क्रिस्पी होने तक तलिए, गोलगप्पे कुरकुरे बनेंगे.
निशा: माधुरी जी, ये आटे के ही गोलगप्पों की रेसिपी है, बस 3 टेबल स्पून सूजी का उपयोग किया है, ताकि गोलगप्पे कुरकुरे बन सके. आप चाहे, तो बिना सूजी डाले भी बिल्कुल इसी प्रकार गोलगप्पे बना सकती हैं. आटे के गोल गप्पे के का वीडियो भी आप मेरे चैनल पर देख सकते हैं.
निशा: स्नेह जी, गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गुंथा होना चाहिए.गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें कि वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें अगर ऎसा होता है तो गोल गप्पे अच्छे से फूलते नहीं हैं. गोल गप्पों को कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं तो ये अच्छे से फूल कर तैयार होते हैं, और बाद में धीमी और मीडियम आग में क्रिस्पी होने तक तलें, बहुत अच्छे गुलगुले बनकर तैयार होंगे.
Thanku Nisha ji
निशा: प्रियंका जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Mam m jb b golgappa bnati hu wo thodi der k baad soft ho jate h
निशा: रुचि जी, गोलगप्पे को गैस धीमी करके क्रिस्प होने तक तलें और छेद वाली बास्केट में निकाल कर रखें, खुलें ही रहने दें, गोलगप्पे क्रिस्प रहेंगे, आप इसके लिये वीडियो देखें और ट्राई करें, आप अवश्य ही अच्छे क्रिस्पी गोलगप्पे बनायेंगी.
निशा: संदीप जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, मेरे वेबसाइट पर सिर्फ आटे के गोल गप्पे, सिर्फ सूजी के गोलगप्पे और आटे सूजी को मिलाकर गोलगप्पे की रेसिपी उपलब्ध हैं, आप उन्हैं देख सकते हैं.
निशा: शिक्षा जी, गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गूंथा होना चाहिए. गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें कि वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें. ये ज्यादा पतले या ज्यादा मोटे भी नहीं बेलने चाहिए. आप बिलकुल परेशान न हों एक बार रेसिपी को पढ़े इसका विडियो देखें और जहां आपको दिक्कत आती है उस जगह ध्यान दें, मुझे पूरा विस्वास है आप थोड़ी सी मेहनत के बाद बहुत अच्छे गोलगप्पे बना लेंगीं.
निशा: अल्का जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
निशा: अमित जी, मेरे वेबसाइट पर सूजी के गोल गप्पे और आटे के गोलगप्पे बनाने का तरीका दिया गया है, और हमने 3 मुख्य स्वादिष्ट पानी की रेसिपी भी डाली है, प्लीज आप इसे यहाँ से देख सकते हैं.
निशा: विशाल जी, गोलगप्पों को अच्छे गरम तेल में डालें और मीडियम गैस पर गोल्डन ब्राउन होने, क्रिस्पी होने तक तलिए, गोलगप्पे कुरकुरे रहेंगे.
निशा: आशू जी, गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गूंथा होना चाहिए.गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें की वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें अगर ऎसा होता है तो गोल गप्पे अच्छे से फूलते नहीं हैं. गोल गप्पों को कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं तो ये अच्छे से फूल कर तैयार होते हैं. प्लीज इसके लिये वीडियो देखें आप आसानी इन्हैं बना सकेंगे.