आटे के गोल गप्पे - Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe

📅 2 अप्रैल 2016 👁 15.7 लाख बार देखी गई 💬 133 कमेंट ★ 3.8 (6753)


चटाखेदार मसाला पानी, उबले आलू मटर से भरे गोल गोल गोलगप्पे को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हें पानी पूरी, घुपचुप, पुचका और पुचकी भी कहा जाता है यह सूजी से भी बनाये जाते है और आटे से भी. आटे से बने गोलगप्पे सूजी गोलगप्पे (Suji Golgappa) की अपेक्षा वजन में एकदम हल्के होते हैं. फूले कुरकुरे गोलगप्पे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आप खुद बनाकर देखिये.

Read - Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa Puri Recipe

  • आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • सूजी- 3 टेबल स्पून (30 ग्राम)
  • तेल - तलने के लिए

विधि - How to make how to make puri for golgappa or pani puri

आटे के गोल गप्पे बनाने के लिए, सबसे पहले आटे को गूंथ कर तैयार करें. इसके लिए एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए इसमें सूजी मिला लीजिये, और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.

गूंथे आटे को 30 मिनिट के लिए गीले कपड़े में लपेट कर रख दीजिए. 30 मिनिट बाद आटे से कपडा़ हटा दीजिए और हाथों पर तेल लगाकर आटे को अच्छे से मसल मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे को 4-5 मिनिट तक मसलने पर यह अच्छे से चिकना हो जाएगा.

अब आटे को फिर से गीले कपड़े में लपेट कर के आधे घंटे के लिए रख दीजिए. आधा घंटा हो जाने पर कपडा़ हटा कर आटे को एकबार फिर से 3-4 मिनिट मसल कर चिकना कर लीजिए और फिर से आटे को गीले कपड़े में लपेट कर आधे घंटे के लिए रख दीजिए और उसके बाद फिर से इसे 4-5 मिनिट और मसल कर चिकना कर लीजिए.

गोल गप्पे बनाने के लिए आटा तैयार है, आटे में से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लीजिए. हाथ पर तेल लगाकर लोई को गोल करके हाथ से दबाते हुए चपटा कर लीजिए. इन लोइयों को ढक कर रख लीजिये.

दो सूती कपड़े लीजिए इन्हें गीला करके निचोड़ लीजिये, एक कपड़ा बिछा लीजिये इसके ऊपर गोलगप्पे बेल कर रखिये. एक लोई उठाइये, चकले पर रखिये और 2 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. बेले हुये गोलगप्पे को कपड़े पर रखिये और दूसरे गीले कपड़े से ढककर रखें, एक एक करके सारी लोईयों को गोल बेल कर कपड़े पर ढकते हुये रखते जाइये. सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लीजिये.

पूरियों को 15-20 मिनिट कपड़े से ढकी रहने दीजिए इसके बाद इन्हें तलें.

कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें जितनी पूरी एक बार में आ सकें डालते जाइये और कलछी से हल्का दबाव देते हुए इन्हें फुला लीजिए, गोल गप्पों को गोल्डन ब्राउन व क्रिस्प होने तक तल कर तैयार कर लीजिए.

तैयार गोल गप्पों को प्लेट के ऊपर रखी जाली वाली डलिया में निकाल कर रखते जायं और सारे गोल गप्पे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये, पूरी से अतिरिक्त तेल निकल कर, डलिया के नीचे रखी प्लेट में आ जाता है.

गोल गप्पों के ठंडा हो जाने पर इन्हें  उबले आलू, मटर भरकर और स्वादिष्ट खटे मीठे पानी (How to make Pani for Golgappa) के साथ सर्व कीजिए.

सुझाव
गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गूंथा होना चाहिए.
गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें की वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें अगर ऎसा होता है तो गोल गप्पे अच्छे से फूलते नहीं हैं.
गोल गप्पों को कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं तो ये अच्छे से फूल कर तैयार होते हैं.

  • 60-70 गोल गप्पे बनाने के लिये
  • समय - 80 मिनिट

सम्बन्धित रेसीपी

Golgappa Puri Recipe / Pani Puri Recipe / Puchka gupchup Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (6753 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (133)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

zehra shaikh
टिप्पणीgool gappe ache bane
NishaMadhulika
thanks you zehra shaikh
फरिन्र्द पाल
आपका बहुत बहुत धन्यबाद
NishaMadhulika
फरिन्र्द पाल जी धन्यवाद एवं आभार.
फरिन्र्द पाल
माननीय आप हमको ये बताए कि पुरी को फुलने और करन्ची होने के लिए क्या डालते है
NishaMadhulika
फरिन्र्द पाल जी, इनमें अलग से कुछ डालने की आवश्यकता नहीं होती है. बस आप कुछ बातों का ध्यान रखते हुए इस रेसिपी को बनाएं जैस कि - गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गूंथा होना चाहिए. गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें की वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें अगर ऎसा होता है तो गोल गप्पे अच्छे से फूलते नहीं हैं. गोल गप्पों को कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं तो ये अच्छे से फूल कर तैयार होते हैं. गोलगप्पे को गैस धीमी करके क्रिस्प होने तक तलें गोलगप्पे क्रिस्प बनेंगे. आप इसके लिये वीडियो देखें और ट्राई करें, आप अवश्य ही अच्छे गोलगप्पे बनाएगे.
Girraj Saini
Nisha ji bazaar jese maida ke Gol gappe ki racipy bataye or Juldi reply kare thank you
NishaMadhulika
Girraj Saini जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
Lallo
Dhanyawad aap bahut achi hai
NishaMadhulika
Lallo जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Divya
Nisha ji thankyou maine ye recipe aaj padhi aur meri dost poochna chahti hai ki appke pass navrati ke liye bhi recipe hain?
NishaMadhulika
Divya जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब पर आप नवरात्री स्पेशल बहुत सी रेसिपी देख सकते हैं.
satyampandey
verygood
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद satyampandey
Golgappo ko sarso ke tel m bna sakte h kya
NishaMadhulika
जी, उपयोग कर सकते हैं.
Tola Ganava
कोन से आटे के बना सकते है
सकता आपने आटा किसका लेना है
गेंहू या मक्का ,बाजरा
NishaMadhulika
Tola Ganava गेंहू के आटे से बनाएं हैं यह गोलगप्पे.
Rita
Very very good superb thanks mam
NishaMadhulika
Rita जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
कालुसिहं रावत
Very nice
NishaMadhulika
कालुसिंह जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
nishi sahu
टिप्पणी very very tasty
NishaMadhulika
निशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rahul maurya
Very good
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Rahul maurya
My name gori
Nisha aunty mujhe se to banti reply hi nhi h plz
NishaMadhulika
गौरी जी, गोल गप्पे के लिए आटा सख्त और एकदम चिकना गूंथा होना चाहिए. गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें की वो एक समान रूप से बेले जाएं बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें अगर ऎसा होता है तो गोल गप्पे अच्छे से फूलते नहीं हैं.गोल गप्पों को कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं तो ये अच्छे से फूल कर तैयार होते हैं. गोलगप्पे को गैस धीमी करके क्रिस्प होने तक तलें गोलगप्पे क्रिस्प बनेंगे. आप इसके लिये वीडियो देखें और ट्राई करें, आप अवश्य ही अच्छे गोलगप्पे बनाएंगी.
suhani
thnx mujhe aapki saari recipes bahut achhi lagti hai plz moong daal namkeen ghar pe banane ki recipe bhi bataiye
NishaMadhulika
सुहानी जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही यह रेसिपी बनाने की कोशिश करुंगी.
Suhani
nisha aunty golgappe geele kapde ki vajah se usme chipak gaye aur jya foole nahi
to aap bataiye ki kya karein
par fir bhi golgappe achhe bane hai
NishaMadhulika
सुहानी जी, कपड़ा अधिक गीला होने से ऎसा हो सकता है. साथ ही अगर आटा सही से न गूंथा गया हुआ हो तो भी गोलगप्पे अच्छे से फूल नही पाते हैं.
monu
achha bna hai
NishaMadhulika
मोनू जी, अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
saroj
very nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद saroj
Anu
Thank you so much... For all your recipes n helping us with quick response.... Sacchi me aisa lagta hai jaise mummy se he seekh rahi hu ☺️
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Anu
mohammad asif
टिप्पणीgood racipes
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद mohammad asif
Anu
But golgappa crispy nhi bana.... Plz bataiye.... Kaise crispy banega
NishaMadhulika
अनू जी, आटा सख्त और अच्छे से मुलायम करने के अतिरिक्त गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें कि वो एक समान रूप से बेलें, बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें.गोल गप्पों को अच्छे गरम तेल में मध्यम आंच पर कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, यह कुरकुरे रहेंगे..
shareya
very nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद shareya
N. Saxena
Aate ke gole gappe baad mein bahut hard ho jaate hein. Why?
NishaMadhulika
N. Saxena , आटा सख्त और अच्छे से मुलायम करने के अतिरिक्त गोल गप्पे को बेलते समय ध्यान रखें कि वो एक समान रूप से बेलें, बीच में से पतला न हों और न ही किनारों से मोटे रहें.गोल गप्पों को अच्छे गरम तेल में मध्यम आंच पर कलछी से दबाव देते हुए फुलाएं और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, यह कुरकुरे रहेंगे..
shubham
nice
NishaMadhulika
शुभम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Manoj
Like
NishaMadhulika
मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pardeep
Nice
NishaMadhulika
प्रदीप जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Ravi
bhut Ache golgpe bane he Ji
Apka bhut bhut danywad
NishaMadhulika
रवि जी, अपने अनुभव हमारे साथ बांटने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Mst recipi
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद.
neeraj
bahut achche gol gappe bane
NishaMadhulika
नीरज जी, रेसिपी पसंद करने लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
hitesh goswami
बहुत अच्छा लगा।
NishaMadhulika
हितेश जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद.