तिल के लड्डू (Til Ke Ladoo Recipe)

ये कहावत भी आपने सुनी होगी, "तिल चटके, जाड़ा सटके". सर्दी का मौसम है और संक्राति आ रही हैं. इस दिन परम्परागत रूप से तिल के लड्डू (Til Ke Laddu ) और दाल के मगोड़े खाया जाता रहा है. आइये हम तिल के लड्डू (Sesame Seed Ladoo) बनायें.
Read - Til Ke Ladoo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Ke Ladoo
- तिल ( धुले हुये सफेद ) - 500 ग्राम ( 3 कप)
- मावा - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
- तगार या बूरा - 500 ग्राम ( 3 कप)
- काजू - 100 ग्राम (एक काजू के 6-7 टुकड़ों में काट लें)
- छोटी इलाइची - 4 (छील कर बारीक कूट लीजिये)
विधि - How to make Til Ke Ladoo
तिल को साफ कर लीजिये.
कढ़ाई को गैस पर रख कर गरम करें. तिल कढ़ाई में डालें और धीमी गैस पर तिल हल्के ब्राउन होने तक भूनें. ( तिल चट चट की आवाज निकालते हुये जल्दी ही भुन जाते हैं ). तिल को ठंडा करके मिक्सी से पीस लीजिये.
दूसरी कढ़ाई में हल्का ब्राउन होने तक मावा भून लीजिये. मावा को आप माइक्रोवेव में भी भून सकते हैं.
मावा, पिसे हुये तिल, बूरा, इलाइची पाउडर और काजू के टुकडों को अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू का मिश्रण तैयार है. इस मिश्रण से अपनी मन पसन्द के आकार के लड्डू बना लीजिये. ( टेबिल टैनिस की बौल के बराबर के लड्डू या बड़े बड़े भी बनाये जा सकते हैं)
आपके तिल के लड्डू (Til Ke Laddoo) तैयार हैं. ताजा ताजा तिल के लड्डू खाइये. आप इन लडुडुओं को 10-12 तक रख कर खा सकते है.
इन्हें भी पढें
कमेंट (69)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रीती जी, हां आप गुड़ की चाशनी बनाकर भी लड्डू बना सकती हैं, और लड्डू तो बहुत लम्बे समय तक रख कर खाये जा सकते हैं.
निशा: लता जी, हल्का ठंडा होने के बाद ही बूरा मिक्स कीजिए.
निशा: गुन्जन जी, तिल को कन्डेन्स्ड मिलाकर गैस पर थोड़ा पका लीजिये, लड्डू बांधने वाली कनसिसटेन्सी मिलने पर लड्डू बांध लीजिये.
निशा: रेनू जी, हां आप अपने पसंदानुसार कोई भी मेवे डाल सकती हैं.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आपको भी हमारी ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं.
निशा: अर्चना जी, गुड़ में पानी नही मिलाना है, इसे सिर्फ पिघलाना है.
निशा: निशिथा जी, धन्यवाद आपको भी.
निशा: राजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मानसी जी, तिल को धीमी आंच पर ही भूनें.
Kya mai milk powder C bana khoya banane k turant baad til aur bura daal k ladu bana sakti hu.
निशा: मधुबाला जी, तुरन्त बना सकती हैं.
निशा: नीती जी, गुड़ के अधिक पकने के कारण एसा होता है.
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनिल जी हां अवश्य मिलाये जा सकते हैं.
Hi nisha ji aapki til ke laddu ki resipi pasand aayi kya mai kale til bhi mila sakti hu
निशा: मानसी जी, तिल को बीन कर, साफ करना है, अगर कुछ हो तो निकाल दीजिये.
निशा: अम्रिता जी, एक ही चीज को कई तरह से बनाया जाता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, आपको भी नव वर्ष की शुभकामनायें.
निशा: राजेन्द्र जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आम्रपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीनम जी, मिश्रण ठंडा होने पर लड्डू नहीं बधते है, अब आप कढ़ाई में थोड़ा सा गुड़ डालकर और मेल्ट करो और ये मिश्रण उसी में डाल दो आग एक दम धीमी रखिये, सारा मिश्रण फिर से गीला हो जाने तक उसे चलाते हुये पका लीजिये, अब तो लड्डू बध जाने चाहिये, ये लड्डू गरम गरम ही बांधे जाते हैं, अगर आप लड्डू बांधने में कठिनाई हो तो उसे किसी थाली में बर्फी की तरह जमा दीजिये और काट लीजिये.
निशा: शिल्पा जी हां मिला सकते हैं.