तिल के लड्डू (Til Ke Ladoo Recipe)

ये कहावत भी आपने सुनी होगी, "तिल चटके, जाड़ा सटके". सर्दी का मौसम है और संक्राति आ रही हैं. इस दिन परम्परागत रूप से तिल के लड्डू (Til Ke Laddu ) और दाल के मगोड़े खाया जाता रहा है. आइये हम तिल के लड्डू (Sesame Seed Ladoo) बनायें.
Read - Til Ke Ladoo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Ke Ladoo
- तिल ( धुले हुये सफेद ) - 500 ग्राम ( 3 कप)
- मावा - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
- तगार या बूरा - 500 ग्राम ( 3 कप)
- काजू - 100 ग्राम (एक काजू के 6-7 टुकड़ों में काट लें)
- छोटी इलाइची - 4 (छील कर बारीक कूट लीजिये)
विधि - How to make Til Ke Ladoo
तिल को साफ कर लीजिये.
कढ़ाई को गैस पर रख कर गरम करें. तिल कढ़ाई में डालें और धीमी गैस पर तिल हल्के ब्राउन होने तक भूनें. ( तिल चट चट की आवाज निकालते हुये जल्दी ही भुन जाते हैं ). तिल को ठंडा करके मिक्सी से पीस लीजिये.
दूसरी कढ़ाई में हल्का ब्राउन होने तक मावा भून लीजिये. मावा को आप माइक्रोवेव में भी भून सकते हैं.
मावा, पिसे हुये तिल, बूरा, इलाइची पाउडर और काजू के टुकडों को अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू का मिश्रण तैयार है. इस मिश्रण से अपनी मन पसन्द के आकार के लड्डू बना लीजिये. ( टेबिल टैनिस की बौल के बराबर के लड्डू या बड़े बड़े भी बनाये जा सकते हैं)
आपके तिल के लड्डू (Til Ke Laddoo) तैयार हैं. ताजा ताजा तिल के लड्डू खाइये. आप इन लडुडुओं को 10-12 तक रख कर खा सकते है.
इन्हें भी पढें
कमेंट (69)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनक जी, लड्डू सफेद तिल से बनाइये, और तिल को भूनते समय ध्यान रखिये कि वह डार्क न हो जायं.
निशा: नेहा, ब्राउन तिल देखने में और खाने में उतने अच्छे नहीं लगते, इनमें फाइबर अधिक होता है और न्यूट्रीशियस ज्यादा होते हैं. भूनने के लिये आप इन्हैं भारी तले की कढ़ाई में भूनिये, अच्छी स्मेल आने लगे, तिल हल्के पूले दिखाई देने लगे, और उन्हैं मसल कर देख लीजिये कि वह चूरा बनने लगे, आपको पता लग जायेगा कि तिल भून चुके हैं और सेम तरीके से तिल लड्डू बना लीजिये.
निशा: हेमा, तगार या बूरा चीनी से ही बनाये जाते हैं, लेकिन वह पिसी चीनी नहीं होती, किराना स्टोर पर मिल जाते हैं, वेबसाइट पर तगार बनाने का तरीक भी दिया गया है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर तगार लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रिचा, माइक्रोवेव में खोया भूनने के लिये, खोया को माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालिये, पहले 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, बर्तन को बाहर निकाल कर खोया को चमचे से अच्छी तरह चलाइये, फिर से बर्तन को माइक्रोवेव में रखिये और 2 मिनट फिर 1 मिनिट करके खोया को अच्छी तरह चलायें खोया भुन कर तैयार हो जाता है, न हो तो इसी तरह 1 मिनिट और माइक्रोवेव कीजिये. खोया की मात्रा के ऊपर भुनने में लगा समय निर्भर करता है.
निशा: अवश्य, अगले सप्ताह कोशिश करूंगी
निशा: मंजू, तिल गुड़ के लड्डू वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं आप सर्च बटन पर लिखकर तिल गुड़ के लड्डू सर्च कर सकती हैं.
निशा: मोना, मैं जल्दी ही लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: मिक्कू, सर्च बटन से मावा बनाने की रैसिपी देख सकते हैं.
निशा : स्वेता हम लिखेंगे.
Hum Milk Powder mein doodh milakar bhi khoya bana sakte hain kya. Tarika detail mein dijiyega
निशा: शालिनी, आप इसमें 400 ग्राम बूरा मिला लीजिये, बूरा, खोया और तिल तीनों को मिलाने के लिये हाथो से मिलाइये अच्छे मिल जाते हैं.
निशा: निशा, आप बिना मावा के तिल के लड्डू बना सकती है, तिल और चीनी में आप 2-3 टेबल स्पून घी डाल लीजिये लड्डू बनाये जा सकेगे.