तिल के लड्डू (Til Ke Ladoo Recipe)

📅 24 जनवरी 2008 👁 5.5 लाख बार देखी गई 💬 69 कमेंट ★ 3.4 (8885)


ये कहावत भी आपने सुनी होगी, "तिल चटके, जाड़ा सटके". सर्दी का मौसम है और संक्राति आ रही हैं. इस दिन परम्परागत रूप से तिल के लड्डू (Til Ke Laddu ) और दाल के मगोड़े खाया जाता रहा है. आइये हम तिल के लड्डू (Sesame Seed Ladoo) बनायें.

Read - Til Ke Ladoo Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Ke Ladoo

  • तिल ( धुले हुये सफेद ) - 500 ग्राम ( 3 कप)
  • मावा - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
  • तगार या बूरा - 500 ग्राम ( 3 कप)
  • काजू - 100 ग्राम (एक काजू के 6-7 टुकड़ों में काट लें)
  • छोटी इलाइची - 4 (छील कर बारीक कूट लीजिये)

विधि - How to make Til Ke Ladoo

तिल को साफ कर लीजिये.

कढ़ाई को गैस पर रख कर गरम करें. तिल कढ़ाई में डालें और धीमी गैस पर तिल हल्के ब्राउन होने तक भूनें. ( तिल चट चट की आवाज निकालते हुये जल्दी ही भुन जाते हैं ). तिल को ठंडा करके मिक्सी से पीस लीजिये.

दूसरी कढ़ाई में हल्का ब्राउन होने तक मावा भून लीजिये. मावा को आप माइक्रोवेव में भी भून सकते हैं.

मावा, पिसे हुये तिल, बूरा, इलाइची पाउडर और काजू के टुकडों को अच्छी तरह मिला लीजिये. लड्डू का मिश्रण तैयार है. इस मिश्रण से अपनी मन पसन्द के आकार के लड्डू बना लीजिये. ( टेबिल टैनिस की बौल के बराबर के लड्डू या बड़े बड़े भी बनाये जा सकते हैं)

आपके तिल के लड्डू (Til Ke Laddoo) तैयार हैं. ताजा ताजा तिल के लड्डू खाइये. आप इन लडुडुओं को 10-12 तक रख कर खा सकते है.

इन्हें भी पढें

Til Ke Ladoo Recipe in Hindi Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (8885 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (69)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mahek
nisha ji yeh candest milk kya hota hai agar candest milk na ho to iski place mei hum kon si cheez use kar sakte hai
meenaxi
thnx...this helps me alot, plz post more occassional recipe-videos....
garima
nishaji maine til ke laddo try kiye....full cream milk se mava banaya........lekin laddo kafi hard ho gaye hai.khane mai acche nahi hai.kya inka kuch aur banaya ja sakta hai.......
निशा मधुलिका
Šৠषा जी,आप कन्डैन्स मिल्क से लड्डू बना सकती हैं,मिल्क में तिल और चीनी मिलाने के बाद अगर मिश्रण पतला लगे तो इसमें, गेहूं का आटा घी में भून कर मिला लीजिये. लड्डू ज्यादा दिन तक खाये जा सकने के लिये फ्रिज में रखे जा सकते हैं.
usha
hi nisha til ke ladoo ki receipe pasand aayi, nisha kya mei condence milk ke saath ladoo bana sakti hoon
sayar
hi nisha til ke ladoo bina mawa ke batana.
Sheikha
Can you please tell what to use if mava is not available? Thanks :)
monika
really a very good way of presenting &describing a method of recipe. i will always try to make more recipes from your site
sony
very very good receipe.. plz do forward me more recipes.. thanx