व्हाइट सॉस पास्ता - Pasta in White Sauce - White Sauce Pasta Recipe

पास्ता, ताजा स्टिर फ्राय सब्जियों को ताजा व्हाइट सॉस में मिलाकर बना व्हाइट सॉस पास्ता, किसी भी शाम में इसे झटपट बना कर गर्मागर्म परोसिये. बच्चे और बड़े सभी को बेहद पसंद आयेगा.
Read - Pasta in White Sauce - White Sauce Pasta Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for White Sauce Pasta
- पास्ता - 1 कप ( 150 ग्राम)
- शिमला मिर्च - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- फ्रेंच बीन्स - 10-12 (बारीक कटी हुई)
- गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
- बेबी कार्न - 4 (बारीक कटी हुई)
- दूध - 300 मिली लीटर
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
- क्रीम - 1/4 कप
- तेल - 2 छोटे चम्मच
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- ओरेगेनो- 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Pasta in White Sauce
किसी बर्तन में तीन कप पानी लेकर गरम करने रखिये. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद, पास्ता पानी में डालिये और उबलने दीजिये. लगभग 10 मिनिट तक पास्ता को पकने दीजिए और बीच-बीच में पास्ता को चमचे से चलाते रहिये. 12- 15 मिनिट में पास्ता पक कर नरम हो जाता है, पास्ता को हाथ से दबाकर देख सकते हैं, पास्ता नरम हो गया है.
उबले हुये पास्ता को छलनी में छान कर पानी निकाल दीजिए.
पास्ता के लिए सब्जियों को भून लीजिए. इसके लिए पैन में 1 टेबल स्पून बटर डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर इसमें काट कर रखी हुई गाजर, बेबी कॉर्न, फ्रेंज बीन्स और शिमला मिर्च डाल दीजिए और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सा क्रन्ची होने तक भून लीजिए. लगभग 2 मिनिट में सब्जियां भून कर तैयार हो जाती हैं., गैस बंद कर दीजिए.

दूसरे पैन में 2 टेबल स्पून बटर डाल कर मेल्ट कीजिए. बटर के मेल्ट होने पर इसमें मैदा डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए मैदा के हल्का सा कलर चेंज होने तक भूनें. मैदा भून जाने पर इसमें दूध डाल दीजिए और कलछी से लगातार चलाते हुए मिक्स कीजिए, ताकि गुठलियां न बनें, घोल को 2 -3 मिनिट तक लगातार चलाते हुए पकाइये, व्हाइट सॉस बनकर तैयार हो जाती है.
इस गाढ़े घोल में नमक, थोडी़ सी काली मिर्च और थोडा़ सा ओरेगेनो डालकर मिला दीजिए. सॉस में भून कर रखी हुई सब्जियां, पास्ता और क्रीम डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.
पास्ता बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. तैयार पास्ता को प्लेट में निकाल लीजिए. पास्ता के ऊपर बची हुई काली मिर्च और ओरेगेनो डाल कर इसे सजा दीजिए. स्वादिष्ट व्हाइट सॉस पास्ता तैयार है. गरमा गरम पास्ता परोसिये और खाइये
सुझाव: सब्जियों में अपनी पसन्द के अनुसार जो सब्जी पसन्द हो वह ली जा सकती है, और जो न पसन्द हो उसे छोड़ सकते हैं.
- 2-3 सदस्यों के लिये
- समय 35 मिनिट
कमेंट (77)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा जी, ओरगेनो एक तरह का मसाला है जो पिज्जा में यूज किया जाता है, इसे आप किसी भी किराना स्टोर से ले सकते हैं.
Me jab bhi white sauce me dudh daalta hu to usme guthliya pad jati hai, lagaataar chalane par bhi same problem aa rahi hai,
Please mam koi solution hai kya iska to jaroor bataye.!!
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवी जी, आप इसे बनाने की प्रोब्लम किजिये, आप अवश्य बना लेंगे.
देती हम सबको रोज़ दिशा !!
तू निशा,रेसिपी चन्द्रकला,
आभार जताएं कैसे भला !!
जग में छा जाये तेरा नाम,
हे देवि,तुझे शत शत प्रणाम !!
निशा: बनदेवी जी, आपने मुझे इतना सम्मान दिया है, मेरे लिये इतनी शुभकामनायें की हैं, मैं बहुत बहुत आभारी हूँ, धन्यवाद.
निशा: तरपन जी,मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा:संदीप जी हां आप सही कह रहें हैं, अवश्य डाला जा सकता है.
निशा: अपेक्षा जी, इसमें मोजेरीला या क्रीम चीज को कद्दूकस करके डाला जा सकता है.
निशा: सरोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धीरज जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. एक रैसिपी को आप कई प्रकार से बना सकते हैं इसलिए आपको जो विधि पसंद हो आप उस अनुसार इसे बना लीजिए. धन्यवाद.
निशा: आप इसे ओरेगेनो के बिना भी बना सकते हैं.
निशा:विनीता जी, व्हाइट सास को सूप में क्रीम की जगह यूज किया जा सकता है, इसे बेक्ड सब्जियां बनाने में यूज किया जाता है.