व्हाइट सॉस पास्ता - Pasta in White Sauce - White Sauce Pasta Recipe

पास्ता, ताजा स्टिर फ्राय सब्जियों को ताजा व्हाइट सॉस में मिलाकर बना व्हाइट सॉस पास्ता, किसी भी शाम में इसे झटपट बना कर गर्मागर्म परोसिये. बच्चे और बड़े सभी को बेहद पसंद आयेगा.
Read - Pasta in White Sauce - White Sauce Pasta Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for White Sauce Pasta
- पास्ता - 1 कप ( 150 ग्राम)
- शिमला मिर्च - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- फ्रेंच बीन्स - 10-12 (बारीक कटी हुई)
- गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
- बेबी कार्न - 4 (बारीक कटी हुई)
- दूध - 300 मिली लीटर
- मैदा - 2 टेबल स्पून
- मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
- क्रीम - 1/4 कप
- तेल - 2 छोटे चम्मच
- काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- ओरेगेनो- 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Pasta in White Sauce
किसी बर्तन में तीन कप पानी लेकर गरम करने रखिये. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद, पास्ता पानी में डालिये और उबलने दीजिये. लगभग 10 मिनिट तक पास्ता को पकने दीजिए और बीच-बीच में पास्ता को चमचे से चलाते रहिये. 12- 15 मिनिट में पास्ता पक कर नरम हो जाता है, पास्ता को हाथ से दबाकर देख सकते हैं, पास्ता नरम हो गया है.
उबले हुये पास्ता को छलनी में छान कर पानी निकाल दीजिए.
पास्ता के लिए सब्जियों को भून लीजिए. इसके लिए पैन में 1 टेबल स्पून बटर डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर इसमें काट कर रखी हुई गाजर, बेबी कॉर्न, फ्रेंज बीन्स और शिमला मिर्च डाल दीजिए और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सा क्रन्ची होने तक भून लीजिए. लगभग 2 मिनिट में सब्जियां भून कर तैयार हो जाती हैं., गैस बंद कर दीजिए.

दूसरे पैन में 2 टेबल स्पून बटर डाल कर मेल्ट कीजिए. बटर के मेल्ट होने पर इसमें मैदा डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए मैदा के हल्का सा कलर चेंज होने तक भूनें. मैदा भून जाने पर इसमें दूध डाल दीजिए और कलछी से लगातार चलाते हुए मिक्स कीजिए, ताकि गुठलियां न बनें, घोल को 2 -3 मिनिट तक लगातार चलाते हुए पकाइये, व्हाइट सॉस बनकर तैयार हो जाती है.
इस गाढ़े घोल में नमक, थोडी़ सी काली मिर्च और थोडा़ सा ओरेगेनो डालकर मिला दीजिए. सॉस में भून कर रखी हुई सब्जियां, पास्ता और क्रीम डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.
पास्ता बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. तैयार पास्ता को प्लेट में निकाल लीजिए. पास्ता के ऊपर बची हुई काली मिर्च और ओरेगेनो डाल कर इसे सजा दीजिए. स्वादिष्ट व्हाइट सॉस पास्ता तैयार है. गरमा गरम पास्ता परोसिये और खाइये
सुझाव: सब्जियों में अपनी पसन्द के अनुसार जो सब्जी पसन्द हो वह ली जा सकती है, और जो न पसन्द हो उसे छोड़ सकते हैं.
- 2-3 सदस्यों के लिये
- समय 35 मिनिट
कमेंट (77)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I am ur fan
Thanks
निशा: कृ्ष्णा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता जी, अॉरिगेनो एक प्रकार का हर्ब है. इसे पिज्जा, पास्ता इत्यादि में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
निशा: सुरिंदर जी, इसमें मैदा का स्वाद ही अच्छा लगता है.
love ur patient way of making us understand... love ur each receipe
निशा: महक जी, आपको बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.
निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देविका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam agr origano nhi h to fir kya use kre uski jagha plz tell me mam......
निशा: पूनम जी, आप इसके बिना भी रैसिपी बना सकते हैं
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya is me chini dal sakte hai?
ya fir cream ki wajah se ye sweet hoga?
निशा: अंकुश जी, फ्रैश क्रीम का उपयोग कीजिए.
निशा: प्रतीक जी ये सास ताजा ही बनाया जाता है, यदि आप चाहें तो सास बनाकर, ठंडा करके फ्रिज में रख दीजिये और दूसरे दिन यूज कर लीजिये.
निशा: सुजी़ जी, पास्ता में क्रीम ही डाली जाती है.
Maine Abhi kuch waqt phle he aapki site se recipes try krna start kiya hai n they all r too gud..Thanksssss
निशा: शुभी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, आप लगभग 1 किग्रा. पास्ता बना लीजिये.
they love white sause pasta.
निशा: राखी जी, आप मेरी वेबसाइट पर ऎसी ही बहुत सी रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: शुभम जी, बना सकते हैं.
निशा: चारुल जी, आप नहीं चाहें तो क्रीम न डालें, लेकिन क्रीम स्वाद को बढ़ाती है. मैं आपके लिये रैड पास्ता बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: साक्षी जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: साक्षी जी, आप पास्ता बनाइये, बहुत ही स्वादिष्ट पास्ता बनता है, और आप प्याज और टमाटर के साथ भी इसे बना सकते हैं.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उज़मा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha g ye TABLESPOON ka chakkar samahj nahi aataa GRAM YA KILOGRAM samahj aataa h
Uppar Two Table spoon main kitni GRAM maida aayegi
निशा: दीपक जी, टेबल स्पून का मतलब होता है 1 बडा़ चम्मच, एक बड़े चम्मच ऊपर तक भरा हो उसमें लगभग 10 ग्राम मैदा आ जाती है.
निशा: सविता जी, इसे बेक नहीं करना.
निशा: कुलबीर जी, आप इसमें खटास के लिए नींबू, टमाटर, अमचूर, चाट मसाला या सिरका इनमें से जो पसंद हो डाल सकते हैं.
Kya is total mixture ko mix karne se koi loss to nh hoga
निशा; अनुज जी, बिलकुल भी नुकसान नहीं होगा आप इसे बनायें और खायें और बतायें कि आपको कैसा लगा?
निशा: रश्मि जी, आप इसके बिना भी इसे बना सकते हैं.
निशा: शर्माजी, इसे किसी भी अचार या चटनी में या कई तरह की चाइनीज रेसिपी में यूज किया जाता है.
निशा: पूजा जी, आटा सख्त गूथें, और मथरी को धीमी गैस पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, एक बार की मठरी तलने में 10 मिनिट लग जाते हैं, बनाइये आप अच्छी क्रिस्पी मठरी बनायेंगी.