व्हाइट सॉस पास्ता - Pasta in White Sauce - White Sauce Pasta Recipe

📅 30 दिसंबर 2015 👁 6.1 लाख बार देखी गई 💬 77 कमेंट ★ 3.6 (6326)


पास्ता, ताजा स्टिर फ्राय सब्जियों को ताजा व्हाइट सॉस में मिलाकर बना व्हाइट सॉस पास्ता, किसी भी शाम में इसे झटपट बना कर गर्मागर्म परोसिये. बच्चे और बड़े सभी को बेहद पसंद आयेगा.

Read - Pasta in White Sauce - White Sauce Pasta Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for White Sauce Pasta

  • पास्ता - 1 कप ( 150 ग्राम)
  • शिमला मिर्च - 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • फ्रेंच बीन्स - 10-12 (बारीक कटी हुई)
  • गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
  • बेबी कार्न - 4 (बारीक कटी हुई)
  • दूध - 300 मिली लीटर
  • मैदा - 2 टेबल स्पून
  • मक्खन - 2-3 टेबल स्पून
  • क्रीम - 1/4 कप
  • तेल - 2 छोटे चम्मच
  • काली मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • ओरेगेनो- 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Pasta in White Sauce

किसी बर्तन में तीन कप पानी लेकर गरम करने रखिये. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद, पास्ता पानी में डालिये और उबलने दीजिये. लगभग 10 मिनिट तक पास्ता को पकने दीजिए और बीच-बीच में पास्ता को चमचे से चलाते रहिये. 12- 15 मिनिट में पास्ता पक कर नरम हो जाता है, पास्ता को हाथ से दबाकर देख सकते हैं, पास्ता नरम हो गया है.
उबले हुये पास्ता को छलनी में छान कर पानी निकाल दीजिए.

पास्ता के लिए सब्जियों को भून लीजिए. इसके लिए पैन में 1 टेबल स्पून बटर डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर इसमें काट कर रखी हुई गाजर, बेबी कॉर्न, फ्रेंज बीन्स और शिमला मिर्च डाल दीजिए और तेज आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सा क्रन्ची होने तक भून लीजिए. लगभग 2 मिनिट में सब्जियां भून कर तैयार हो जाती हैं., गैस बंद कर दीजिए.

दूसरे पैन में 2 टेबल स्पून बटर डाल कर मेल्ट कीजिए. बटर के मेल्ट होने पर इसमें मैदा डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए मैदा के हल्का सा कलर चेंज होने तक भूनें. मैदा भून जाने पर इसमें दूध डाल दीजिए और कलछी से लगातार चलाते हुए मिक्स कीजिए, ताकि गुठलियां न बनें, घोल को 2 -3 मिनिट तक लगातार चलाते हुए पकाइये, व्हाइट सॉस बनकर तैयार हो जाती है.

इस गाढ़े घोल में नमक, थोडी़ सी काली मिर्च और थोडा़ सा ओरेगेनो डालकर मिला दीजिए. सॉस में भून कर रखी हुई सब्जियां, पास्ता और क्रीम डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.

पास्ता बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. तैयार पास्ता को प्लेट में निकाल लीजिए. पास्ता के ऊपर बची हुई काली मिर्च और ओरेगेनो डाल कर इसे सजा दीजिए. स्वादिष्ट व्हाइट सॉस पास्ता तैयार है. गरमा गरम पास्ता परोसिये और खाइये

सुझाव: सब्जियों में अपनी पसन्द के अनुसार जो सब्जी पसन्द हो वह ली जा सकती है, और जो न पसन्द हो उसे छोड़ सकते हैं.

  • 2-3 सदस्यों के लिये
  • समय 35 मिनिट

asta in White Sauce - White Sauce Pasta Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (6326 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (77)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Lalit singh Rana
All continental apdate time to time. Thanks
NishaMadhulika
Lalit singh Rana , You are most welcome
siddhi
mam agar hum isme oregano ni add kre to koi prblm to nhi
NishaMadhulika
siddhi जी, आप इसे बिना ओरेगेनो के भी बना सकते हैं.
K.pillay
Thanks.for method. .
.every recipe. ..i always fallows. ..i pray to god for yr good health
NishaMadhulika
K.pillay जी, आपके सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Priya
Thnx mam for giving us this easy and interesting recipee
NishaMadhulika
प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neetu
Mam milk ko butter aur salt k sath add karne me koi health problem hoti hai ya nahi
निशा: नीतू जी, मिल्क के साथ बटर और नमक खाया जा सकता है, इससे कोई भी हैल्थ प्रोब्लम नहीं होती लेकिन बहुत अधिक बटर न खायें तो हैल्थ के लिये अच्छा है.
Jaya
Kya pregnancy m white sauce ka use kr skty h .....iska side effect to nhi hota .kya y health k liye achhi h...please btao ...
निशा: जया जी, व्हाइट सास में मैदा, मक्खन और दूध हैं ये सारी चीजें आप खा सकती हैं.
Anand singh
Nice recipes

निशा: आनंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Yashika Bum
wow , very nice pasta recipes made by you . ur videoes are very easy that anybody can grab it , thank you so much for making such sort of videoes. its very interresting and learning ,
Thanks a lot madhulika ji

निशा: याशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
manisha manglani
very yummy n tasty

निशा: मनीषा जी, मेरी रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
shivani
lovely and my favorite dish.

निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
SIBBI
what is french beans
निशा: सीबी जी,ये डार्क ग्रीन कलर की पतली 5-7 इंच लम्बी फलियां होंती है, सब्जी वाले को फ्रेन्च बीन बोलकर ली जा सकती हैं.
Aasakti vyas
U r my heroine
My mom also asks me how I m more expert in kitchen than
The secret behind everyone's praises me is u Mam
Love u lots

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Seema Agrawal
Really amazing test

निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
komal Nikalje
Nice and yummy recipe

निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ravindra raj
How many types of pasta or' sauce
mahesh khanal
good I like it I'm also ceif but its comman style.I like it

निशा: महेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
varun
you are great...

निशा: वरूण जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Rathore
what is अोरेगेनो

निशा: निशा जी, अॉरिगेनो एक प्रकार का हर्ब है. इसे पिज्जा, पास्ता इत्यादि में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
Gauri
Maine aapka red sauce pasta try kiya tha bahut achha bana tha muze aapki recipes pasand hai

निशा: गौरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vijay
Hi...mam.....

Mai ravioli.. ki..recipe... jaanna chahta..hun....please....
निशा: विजय जी,हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
Mitali
We don't add vegetables than pastas taste nice???

निशा: मिताली जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकती हैं.
Priya
Fresh crime ka hi use karna hota hi kya

निशा: प्रिया जी, हां, फ्रैश क्रीम का ही यूज करना होता है, तभी अच्छा स्वाद आता है.
Shobha
Makhan ki place par ghi ka use kar sakte hi kya

निशा: शोभा जी, आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इससे बने पास्ता के स्वाद में हल्का सा अंतर होगा.
Ashish
Organo Kya Hota Hai

निशा: आशीष जी, अॉरिगेनो एक प्रकार का हर्ब है. इसे पिज्जा, पास्ता इत्यादि में स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
Ria khurrana
Mam kya pasta me alloo daal sakte hai??

निशा: रिया जी, पास्ता में आलू डालते तो नही है, पर आपको इसका स्वाद पसंद है, तो ट्राई कर सकते हैं.
Deepali
Mam can u plz tell me agar oregano available naa ho so uske jagah kuch aur ingredient try Kar sakte hai

निशा: दीपाली जी, आप अॉरिगेनो की जगह अपनी पसंदानुसार कोई भी सीज़नींग या धनिया पाउडर डाल सकती हैं या बिना ओरेगेनो के भी इसे बना सकते हैं.
shraddha jain
thanks nishaji ,for awsome recipe.

निशा: श्रद्धा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Sudesh
Hello Mam, Pasta in White Sauce banane ke liye aap usmein meida use kar rahi hai.
Kya hum maida ke jagah par corn powder use kar sakte hai?
Pls suggest.
निशा: सुदेश जी, इसमें मैदा यूज करना ही ज्यादा अच्छा होता है.
nidhi kumari
Ye recipe maine try ki.mst h yarrrr.ymmiii

निशा: निधि जी, धन्यवाद.
Ankur agarwal
White sauce & mayonnaise are same

निशा: अंकुर जी, नही, ये दोनों अलग होती है. व्हाइट सास और मेयोनीज की रेसिपी आप वेबसाइट और मेरे चैनल पर देख सकते हैं.