मिल्क पाउडर मावा - Instant Khoya using Milk Powder - Milk Powder Khoya

मावा की मिठाई बनाने के लिये अगर मावा उपलब्ध न हो तो मिल्क पाउडर से भी मावा बनाया जा सकता है और यह मावा सामान्य मावा जितना ही अच्छा व आसानी से बन जाता है.
Read - Instant Khoya using milk powder Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khoya From Dry Milk Powder
- मिल्क पाउडर - 1 कप (200 ग्राम)
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- दूध - ½ कप
- क्रीम - ¼ कप
विधि - How to make khoya with milk powder ?
पैन में मक्खन डालकर पिघला लीजिए, गैस एकदम धीमी रखिये. मक्खन पिघलने के बाद, क्रीम डाल दीजिये और इसे अच्छी तरह से मिक्स करते हुये पकाइये. अब इसमें दूध डाल दीजिए. मक्खन, क्रीम और दूध को अच्छी तरह से लगातार चलाते हुए एकसार होने तक मिक्स कीजिये.

थोडा़-थोडा़ मिल्क पाउडर डालते हुए मिक्स करते जाइये. इसे लगातार चलाते हुये अच्छी तरह से मैश करते हुए गाढा़ और चिकना होने तक पका लीजिये, किसी प्रकार की गुठलियां न रह पाएं.
मिश्रण के मावा जैसा बनने, गाढ़ा हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए. मावा तैयार है इसे किसी प्याले में निकाल लीजिए.
तैयार मावा से आप कोई भी मिठाई जैसे बर्फी, मावा केसर बर्फी, मावा नारियल बर्फी, मावा मेवा लड्डू, मावा नारियल लड्डू, गाजर हलवा, या गुलाब जामुन जो चाहें बना सकते हैं.
सुझाव :-
- मावा बनाने के लिए क्रीम न होने पर आप मक्खन और दूध से ही मावा बना सकते हैं. ऎसे में मक्खन की मात्रा को बढ़ा कर दुगना कर दीजिए, यानि कि 4 टेबल स्पून मक्खन इस्तेमाल कीजिये. मावा के लिये मिल सके तो बिना नमक वाला मक्खन यूज कीजिये.
- मावा बनाते हुए मिश्रण को लगातार चलाते हुए धीमी गैस पर पकाइये, अच्छा मावा बनेगा.
Instant Khoya using milk powder - Khoya From Dry Milk Powder
कमेंट (43)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गरिमा जी, प्लीज केक की रेसिपी को पढ़े और वीडियो देखिये, कोशिश कीजिये, आप अवश्य ही अच्छा केक बनायेंगी.
मूंगफली के खारे दाने (सिंगदाने) कैसे बनाते हे ? प्लीज़ हेल्प मी
निशा: शिल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी आप अमूल का मिल्क पाउडर उपयोग में ला सकती हैं.
निशा: सरिता जी. आप इसका उपयोग कर सकती हैं.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, घर पर बनाया खोया अच्छा रहता है.
Maine aapki bhakarwadi recepies bnayi jo mere husband or mere bete ko bahut pasand aayi ..m bhut khush hu ki m ab koi bhi recepies asani se bna skti hu ..thanks you aap plz mashroom ki sbji bnane ki recepies bta dijiye ....thanks you so much nisha ji
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मेरी वेबसाइट पर मशरूम की रेसिपी दी हुई है आप उसे देख सकती हैं.