मिल्क पाउडर मावा - Instant Khoya using Milk Powder - Milk Powder Khoya

मावा की मिठाई बनाने के लिये अगर मावा उपलब्ध न हो तो मिल्क पाउडर से भी मावा बनाया जा सकता है और यह मावा सामान्य मावा जितना ही अच्छा व आसानी से बन जाता है.
Read - Instant Khoya using milk powder Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khoya From Dry Milk Powder
- मिल्क पाउडर - 1 कप (200 ग्राम)
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- दूध - ½ कप
- क्रीम - ¼ कप
विधि - How to make khoya with milk powder ?
पैन में मक्खन डालकर पिघला लीजिए, गैस एकदम धीमी रखिये. मक्खन पिघलने के बाद, क्रीम डाल दीजिये और इसे अच्छी तरह से मिक्स करते हुये पकाइये. अब इसमें दूध डाल दीजिए. मक्खन, क्रीम और दूध को अच्छी तरह से लगातार चलाते हुए एकसार होने तक मिक्स कीजिये.

थोडा़-थोडा़ मिल्क पाउडर डालते हुए मिक्स करते जाइये. इसे लगातार चलाते हुये अच्छी तरह से मैश करते हुए गाढा़ और चिकना होने तक पका लीजिये, किसी प्रकार की गुठलियां न रह पाएं.
मिश्रण के मावा जैसा बनने, गाढ़ा हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए. मावा तैयार है इसे किसी प्याले में निकाल लीजिए.
तैयार मावा से आप कोई भी मिठाई जैसे बर्फी, मावा केसर बर्फी, मावा नारियल बर्फी, मावा मेवा लड्डू, मावा नारियल लड्डू, गाजर हलवा, या गुलाब जामुन जो चाहें बना सकते हैं.
सुझाव :-
- मावा बनाने के लिए क्रीम न होने पर आप मक्खन और दूध से ही मावा बना सकते हैं. ऎसे में मक्खन की मात्रा को बढ़ा कर दुगना कर दीजिए, यानि कि 4 टेबल स्पून मक्खन इस्तेमाल कीजिये. मावा के लिये मिल सके तो बिना नमक वाला मक्खन यूज कीजिये.
- मावा बनाते हुए मिश्रण को लगातार चलाते हुए धीमी गैस पर पकाइये, अच्छा मावा बनेगा.
Instant Khoya using milk powder - Khoya From Dry Milk Powder
कमेंट (43)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
best of luck
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भाविका जी हां इससे आप मावा बना सकती हैं.
निशा: दीपक जी, खोये की मात्रा दी गई रेसिपी की मात्रा के लगभग बराबर होगी, रेसिपी में 200 ग्राम तो मिल्क पाउडर ही है, बाकी और भी चीजे है, 250-300 ग्राम मावा बन जायेगा.
निशा: अंजलि जी, केक को 160 डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान पर 10 से 15 मिनिट और चैक करते हुए बेक कर लीजिए, ये चारों ओर से ब्राउन हो जायेगा.
निशा: गुरदीप जी, क्रीम और मलाई दोनों अलग-अलग होती हैं.
please ye bataaiye ki is mawa ko hum kitne din /time tak use kar sakte h
निशा: एक्सा जी, इसे फ्रिज में रखकर 4 से 5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: आकांक्षा जी, धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, धन्यवाद.
निशा: अमित जी, घी का यूज किया जा सकता है, घी को मक्खन से थोड़ा सा कम मात्रा में लेना होता है.
निशा: रेशमा जी, घी भी डाला जा सकता है.
निशा: रेशमा जी, मिल्क पाउडर से मावा बनाने के लिये इसमें घी या क्रीम डालना होता है, बिना घी के ये अच्छा नहीं बनेगा. यदि आप फुल फैट मिल्क पाउडर ले रहे हैं तब आप इसमें बहुत ही कम घी डालकर मावा बना सकते हैं.
निशा: पूनम जी, मिल्क पाउडर घर में नहीं बनाते, ये बाजार से ही लेना होता है.
aap is ke bare me bata sakte ho kya.
Aap mujko whatsapp number par bhi bata sakte hai.
निशा: मोहित जी, पाउडर मिल्क से पनीर आसानी से बन जाता है, पहले उसे दूध बनायें और उसे फाड़कर, छानकर पनीर बनालें, मैं इसका वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: उज्वला जी, अगर बिना नमक का बटर न हो तो नमकीन बटर यूज कर सकते हैं.
निशा: मिल्क पाउडर से मावा बनाने में 5-7 मिनिट लग जाते हैं.
निशा: काजल जी, मक्खन की जगह घी का यूज कर सकते हैं.
निशा; अल्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, मक्खन की जगह घी का यूज कर सकते हैं, अच्छा मावा बनेगा.
mam meri apse request thi ki ghar pe cream kese bante hai vo please bataiye
Thank u so much mam
निशा: ज्योती जी, घर पर क्रीम नहीं बनाई जा सकती है.
aap ka prograam bahut achaa hai . pls muje bataye ki mawa se नारियल ke laddo kaise bante hai . नारियल dry hoga ya paani wala ? Danyavaad .
निशा: सपना जी, आप इसके लिए सूखा नारियल ही लीजिए.
निशा: निधि जी, आप इसके लिए इस मिल्क का उपयोग न करें.
निशा: सकीना जी, शेक, शर्बत, भेलपूरी, चटनी, सैलड और सेन्डविच ये चीजें बिना गैस के बना सकते हैं, और बहुत सारी चीजें माइक्रोवेव में बना सकते हैं, रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप उन्हैं देख सकती हैं.
निशा: रायना जी, इसमें लगभग 250 ग्राम मावा बन जाता है और इससे बर्फी भी बना सकते हैं.
निशा: राज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pls reply soon as I have to try this.
निशा: मोनिका जी, इसे यूज किया जा सकता है और घी भी डाला जा सकता है, लेकिन स्वीट्स बनाने के लिये मिल्क पाउडर अलग आता है, और काफी इनएक्सपैन्सिव होता है.
निशा: बहुत बहुत शुक्रिया आपका.
निशा: सपना जी, आप खोया को शाही पनीर में उपयोग कर सकते हैं.
Aapne video mein jo maap use kiya hain, usse kitna khoya banega?
Apne jo cream use kiya hai, woh whipping cream hai?
Apne jo measuring cup use kiya hai uski maap kya hai?
1 cup = 250 ml?
Main iss recipe ko try karne ke liye bahut utsuk hoon.
Thank you!