मिल्क पाउडर मावा - Instant Khoya using Milk Powder - Milk Powder Khoya

📅 9 नवंबर 2015 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 43 कमेंट ★ 3.1 (4209)


मावा की मिठाई बनाने के लिये अगर मावा उपलब्ध न हो तो मिल्क पाउडर से भी मावा बनाया जा सकता है और यह मावा सामान्य मावा जितना ही अच्छा व आसानी से बन जाता है.

Read - Instant Khoya using milk powder Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khoya From Dry Milk Powder

  • मिल्क पाउडर - 1 कप (200 ग्राम)
  • मक्खन - 2 टेबल स्पून
  • दूध - ½  कप
  • क्रीम - ¼ कप

विधि - How to make khoya with milk powder ?

पैन में मक्खन डालकर पिघला लीजिए, गैस एकदम धीमी रखिये. मक्खन पिघलने के बाद, क्रीम डाल दीजिये और इसे अच्छी तरह से मिक्स करते हुये पकाइये.  अब इसमें दूध डाल दीजिए.  मक्खन, क्रीम और दूध को अच्छी तरह से लगातार चलाते हुए एकसार होने तक मिक्स कीजिये.


थोडा़-थोडा़ मिल्क पाउडर डालते हुए मिक्स करते जाइये.  इसे लगातार चलाते हुये अच्छी तरह से मैश करते हुए गाढा़ और चिकना होने तक पका लीजिये, किसी प्रकार की गुठलियां न रह पाएं.

मिश्रण के मावा जैसा बनने, गाढ़ा हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए. मावा तैयार है इसे किसी प्याले में निकाल लीजिए.

तैयार मावा से आप कोई भी मिठाई जैसे बर्फी, मावा केसर बर्फी, मावा नारियल बर्फी, मावा मेवा लड्डू, मावा नारियल लड्डू, गाजर हलवा, या गुलाब जामुन जो चाहें बना सकते हैं.

सुझाव :-

  • मावा बनाने के लिए क्रीम न होने पर आप मक्खन और दूध से ही मावा बना सकते हैं. ऎसे में मक्खन की मात्रा को बढ़ा कर दुगना कर दीजिए, यानि कि 4 टेबल स्पून मक्खन इस्तेमाल कीजिये. मावा के लिये मिल सके तो बिना नमक वाला मक्खन यूज कीजिये.
  • मावा बनाते हुए मिश्रण को लगातार चलाते हुए धीमी गैस पर पकाइये, अच्छा मावा बनेगा.

Instant Khoya using milk powder - Khoya From Dry Milk Powder

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (4209 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (43)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rakesh Kumar Verma BSP
Good h gi idea
best of luck

निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhavika solanki
Kya ham patanjali cow milk powder use kar sakate hai Mawa banane ke liye
निशा: भाविका जी हां इससे आप मावा बना सकती हैं.
Deepak patodiya
Isme kitana khoya banega

निशा: दीपक जी, खोये की मात्रा दी गई रेसिपी की मात्रा के लगभग बराबर होगी, रेसिपी में 200 ग्राम तो मिल्क पाउडर ही है, बाकी और भी चीजे है, 250-300 ग्राम मावा बन जायेगा.
Anjali
How can I bake cake without an oven because as I bake in convection microwave cake doesn't get browned from sides and base

निशा: अंजलि जी, केक को 160 डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान पर 10 से 15 मिनिट और चैक करते हुए बेक कर लीजिए, ये चारों ओर से ब्राउन हो जायेगा.
Gurdeep
Cream means malai kya?

निशा: गुरदीप जी, क्रीम और मलाई दोनों अलग-अलग होती हैं.
Axa
Hello mam
please ye bataaiye ki is mawa ko hum kitne din /time tak use kar sakte h

निशा: एक्सा जी, इसे फ्रिज में रखकर 4 से 5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
Akanksha soni
WOW MAM amazing

निशा: आकांक्षा जी, धन्यवाद.
poonam bhelle
Wah nisha.g.apne to kmaal.kr.diya.tnx.

निशा: पूनम जी, धन्यवाद.
AMIT KUMAR SINGH
मैडम मावा बनाने के लिए मक्खन कि जगह घी का इस्तेमाल कर सकते है? यदि घी डालेंगे तो कितना डालना होगा ? मावा बनाने के लिए
निशा: अमित जी, घी का यूज किया जा सकता है, घी को मक्खन से थोड़ा सा कम मात्रा में लेना होता है.
Reshma
Mam Maine aapse pucha the bina makkan k khoya bansakte hai.

निशा: रेशमा जी, घी भी डाला जा सकता है.
Reshma
Bina makkan aur cream bansakte hai kya mam

निशा: रेशमा जी, मिल्क पाउडर से मावा बनाने के लिये इसमें घी या क्रीम डालना होता है, बिना घी के ये अच्छा नहीं बनेगा. यदि आप फुल फैट मिल्क पाउडर ले रहे हैं तब आप इसमें बहुत ही कम घी डालकर मावा बना सकते हैं.
punam
nisha anty milk powder kya hota hai kya ise ghar par banaya ja sakta hai kya.
निशा: पूनम जी, मिल्क पाउडर घर में नहीं बनाते, ये बाजार से ही लेना होता है.
Mohit Kumar
Hello sar muj ko Pwoder milk se pneer Bana hai.
aap is ke bare me bata sakte ho kya.
Aap mujko whatsapp number par bhi bata sakte hai.

निशा: मोहित जी, पाउडर मिल्क से पनीर आसानी से बन जाता है, पहले उसे दूध बनायें और उसे फाड़कर, छानकर पनीर बनालें, मैं इसका वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
ujwala
nisha kay eas ko kisi bhi sabji me use kar sakate hai. aur agar bina namak ka makkan nahi mila to uske badele kay use kar sakate hai .
निशा: उज्वला जी, अगर बिना नमक का बटर न हो तो नमकीन बटर यूज कर सकते हैं.
Kiran kumat
Mava bannay mai kitna time lagayga
निशा: मिल्क पाउडर से मावा बनाने में 5-7 मिनिट लग जाते हैं.
kajal
ydi makhan bhi na ho to kya khali milk se mithai ban sakti hai

निशा: काजल जी, मक्खन की जगह घी का यूज कर सकते हैं.
Alka sinvh
आपकी रेसिपीज़ देखकर इतना आत्मविश्वास बढ़ गया है कि लगता है , सब कुछ बना सकते हैं । बस सर्च किया और बनाना शुरू और रिज़ल्ट भी हमेशा अच्छा आया है , पहले की तरह अब किताबें नहीं देखनी पड़तीं । आपको और टेक्नोलॉजी को बहुत बहुत धन्यवाद
निशा; अल्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sunita sharma
Hello Nishaji Makkhan na hone par cream se hi mava banaya ja sakta hai kya?
निशा: सुनीता जी, मक्खन की जगह घी का यूज कर सकते हैं, अच्छा मावा बनेगा.
jyoti arya
Hello mam maine milk powder se mava bht hi aacha bana thank u so much...
mam meri apse request thi ki ghar pe cream kese bante hai vo please bataiye
Thank u so much mam

निशा: ज्योती जी, घर पर क्रीम नहीं बनाई जा सकती है.
sapna sharma
nisha ji namaskaar .
aap ka prograam bahut achaa hai . pls muje bataye ki mawa se नारियल ke laddo kaise bante hai . नारियल dry hoga ya paani wala ? Danyavaad .

निशा: सपना जी, आप इसके लिए सूखा नारियल ही लीजिए.
Nidhi Jain
Can we use baby milk powder for this ?

निशा: निधि जी, आप इसके लिए इस मिल्क का उपयोग न करें.
SAKINA
mem muj apki homemade mawa banane ki recipy bahut pasand aayi. mem muj esi resipy bataie jisme gas ka istemaal kam hota ho
निशा: सकीना जी, शेक, शर्बत, भेलपूरी, चटनी, सैलड और सेन्डविच ये चीजें बिना गैस के बना सकते हैं, और बहुत सारी चीजें माइक्रोवेव में बना सकते हैं, रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप उन्हैं देख सकती हैं.
raina
Nisha Ji jitni quantity aapne batayi he usme kitna mava (in gm )taiyar ho jata he....kya is se mave ki barfi bhi banayi ja sakti he...

निशा: रायना जी, इसमें लगभग 250 ग्राम मावा बन जाता है और इससे बर्फी भी बना सकते हैं.
Raj verma
बहुत बिडया है

निशा: राज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Monika
Msm pls batae KIA him baby milk powder Jo nacho ka nestle ka ata hai use kar sakte hai and butter and makhan na dal ke ghee use kar sakte hai???
Pls reply soon as I have to try this.
निशा: मोनिका जी, इसे यूज किया जा सकता है और घी भी डाला जा सकता है, लेकिन स्वीट्स बनाने के लिये मिल्क पाउडर अलग आता है, और काफी इनएक्सपैन्सिव होता है.
kukaswadiya
Bina namak wale makkhan ki pic mil sakti h
zainab shah
very nice & good recepies

निशा: बहुत बहुत शुक्रिया आपका.
sapna chauhan
mam kya is khoye ko hum sahi paneer mein use kr sakte hai

निशा: सपना जी, आप खोया को शाही पनीर में उपयोग कर सकते हैं.
Vnnie
Hello Nisha ji.
Aapne video mein jo maap use kiya hain, usse kitna khoya banega?
Vinnie
Hello Nisha ji,
Apne jo cream use kiya hai, woh whipping cream hai?
Apne jo measuring cup use kiya hai uski maap kya hai?
1 cup = 250 ml?
Main iss recipe ko try karne ke liye bahut utsuk hoon.
Thank you!