मिल्क केक - Milk Cake Recipe - Milk Cake Kalakand Recipe

मिल्क केक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा की मुख्य मिठाई में से एक है. इसे किसी भी त्यौहार पर बनाया जा सकता है.
Read - Milk Cake Recipe - Milk Cake Kalakand Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Milk Cake
- दूध - 2.5 लीटर
- चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
- घी - ½ छोटी चम्मच
- नींबू - 1
- इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Milk Cake Kalakand
मिल्क केक बनाने के लिए सबसे पहले किसी भारी तले की कढा़ई या पैन में दूध डालकर गरम होने रख दीजिये, दूध को पहले तेज आंच पर ही पकाएं. दूध में उबाल आने पर दूध को चलाते रहें (दूध को लगातार चलाना अत्यंत आवश्यक होता है अन्यथा दूध कढा़ई के तले में चिपक कर जल सकता है).
सारे दूध का 1/3 भाग रह जाने तक दूध को पकाना होता है. जब दूध 1/3 रह जाए तो गैस को धीमा कर दीजिए.
अब दूध को दानेदार बनाने के लिए एक नींबू के रस में 3-4 चम्मच पानी मिलाकर दूध में डालकर मिला दीजिए, और 1/2 मिनिट धीमी आंच पर बिना चलाए दूध को रहने दीजिए (नींबू का रस डालने से दूध अच्छा दानेदार हो जाता है).
आधा मिनिट बाद फिर से दूध को लगातार चलाते हुए थोडा़ और गाढा़ होने तक पकाएं गैस को अब धीमा ही रखें, दूध के गाढा़ होने और दानेदार होने पर इसमें चीनी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुये पकाइये.
दूध को जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना है. दूध के अच्छे से गाढा़ हो जाने पर इसका कलर भी हल्का ब्राउन होने लगता है. अच्छी महक भी आने लगती है. हमारा मिश्रण तैयार है, गैस को धीमा कर दीजिए और लगातार चलाते रहें. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए.
इलायची पाउडर बनाने के लिए आप इलायची को छीलकर उसके दानों को निकाल कर इन्हें अच्छे से पिस लीजिए और पाउडर तैयार कर लीजिए

मिल्क केक जमाने के लिये छोटा सा भगोना ले लीजिए, इसे घी लगाकर चिकना कर लीजिए. मिश्रण जमने वाली कंसीस्टेंसी में पक चुका है, गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को भगोने में डालकर अच्छे से ढक कर रख दीजिए ताकि मिश्रण सही से सैट हो जाए.
मिल्क केक को जमने के लिए रख दीजिए, लगभग 24 घंटे में यह जम कर तैयार हो जाता है. मिल्क केक को भगोने में से निकालने के लिए सबसे पहले चाकू से इसे किनारों से अलग कर लीजिए और फिर गैस पर हल्का सा 5-6 सैकंड सेक दिला दीजिए जिससे यह तला छोड़ दे. अब भिगोने को किसी प्लेट पर उल्टा रख कर, बर्तन के ऊपर से थपथपा कर, मिल्क केक निकाल लीजिए.
मिल्क केक अच्छा जमकर तैयार है. इसे आप अपने मनपसंद आकार में काट लीजिए. मिल्क केक अंदर से थोडा़ ज्यादा डार्क होता है क्योंकि जब हम मिल्क केक को जमाते हैं तो वह बहुत गरम होता है और अंदर से अब भी पक रहा होता है. इस कारण अंदर उसका कलर थोडा़ ज्यादा डार्क हो जाता है. स्वादिष्ट मिल्क के बनकर तैयार है.
सुझाव
- दूध को गाढ़ करते समय लगातार चलाना जरूरी है. कलछी को कढा़ई के तले तक ले जाते हुए चलाना होता है, ताकि दूध कढा़ई के तले पर न लग पाए.
- मिल्क केक बनाने में बहुत समय की और धैर्य की आवश्यकता होती है. दूध में चीनी डालकर अच्छी जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना आवश्यक होता है, तभी केक अच्छे से जमता है.
- मिल्क केक जमने में लगभग 24 घंटे लग जाते हैं.
- 800 -900 ग्राम मिल्क केक बनाने के लिये
- समय - 90 मिनट
कमेंट (132)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, मिल्क केक बनाने में बहुत समय की और धैर्य की आवश्यकता होती है. दूध में चीनी डालकर अच्छी जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना आवश्यक होता है, तभी केक अच्छे से जमता है.
निशा: सौम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निलिमा जी, पकाने में 24 घंटे नहीं लगते, इसे सैट होने में इतना समय लगता ही है.
निशा: रानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रानी जी, फटे दूध से अच्छा मिल्क केक नहीं बनता.
निशा: कल्पना जी, आप इसे बाहर रख कर ही जमाएं
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Milk cake m chini kb milaye??
निशा: मीनाक्षी जी, जब दूध गाढ़ा दानेदार हो जाय तब चीनी मिलाकर उसे जमने वाली कनसिसटेन्सी तक लगातार चलाते हुये पकायें, और इस तरह की चीजें बनाने में थोड़ा ध्यान और पेसेन्स तो रखना होता है.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघा जी, बहुत ज्यादा पक जाने के कारण यह सख्त हो सकता है.
agr mere pass microwave nahi he to kya me pressure cooker me bake kar sakti hu????
or kukar me bake hone k liye muze konsi baate dhyan me rakhni hogiii
निशा: अंकिता जी, इसे बेक नहीं करना है. आप रैसिपी को ध्यान से पढ़ें.
निशा: स्मिता जी, मिल्क केक गैस पर ही अच्छा बनता है.
निशा: नार्मल हैन्ड मिक्सर से क्रीम को व्हिप कर सकते हैं, लेकिन समय बहुत लगता है.
mai ab tak kbhi cooking ni ki.But aapke dishes dekhkar ccoking me bohot interest aa ra hai.ThankYou!! and nice recipe..
निशा: शैफाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशु जी, आप यह दूध उपयोग कर सकते हैं.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अश्विनी जी, इसे आप फूल क्रीम दूध से ही बनाएं.
mene tartri se milk cake banane ki kosish ki lekin usme dana nahi bana or khatta taste bhi aane lag gaya aisa kyon hua hoga?
निशा: कविता जी, थोड़ी सी टाटरी पानी में घोल कर चलाते हुये मिलाई जा सकती है, टाटरी से भी दाना अवश्य बनता है. टाटरी ज्यादा डालने से खट्टापन आ सकता है.
aap plz mujhe aise snacks ki recipe de skte ho jisse thick hote h or daily ham kha sake.. instant snack.. koi bhi dish jo ek din bna lo to atleast 1 week tk kha sake.. weight gaining dishes..
निशा: कोमल जी मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर आप ऎसी कई सारी रेसिपी देख सकती हैं.
निशा: मोनिका जी, चिक्की को थोड़ा ध्यान रखते हुये बनयें, लगातार चलाते हुये धीमी और मीडियम आग पर पकायें, जैसे ही चीनी या गुड़ के मेल्ट होने पर तुरन्त गैस धीमी कर दें और मूंगफली मिलाकर चिक्की को जमायें, बहुत अच्छी चिक्की बनकर तैयार होती है.
Thanks Bernadin
Nisha ji, kya aap please mujhe noida mai achi shop bata sakti hai jahan pe traditional cooking mai use hone wali samagri jaise char magaz, gond, kamarkas etc mil sake?
Khane mai istemal karne ke liyetaza gulab ki pattiyan kahan milengi, yehi bata dijiye.
Thanks
निशा: आयूषी जी, आप इसमें इलायची पाउडर ज्यादा डाल दीजिए इससे फर्क पड़ेगा.
निशा: नीतू जी, नींबू के रस में पानी डाल लेना अच्छा रहता है.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीष जी, नींबू का टेस्ट नहीं आता है. अगर आप इसे सैट नहीं करेंगे तो यह मेल्ट ही रहेगा और इसे बाहर ही जमाना है.
निशा: मोनिका जी, केक को जमने में समय लगता है.