मिल्क केक - Milk Cake Recipe - Milk Cake Kalakand Recipe

📅 4 नवंबर 2015 👁 7.6 लाख बार देखी गई 💬 132 कमेंट ★ 3.7 (9180)


मिल्क केक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा की मुख्य मिठाई में से एक है. इसे किसी भी त्यौहार पर बनाया जा सकता है.

Read - Milk Cake Recipe - Milk Cake Kalakand Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Milk Cake

  • दूध - 2.5 लीटर
  • चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
  • घी - ½ छोटी चम्मच
  • नींबू - 1
  • इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Milk Cake Kalakand

मिल्क केक बनाने के लिए सबसे पहले किसी भारी तले की कढा़ई या पैन में दूध डालकर गरम होने रख दीजिये, दूध को पहले तेज आंच पर ही पकाएं. दूध में उबाल आने पर दूध को चलाते रहें (दूध को लगातार चलाना अत्यंत आवश्यक होता है अन्यथा दूध कढा़ई के तले में चिपक कर जल सकता है).

सारे दूध का 1/3 भाग रह जाने तक दूध को पकाना होता है. जब दूध 1/3 रह जाए तो गैस को धीमा कर दीजिए.

अब दूध को दानेदार बनाने के लिए एक नींबू के रस में 3-4 चम्मच पानी मिलाकर दूध में डालकर मिला दीजिए, और 1/2 मिनिट धीमी आंच पर बिना चलाए दूध को रहने दीजिए (नींबू का रस डालने से दूध अच्छा दानेदार हो जाता है).

आधा मिनिट बाद फिर से दूध को लगातार चलाते हुए थोडा़ और गाढा़ होने तक पकाएं गैस को अब धीमा ही रखें, दूध के गाढा़ होने और दानेदार होने पर इसमें चीनी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुये पकाइये.
दूध को जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना है. दूध के अच्छे से गाढा़ हो जाने पर इसका कलर भी हल्का ब्राउन होने लगता है. अच्छी महक भी आने लगती है. हमारा मिश्रण तैयार है, गैस को धीमा कर दीजिए और लगातार चलाते रहें. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए.

इलायची पाउडर बनाने के लिए आप इलायची को छीलकर उसके दानों को निकाल कर इन्हें अच्छे से पिस लीजिए और पाउडर तैयार कर लीजिए

मिल्क केक जमाने के लिये छोटा सा भगोना ले लीजिए, इसे घी लगाकर चिकना कर लीजिए. मिश्रण जमने वाली कंसीस्टेंसी में पक चुका है, गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को भगोने में डालकर अच्छे से ढक कर रख दीजिए ताकि मिश्रण सही से सैट हो जाए.

मिल्क केक को जमने के लिए रख दीजिए, लगभग 24 घंटे में यह जम कर तैयार हो जाता है. मिल्क केक को भगोने में से निकालने के लिए सबसे पहले चाकू से इसे किनारों से अलग कर लीजिए और फिर गैस पर हल्का सा 5-6 सैकंड सेक दिला दीजिए जिससे यह तला छोड़ दे. अब भिगोने को किसी प्लेट पर उल्टा रख कर, बर्तन के ऊपर से थपथपा कर, मिल्क केक निकाल लीजिए.

मिल्क केक अच्छा जमकर तैयार है. इसे आप अपने मनपसंद आकार में काट लीजिए. मिल्क केक अंदर से थोडा़ ज्यादा डार्क होता है क्योंकि जब हम मिल्क केक को जमाते हैं तो वह बहुत गरम होता है और अंदर से अब भी पक रहा होता है. इस कारण अंदर उसका कलर थोडा़ ज्यादा डार्क हो जाता है. स्वादिष्ट मिल्क के बनकर तैयार है.

सुझाव

  • दूध को गाढ़ करते समय लगातार चलाना जरूरी है. कलछी को कढा़ई के तले तक ले जाते हुए चलाना होता है, ताकि दूध कढा़ई के तले पर न लग पाए.
  • मिल्क केक बनाने में बहुत समय की और धैर्य की आवश्यकता होती है. दूध में चीनी डालकर अच्छी जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना आवश्यक होता है, तभी केक अच्छे से जमता है.
  • मिल्क केक जमने में लगभग 24 घंटे लग जाते हैं.
  • 800 -900 ग्राम मिल्क केक बनाने के लिये
  • समय - 90 मिनट

Milk Cake Recipe - Milk Cake Kalakand Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (9180 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (132)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

SHAKUNTALA jain
I like this sweet

निशा: शकुंतला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priyanka yadav
wow nice recipe mam

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dhareshwari
ise freeze karne ke liye freeze ko kitne tempreture par rakna h
निशा: धारेश जी, फ्रिज जिस तापमान पर आप यूज कर रहें है< उसमें आप इसे जमने के लिये रख सकते हैं.
suman
meva,khoya barfi main aapne khoya ka kuch btaya hi nahi
DEEPAK SINGH TOMAR
nisha madam mene aaj palak kofta ki sabji banayi h gar apke method se bahut testi bani ab milk cake banaye ge .thank you nisha madam.

निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rehan
nisha ji ye without frized kese jamega ya frized main jamana hai.

निशा: रहमान जी, ठंडक होने पर ही यह अच्छे से जमकर तैयार होता है.
RENU RATHORE
Very nice recipe mam

निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sushma tandi
mam jee aap bahut aache ho...aapki resipi easy h ..m biryani banarahi hu...thanks mam...

निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Twinkle
Kya milk cake jmaane ke liye frizer m Jmanaa padtaa hai?

निशा: ट्विंकल जी, आप इसे बाहर ही रख कर जमा सकते हैं, और आप चाहें तो फ्रिज में भी रख सकते हैं.
rohit
thankyou mam...

निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ram gawade
Nimbuki jag turti dale to
MEERA RAGHAV
please let me know the quantity of sugar for 2.5 kg milk
I mixed 500 gram sugar . it was testy but test was like chikki milk cake
Your name...pratisha
Nice recip ...nisha ji..

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
bhavana
Its really nice i will definitely try dis mam

निशा: भावना जी, आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ् जरूर शेयर कीजिए धन्यवाद.
Jyotsna
Mam garmi k time per 24hr freeze bahar rakhne per milk cake kharab to nahi hoga
निशा: ज्योत्सना जी,मिल्क केक बाहर रखने पर खराब नहीं होता, लेकिन आजकल बहुत गर्मी है, आप उसे जमने के लिये फ्रिज में भी रख सकती हैं.
Monika
Lemon ki jagah fatkadi bhi dalte hain
निशा: मोनिका जी, इसमें फिटकरी नहीं डालते.
Kusum gangwani
Mam pls mje batao mra milk cake ka colour white hi rha...asa kyoo...??

निशा: कुसुम जी, केक कम पका हो तो, या केक को माइक्रोवेव में बनाया हो तो कलर सफेद ही रहता है.
Kusum gangwani
Ty so much..nice. .

निशा: कुसुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
muhammed yasir
nisha ji kya isme mango pulp daal sakte hai or kitna daale
निशा: भारती जी, 2 किग्रा से बने मिल्क केक में 1 आम (300 ग्राम) बिना रेशे वाला का पल्प बनाकर मिल्क केक जिस समय चीनी डाल रहे हैं उसी समय आम का पल्प भी डाल दीजिये, और जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पकाकर जमा दीजिये, मेन्गो मिल्क केक बन कर तैयार हो जायेगा.
poonam
Nisha ji kya milk made se bhi milk bana sakte hain
निशा; पूनम जी, मिल्क मेड से केक बना सकते हैं.
Asha
Katte time pleces nahi Kate kya kami the gai

निशा: आशा जी, केक को पूरी तरह ठंडा होने के बाद काटें, केक को बहुत अच्छी तरह काटा जा सकता है.
jitender
Mem apke recipe site sbse best h.kyuki mem isme bhut he easy treka braya h tnkyu mem.I wish ap aese h bnate rho.

निशा: जितेंद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Smita Athalye
My milkcake colour comes white. Not come in 2 shades as you shown in your receipe. Taste just awesome. I used cow milk not whole milk. Does it matter? Can I also add mango plup to make mango bùrfi.
Your name...
Maine milk cake bnaya lekin woh sahi se jama nhi. Uske piece katte time woh tut rha h.

निशा: केक को पूरी तरह से जमने पर ही उपयोग करें तो वह टूटता नहीं है.
Navnita
Thank you mam Tussi great ho

निशा: नवनीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

Shital
Healthy cack ,I like

निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyotish kumar
Kya isme kaju dal sakte hai

निशा: ज्योतिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kuldeep
1/2 kg milk ke liye sugar & lemon ki quantity kya hogi
ruchi jain
Nisha Ji gr kisi cheez me khane ka soda jyada ho jata hai to kya krna chayie
sarita
kya isme toda sa rice powder mila sakte hain

निशा: सरीता जी, इसमें चावल पाउडर मिलाने की आवश्यकता नहीं है.