मिल्क केक - Milk Cake Recipe - Milk Cake Kalakand Recipe

📅 4 नवंबर 2015 👁 7.6 लाख बार देखी गई 💬 132 कमेंट ★ 3.7 (9180)


मिल्क केक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा की मुख्य मिठाई में से एक है. इसे किसी भी त्यौहार पर बनाया जा सकता है.

Read - Milk Cake Recipe - Milk Cake Kalakand Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Milk Cake

  • दूध - 2.5 लीटर
  • चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
  • घी - ½ छोटी चम्मच
  • नींबू - 1
  • इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Milk Cake Kalakand

मिल्क केक बनाने के लिए सबसे पहले किसी भारी तले की कढा़ई या पैन में दूध डालकर गरम होने रख दीजिये, दूध को पहले तेज आंच पर ही पकाएं. दूध में उबाल आने पर दूध को चलाते रहें (दूध को लगातार चलाना अत्यंत आवश्यक होता है अन्यथा दूध कढा़ई के तले में चिपक कर जल सकता है).

सारे दूध का 1/3 भाग रह जाने तक दूध को पकाना होता है. जब दूध 1/3 रह जाए तो गैस को धीमा कर दीजिए.

अब दूध को दानेदार बनाने के लिए एक नींबू के रस में 3-4 चम्मच पानी मिलाकर दूध में डालकर मिला दीजिए, और 1/2 मिनिट धीमी आंच पर बिना चलाए दूध को रहने दीजिए (नींबू का रस डालने से दूध अच्छा दानेदार हो जाता है).

आधा मिनिट बाद फिर से दूध को लगातार चलाते हुए थोडा़ और गाढा़ होने तक पकाएं गैस को अब धीमा ही रखें, दूध के गाढा़ होने और दानेदार होने पर इसमें चीनी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुये पकाइये.
दूध को जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना है. दूध के अच्छे से गाढा़ हो जाने पर इसका कलर भी हल्का ब्राउन होने लगता है. अच्छी महक भी आने लगती है. हमारा मिश्रण तैयार है, गैस को धीमा कर दीजिए और लगातार चलाते रहें. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए.

इलायची पाउडर बनाने के लिए आप इलायची को छीलकर उसके दानों को निकाल कर इन्हें अच्छे से पिस लीजिए और पाउडर तैयार कर लीजिए

मिल्क केक जमाने के लिये छोटा सा भगोना ले लीजिए, इसे घी लगाकर चिकना कर लीजिए. मिश्रण जमने वाली कंसीस्टेंसी में पक चुका है, गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को भगोने में डालकर अच्छे से ढक कर रख दीजिए ताकि मिश्रण सही से सैट हो जाए.

मिल्क केक को जमने के लिए रख दीजिए, लगभग 24 घंटे में यह जम कर तैयार हो जाता है. मिल्क केक को भगोने में से निकालने के लिए सबसे पहले चाकू से इसे किनारों से अलग कर लीजिए और फिर गैस पर हल्का सा 5-6 सैकंड सेक दिला दीजिए जिससे यह तला छोड़ दे. अब भिगोने को किसी प्लेट पर उल्टा रख कर, बर्तन के ऊपर से थपथपा कर, मिल्क केक निकाल लीजिए.

मिल्क केक अच्छा जमकर तैयार है. इसे आप अपने मनपसंद आकार में काट लीजिए. मिल्क केक अंदर से थोडा़ ज्यादा डार्क होता है क्योंकि जब हम मिल्क केक को जमाते हैं तो वह बहुत गरम होता है और अंदर से अब भी पक रहा होता है. इस कारण अंदर उसका कलर थोडा़ ज्यादा डार्क हो जाता है. स्वादिष्ट मिल्क के बनकर तैयार है.

सुझाव

  • दूध को गाढ़ करते समय लगातार चलाना जरूरी है. कलछी को कढा़ई के तले तक ले जाते हुए चलाना होता है, ताकि दूध कढा़ई के तले पर न लग पाए.
  • मिल्क केक बनाने में बहुत समय की और धैर्य की आवश्यकता होती है. दूध में चीनी डालकर अच्छी जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना आवश्यक होता है, तभी केक अच्छे से जमता है.
  • मिल्क केक जमने में लगभग 24 घंटे लग जाते हैं.
  • 800 -900 ग्राम मिल्क केक बनाने के लिये
  • समय - 90 मिनट

Milk Cake Recipe - Milk Cake Kalakand Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (9180 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (132)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mehfooj khan
kya hum thoda ingredients use kar sakte hain
निशा: मेहफूज जी, आप जितना कम बनाना चाहें उतना बना सकते हैं, लेकिन इसमें टेक्सर बीच में डार्क रखने के लिये इसकी मोटाई अधिक रखनी होती है, मोटाई कम होत तो वह एक जैसा ही दिखेगा लेकिन स्वाद में फरक नहीं होता.
shivraj suman
5kg milk cake bnana ho toh kitni samgri chahiye
aarti
Nisha Ji 24 hours ke bad bhi pieces karne par bikhar raha hai kese thik Karu ki ache se piece ho taste acha hai but bikhar raha h
निशा: आरती जी, आप इसे 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये, और फिर काटिये अच्छे पीसेज बनाये जा सकेंगे.
Nilesh Prajapat
Milk cake me nimbo dalne se last me khtta test to nhi aayega na

निशा: नीलेश जी, 1 नींबू के रस में 3 से 4 चम्मच पानी मिलाकर डालना है. खट्टा स्वाद नहीं आएगा.
Ankita jain
hello mam.....milk mai lemon k bina dana nhi pad sakta hai kya?

निशा: अंकिता जी, नींबू से ही यह दानेदार होता है.
[email protected]
Milk cake ko jamne k lie frige m rakhna hai ya bahar

निशा: मानसी जी, आप इसे बाहर रख कर जमा सकती हैं, और आप चाहें तो फ्रिज में भी रख सकते हैं.
pramila
ye kitne time tak kharab nhi hota
Ashu laddha
Nice recipe nishaji but mre ache se Dane nahi aa pate he plz ap bta dengi reason kya he or color bhi nahi aata he..

निशा: आशू जी, दूध को दानेदार बनाने के लिए एक नींबू के रस में 3-4 चम्मच पानी मिलाकर दूध में डालकर मिला दीजिए और 1/2 मिनिट धीमी आंच पर बिना चलाए दूध को रहने दीजिए. 1/2 मिनिट बाद फिर से दूध को लगातार चलाते हुए थोडा़ और गाढा़ होने तक पकाएं. दूध दानेदार हो जाएगा.
केक कम पका हो या केक को माइक्रोवेव में बनाया हो तब भी रंग नही आ पाता, सफेद ही रहता है.
santosh
Nice recipe. Nisha ji

निशा: संतोष जी, धन्यवाद.
mamta verma
Mam mene milk cake try kiya sab instructions follow kiya but cake achchi tarah jama nai
निशा: ममता जी, इसे लगातार चलाते हुये जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पकाया जाता है, थोड़ा सा कम पकने पर एसा हो सकता है.
Nisha
Nisha ji lemon dalne se milk cake me usla taste reh jata h kya karu plz tell

निशा: निशा जी, नींबू के रस में पानी मिलाकर डालना है और ज्यादा नींबू के रस का उपयोग नही करना है.
Shabistan
Hi mam
Mam aap ye website kaise banaye
Maine bhi banaya par us me recipes kaise add kerte hai nai pata
Mrs.sonak
Nisha ji mera milk cake jud nhi pata bikhar jata hai aur geela geela rehta hai agar zyada paka leti hun to pathar jaisa hard ho jata hai.tatri ka kadvapan bhi taste mein ata hai.kya karun
निशा: सोनक जी, मिल्क केक थोड़ा कम पका होने पर वह गीला रहता है और अधिक पकने पर सख्त हो जाता है, इसे सही जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पकाना है, थोड़ी से प्रेक्टिस से ये चीजें समझा आने लगती हैं.
monika bhandari
nice recipe mam waooo
lovely dish

निशा: मोनिका जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
navkiran
Nisha ji hmm jbb besan bhunn ke chachni me dalte hai to burfi hard ho jatti hai kyu?
निशा: नवकिरन जी, यदि चाशनी अधिक गाढ़ी हो तब एसा हो सकता है.
Rajender
milk cake banane ke liye mother dairy ka full cream milk bhi use kar sakte hai kya. ya buffalo milk jaroori ha?

निशा: राजेंद्र जी, फूल क्रीम दूध उपयोग कर सकते हैं.
sapna
Hello Nisha ji,
Pls ye btaiye ki kaise pta chalega ki milk jamne wali consistency pr aa gya h?
Tamanna
hum nimbu k Ra's k jagah dahi ki boonde dal skte h kya??

निशा: तम्मना जी, इसमें नींबू का रस या टाटरी का उपयोग ही कीजिए.
neha rana
kya ye or tarah s bhi ban sakati hai
daisy kumar
Milk cake banate hue agar jamne wali consistency agar jyada ho jaye matlab cake bahut tight jam jaye to tab qa karna chahiye
निशा: डेजी जी, मिल्क केक बनकर तैयार है तो मैं यहीं कहूंगी कि उसे खाकर खतम कर दीजिये और अगली बार थोड़ा सा कम पकाकर जमने रखें.
Kiran chundawat
Hello mem I made it it zzz really superbbbbb..... Thanks so much but ek choti si problem h..... Milk cake or kalakand ka teste ek jesa aa raha h.... Can you plzzzz help
poonam
mam plz ye bataye ki dudh KO kitne tym tk pakane ke baad usme nimbu dalna hai or wo nimbu dalne se kharab to nhi hoga

निशा: पूनम जी, सारे दूध का 1/3 भाग रह जाने तक दूध को पकाना होता है. जब दूध 1/3 रह जाए तो गैस को धीमा कर दीजिए.अब दूध को दानेदार बनाने के लिए एक नींबू के रस में 3-4 चम्मच पानी मिलाकर दूध में डालकर मिला दीजिए, और 1/2 मिनिट धीमी आंच पर बिना चलाए दूध को रहने दीजिए (नींबू का रस डालने से दूध अच्छा दानेदार हो जाता है).
sheetal
Nisha ji agar cake jyada bhun jaye to Kay ye hard banega? Agar Han to iska solution kya hai.
sheetal
Milk cake ko "jamane" ka Matlab Isse refrigerate karna hai

निशा: शीतल जी, आप इसे फ्रिज से बाहर ही रखें जमाने के लिए.
Pooja
Mam dudh fatne me bad Jo pani niklata he usko nikal dena he?
parul rawat
thank u so much mam.mujhe meetha khane ka bht shauk h,isliy maine y nanaya bi or bi sweets try karti rahti hu jo aap batati h.

निशा: पारूल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
schital
niche ji kya ham milk powder our condensed milk istemal car skate hai. agar car skate hai to praam batayenge plz.
himali patel
Anti namaste,
Your all receipes are very nice. Your teaching method is also very good. Thanks a lot

निशा: हिमाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Krishna
Mam agar nimbu nahi ho to tatri dal sakte he

निशा: कृष्णा जी, आप इसमें टाटरी डाल सकते हैं.
Karan
It is not tasty cake