मिल्क केक - Milk Cake Recipe - Milk Cake Kalakand Recipe

मिल्क केक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा की मुख्य मिठाई में से एक है. इसे किसी भी त्यौहार पर बनाया जा सकता है.
Read - Milk Cake Recipe - Milk Cake Kalakand Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Milk Cake
- दूध - 2.5 लीटर
- चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
- घी - ½ छोटी चम्मच
- नींबू - 1
- इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Milk Cake Kalakand
मिल्क केक बनाने के लिए सबसे पहले किसी भारी तले की कढा़ई या पैन में दूध डालकर गरम होने रख दीजिये, दूध को पहले तेज आंच पर ही पकाएं. दूध में उबाल आने पर दूध को चलाते रहें (दूध को लगातार चलाना अत्यंत आवश्यक होता है अन्यथा दूध कढा़ई के तले में चिपक कर जल सकता है).
सारे दूध का 1/3 भाग रह जाने तक दूध को पकाना होता है. जब दूध 1/3 रह जाए तो गैस को धीमा कर दीजिए.
अब दूध को दानेदार बनाने के लिए एक नींबू के रस में 3-4 चम्मच पानी मिलाकर दूध में डालकर मिला दीजिए, और 1/2 मिनिट धीमी आंच पर बिना चलाए दूध को रहने दीजिए (नींबू का रस डालने से दूध अच्छा दानेदार हो जाता है).
आधा मिनिट बाद फिर से दूध को लगातार चलाते हुए थोडा़ और गाढा़ होने तक पकाएं गैस को अब धीमा ही रखें, दूध के गाढा़ होने और दानेदार होने पर इसमें चीनी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुये पकाइये.
दूध को जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना है. दूध के अच्छे से गाढा़ हो जाने पर इसका कलर भी हल्का ब्राउन होने लगता है. अच्छी महक भी आने लगती है. हमारा मिश्रण तैयार है, गैस को धीमा कर दीजिए और लगातार चलाते रहें. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए.
इलायची पाउडर बनाने के लिए आप इलायची को छीलकर उसके दानों को निकाल कर इन्हें अच्छे से पिस लीजिए और पाउडर तैयार कर लीजिए

मिल्क केक जमाने के लिये छोटा सा भगोना ले लीजिए, इसे घी लगाकर चिकना कर लीजिए. मिश्रण जमने वाली कंसीस्टेंसी में पक चुका है, गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को भगोने में डालकर अच्छे से ढक कर रख दीजिए ताकि मिश्रण सही से सैट हो जाए.
मिल्क केक को जमने के लिए रख दीजिए, लगभग 24 घंटे में यह जम कर तैयार हो जाता है. मिल्क केक को भगोने में से निकालने के लिए सबसे पहले चाकू से इसे किनारों से अलग कर लीजिए और फिर गैस पर हल्का सा 5-6 सैकंड सेक दिला दीजिए जिससे यह तला छोड़ दे. अब भिगोने को किसी प्लेट पर उल्टा रख कर, बर्तन के ऊपर से थपथपा कर, मिल्क केक निकाल लीजिए.
मिल्क केक अच्छा जमकर तैयार है. इसे आप अपने मनपसंद आकार में काट लीजिए. मिल्क केक अंदर से थोडा़ ज्यादा डार्क होता है क्योंकि जब हम मिल्क केक को जमाते हैं तो वह बहुत गरम होता है और अंदर से अब भी पक रहा होता है. इस कारण अंदर उसका कलर थोडा़ ज्यादा डार्क हो जाता है. स्वादिष्ट मिल्क के बनकर तैयार है.
सुझाव
- दूध को गाढ़ करते समय लगातार चलाना जरूरी है. कलछी को कढा़ई के तले तक ले जाते हुए चलाना होता है, ताकि दूध कढा़ई के तले पर न लग पाए.
- मिल्क केक बनाने में बहुत समय की और धैर्य की आवश्यकता होती है. दूध में चीनी डालकर अच्छी जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना आवश्यक होता है, तभी केक अच्छे से जमता है.
- मिल्क केक जमने में लगभग 24 घंटे लग जाते हैं.
- 800 -900 ग्राम मिल्क केक बनाने के लिये
- समय - 90 मिनट
कमेंट (132)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Color aur mithapan to sahi hai but ye bahut hard ho gaya hai. kya isse dur kar sakte hai ya phir aise kaise avoid kar sakte hai .
निशा: रेनूजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mene milk powder se milk cake banaya tast me bahut accha bana per thoda dry ho gaya .
निशा: कविता जी, मिश्रण थोडा अधिक पकने से एसा हो जाता है.
निशा: वासु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वासु जी, फ्रिज से बाहर भी ये मिल्क केक आप 10-12 दिन तक रख कर खाया जा सकता है.
निशा: हर्ष जी, मिल्क केक थोड़ा कम पका होने पर वह गीला रहता है और अधिक पकने पर सख्त हो जाता है, इसे सही जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पकाना है, थोड़ी से प्रेक्टिस से ये चीजें समझ आने लगती हैं.
निशा: भारती जी, ये केक तो बिना चौकलेट घोल के ही अच्छा लगता है.
निशा: दिव्या जी, मिल्क केक की ऊंचाई थोड़ी अधिक यानी कि 2.5 - 3 इंच का रखें, इसमें ऊपर और नीचे की परत जल्दी ठंडी हो जाती है और बीच का भाग देर से ठंडा होने से वह डार्क हो जाता है और अच्छा लगता है. अगर मिल्क केक की ऊंचाई कम हो बीच से केक का कलर चेन्ज नहीं होता लेकिन केक उतना ही स्वादिष्ट होता है.
Maine milk cake banane ki koshish ki....par ek gadbad ho gai....usmein khatas zyada ho gai hai....isey kam kaise kiya ja sakta hai
निशा: मानसी जी, और दूध लेकर उसे गाढ़ा करके इसमें मिला दें तो खटास कम हो जायेगी.
Mene milk cake banaya lekin wo dark brwn or tight ho gaya plz muze reason bataye
निशा: नीलम जी, अधिक पकने पर ये सख्त हो जाता है, और दूसरा मिल्क केक के, ऊपर नीचे की परत जल्दी ठंडी होने से वे हल्के रंग की होती है और बीच में मिल्क केक देर से ठंडा होने की वजह से डार्क ब्राउन होता है. इसे सही जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पकाना है, थोड़ी से प्रेक्टिस से चीजें सही होने लगती हैं.
निशा: शीतल जी, अभी आप इसे एसे ही खाकर खतम करा दें, आप इसे फ्रिज से बाहर रखें तो थोड़ा सोफ्ट रहेगा, अगली बार थोड़ा सा कम पकायें, मिल्क केक सोफ्ट बनेगा.
निशा: रचना जी, दूध गाढ़ा होने के बाद उसमें नीबू का रस अवश्य मिलायें और इसके बाद मिल्क केक मिश्रण को अच्छा गाढ़ा होने दे, जमा दें, मिल्क केक अच्छा बनेगा.
Maine citric acid dala aur dudh se pani nikla fr cake b gila bana aur ache se jama nh tut gya
Ky aap bta skti h kaha sudhar Lana h
निशा: अनु जी, नीबू का रस कम मात्रा में डालें, और मिल्क केक बैटर को गाढ़ा होने तक पकायें.
निशा: ऋतु जी, मिल्क केक थोड़ा कम पका होने पर वह गीला रहता है और अधिक पकने पर सख्त हो जाता है, इसे सही जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पकाना है, थोड़ी से प्रेक्टिस से ये चीजें समझ आने लगती हैं.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भगवान जी, मिल्क केक अन्दर से डार्क ब्राउन होता है, इसे थोड़ा ऊंचा बनायें यानि कि इसकी मोटाई लगभग 2.5 से 3 इंच रखें, ऊपर नीचे की परत जल्दी ठंडी होने से वे हल्के रंग की होती है और बीच में मिल्क केक देर से ठंडा होने की वजह से डार्क ब्राउन होता है.
निशा: सुरेश जी, मिल्क केक 15 - 20 दिन तक बिना फ्रिज के रख कर यूज कर सकते हैं, फ्रिज में इसे 1 माह तक रख कर खाया जा सकता है.
निशा: अंजू जी, आप इसमें नींबू का रस या टाटरी का उपयोग कीजिए.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कामिनी जी, धन्यवाद.
निशा: महेन्द्र जी, आप दूध को 2 चूल्हे पर 2 बर्तन में गरम करके गाढ़ा करके एक ही बर्तन में डालकर मिल्क केक बनायें ये बहुत जल्द बन जाएगा.
निशा: विशाल जी, केक बनाने के लिए बटर और घी अच्छा रहता है, लेकिन आप ओयल भी इसी मात्रा में यूज कर सकते हैं.
निशा: आमना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशिका जी, कलाकंद की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, इसे आप देख सकते हैं, इसमें पनीर का यूज हुआ है, इसे आप आसानी से बना सकते हैं.
निशा: आरती जी, ओवन में आवश्यक तापमान सैट करके 4-5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये, ओवन प्रीहीट हो कर तैयार हो जायेगा.