वेज मेकरोनी - Veg Macaroni Indian Style Recipes

📅 27 मई 2015 👁 8.1 लाख बार देखी गई 💬 124 कमेंट ★ 3.4 (9410)


देशी मसालों और हरी सब्जियों को मिला कर खास भारतीय स्वाद में बनी वेज मेक्रोनी बच्चों को बेहद पसंद आती है. हम इसे शाम को डिनर से पहले भी बना सकते हैं और बच्चों को टिफिन में भी रख सकते हैं.

Read - Veg Macaroni Indian Style Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Macaroni Recipe

  • मेकरोनी  - 1 कप
  • शिमला मिर्च - 1
  • बंदगोभी -  आधा कप बारीक कटे हुये
  • टमाटर - 2
  • गाजर - 1- 2
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • टमैटो सॉस - 3-4 टेबल स्पून
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से थोडी़ कम
  • नमक - छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच

विधि -  How to make Indian Style Macaroni Pasta Recipe

सबसे पहले मेकरोनी को उबाल कर तैयार कीजिये,  किसी बर्तन में 2-3 कप पानी डालकर उबलने के लिये रख  दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें 1 चम्मच तेल, ½ छोटी चम्मच नमक और मेकरोनी डालकर 10-12 मिनिट उबलने दीजिए और बीच-बीच में चलाते भी रहें.

सारी सब्जियों शिमला मिर्च, गाजर, टमाटर और बंदगोभी को अच्छे से धोकर सुखाकर बारीक-बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.

मेकरोनी पककर तैयार है, इसे छलनी से छान लीजिए और पानी निकाल कर अलग कर दीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल गरम होने पर इसमें अदरक का पेस्ट डाल, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें बारीक कटी हुई गाजर और शिमला मिर्च डालकर थोडा़ सा भूनें.


सब्जियों के क्रन्ची हो जाने पर  इसमें  बंदगोभी और टमाटर डालकर इन्हें भी 2 मिनिट भून लीजिए.

सब्जियों में नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और टमैटो  सॉस डाल कर अच्छे से मिक्स करते हुए थोडा़ सा पकाएं. अब इसमें मेकरोनी डाल कर मिक्स करें थोडा़ सा हरा धनिया डाल दीजिए और 1 मिनिट चलाते हुए मेकरोनी को सब्जियों के साथ पका लीजिए.

गरमा गरम वेज मेकरोनी बनकर तैयार है. इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कीजिए. स्वादिष्ट मेकरोनी परोसिये और खाइये.

  • 2-3 सदस्यों के लिये
  • समय - 30 मिनट

How to make Indian Style Macaroni Pasta Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (9410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (124)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sahil
Mam can we add soya sauce in it
NishaMadhulika
Sahil , yes you can do so
a nu
Acchi h
NishaMadhulika
a nu जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mahendra pratap
वेरी गुड मैक्रोनी पास्ता
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Mahendra pratap
Asad
Thank nice
NishaMadhulika
Asad जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Asad
Thank nice
NishaMadhulika
Asad जी, बहुत बहुत धन्यवाद
ok
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद
Hanish Kumar Sharma
निशा जी आप बोहोत ही अच्छी अच्छी रेसिपी बताती है , मुझे आपकी हर एक रेसिपी बोहोत ही अच्छी लगती है , मुझे खाने का बोहोत ज्यादा शौंक है , मैं खुद खाना भी बना लेता हूँ, आपका ब्लॉग मुझे बोहोत अच्छा लगता है।
NishaMadhulika
Hanish Kumar Sharma जी, आपके इन प्यार और प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Chandra kant
काफी बढिये तरीक़े से आपने समझाया । हम इस व्यंजन को एक बार अवश्य बनाएंगे।
NishaMadhulika
Chandra kant जी, मेरे काम को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Ajay Kumar
Bahut achha tips thanks ji
NishaMadhulika
अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aman kumar
Very Tasty
NishaMadhulika
अमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sachin
It's too tasty & Delicious.
NishaMadhulika
सचिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vijay chaudhary
Maine bnaya aapki Di hui sare item se ..bahut accha bna ...Maine first time bnaya aur accha ban gya.,..Thank u for vej microni recipe
NishaMadhulika
विजय जी, मुझे खुशी है की आपने रेसिपी बनाई और आपको पसंद आई. अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
KAJAL
REALLY...GOOD ND TASTY..THANK U MAM

निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hema
How to make paneer
निशा: हेमा जी, पनीर बनाने की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर दी गई है, उसे देखा जा सकता है.
Rohit
Btane ke lye tgnx

निशा: रोहित जी, धन्यवाद.
Bhawna
Very useful

निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritesh
Macaroni me egg add rahta hai ya nahi

निशा: रितेश जी, सूखे मेकरोनी में एग नहीं रहता है.
anand mishra
mam , i like all your recipes very much.
specially because all are without onion and garlic , they are hard to find . so thank you very much

निशा: आनंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vivek Mishra
Thanks for help.

निशा: विवेक जी, धन्यवाद.
Sanjay
Nisha Mam,
kya apki site ki koi mobile app nai hai. agar hai to please mere mail id main send karwa dijiye. This is so useful site for cooking. Thank you mam.

निशा: संजय जी, मेरी निशामधुलिका नाम से ही मोबाईल एप भी उपलब्ध है.
preeti
Hello mem... kya hum isme pyaz mix kr skte h...

निशा: प्रीती जी, आप अपने स्वादानुसर बदलाव कर सकती हैं.
Rahul kumar
Woooo.. Itsss too yummmy...tasty...

निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dipu bhandari
Aaj first time mene macrony banaye h our. Wo sab ko testy lage thanxx u so much aap ki recipe ne Mujhe kuch banana to sikhaya hahhaha

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
preetika
bhut achchi recipe he

निशा: प्रतीका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anil yadav
Maicroni banane ki vidhi

निशा: अनील जी, आप दी हुई विधि द्वारा मैकरोनी बनाएं आप बहुत अच्छे से इसे बना सकेंगे.
gunjan
Delicious Very Good healthy recipies...................Yummy..

निशा: गुंजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
amit chaurasiya
thank you mam.......

निशा: अमित जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Shambhavi
agr 2 log k liye ye macaroni banana hai to namak kitna daalungii mjhee andazz nhii h namak ka......
निशा: शामभवी जी, अगर आप दी हुई मात्रा से आधा बना रही है तो नमक भी आधा कर सकती हैं.
sweta kumari
HII Nisha ji mujhe aapki recipes bahut pasand aati h very very thnx mam.

निशा: श्वेता जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
kalyani atul ingole
Aap bahut esy tarase shikate he. Very nice

निशा: कल्याणी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.