वेज मेकरोनी - Veg Macaroni Indian Style Recipes

📅 27 मई 2015 👁 8.1 लाख बार देखी गई 💬 124 कमेंट ★ 3.4 (9410)


देशी मसालों और हरी सब्जियों को मिला कर खास भारतीय स्वाद में बनी वेज मेक्रोनी बच्चों को बेहद पसंद आती है. हम इसे शाम को डिनर से पहले भी बना सकते हैं और बच्चों को टिफिन में भी रख सकते हैं.

Read - Veg Macaroni Indian Style Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Macaroni Recipe

  • मेकरोनी  - 1 कप
  • शिमला मिर्च - 1
  • बंदगोभी -  आधा कप बारीक कटे हुये
  • टमाटर - 2
  • गाजर - 1- 2
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • टमैटो सॉस - 3-4 टेबल स्पून
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से थोडी़ कम
  • नमक - छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच

विधि -  How to make Indian Style Macaroni Pasta Recipe

सबसे पहले मेकरोनी को उबाल कर तैयार कीजिये,  किसी बर्तन में 2-3 कप पानी डालकर उबलने के लिये रख  दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें 1 चम्मच तेल, ½ छोटी चम्मच नमक और मेकरोनी डालकर 10-12 मिनिट उबलने दीजिए और बीच-बीच में चलाते भी रहें.

सारी सब्जियों शिमला मिर्च, गाजर, टमाटर और बंदगोभी को अच्छे से धोकर सुखाकर बारीक-बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.

मेकरोनी पककर तैयार है, इसे छलनी से छान लीजिए और पानी निकाल कर अलग कर दीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल गरम होने पर इसमें अदरक का पेस्ट डाल, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें बारीक कटी हुई गाजर और शिमला मिर्च डालकर थोडा़ सा भूनें.


सब्जियों के क्रन्ची हो जाने पर  इसमें  बंदगोभी और टमाटर डालकर इन्हें भी 2 मिनिट भून लीजिए.

सब्जियों में नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और टमैटो  सॉस डाल कर अच्छे से मिक्स करते हुए थोडा़ सा पकाएं. अब इसमें मेकरोनी डाल कर मिक्स करें थोडा़ सा हरा धनिया डाल दीजिए और 1 मिनिट चलाते हुए मेकरोनी को सब्जियों के साथ पका लीजिए.

गरमा गरम वेज मेकरोनी बनकर तैयार है. इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कीजिए. स्वादिष्ट मेकरोनी परोसिये और खाइये.

  • 2-3 सदस्यों के लिये
  • समय - 30 मिनट

How to make Indian Style Macaroni Pasta Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (9410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (124)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

pooja

its too good mem,, thanks


 

Your name...

Yummy.....


 

vaibhav

thanxs mam bahut yammy hoti h maicroni paneer dosa ke recipe bhi toda bata dijiye


निशा: वैभव जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Harpreet Kaur

Nisha g Aaapki recipes jitni simple hai utni hi tasty bhi hai. Baccho ke liye koi special recepes bataain pls.  10 aur 15 saal ke bachoo k liye.  Thanks n Regards,


निशा: हरप्रीत जी, बच्चों के वेबसाइट और मेरे चैनल पर अनेकों रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
deepti gaur

I want to learn how to prepare soft idli at home


निशा: दीप्ती जी, वेबसाइट इडली बनाने का तरीका उपलब्ध है, सर्च बटन पर इडली लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Abhishek Gupta

very tasty macaroni ....thanku  mam


निशा: अभिशेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Munmun Sahu

आइसक्रिम  केक  की क्रिम कैसे बनाते है


निशा: मुनमुन जी, केक के लिये व्हिप्ड क्रीम यूज करते हैं, इसकी रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर व्हिप क्रीम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
chhitij p singh

Me encanta</span> esta receta</span></span>

anita joon

thnkuuuu  mam...its vry yummy mcroni......

riya

Meri mecroni mrkt jesi kyu nii bntii


निशा: रिया जी, घर पर मेकरोनी मार्केट से अच्छी बननी चाहिये, प्लीज ट्राई.
sunanda

Mam apki jitni bhi recipe  maine padhi h sari bhut hi achi,simple or tasty v hai. Apke is site se mujhe kafi fayda hota h thank u so much....bhut kuch sikha h maine is se thank u.. ....


निशा: सुनन्दा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
preeti

nisha mam gm aap ki recipes bahut simple or taste hoti hai thank very very much


 

Ravi Mehta

Nisha Madam Ji, Very Nyc Indian Macrooni Recpie, Main Sabhi Recpies Apki Is Site Se Dekh Kar Try Karta... Thanxxx!!!


 


निशा: रवि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mrs. Pinki

By god  ek dum mast.....thanx nisha ji....


 

deepa

Ur recipes r so nice. 

Meena

Delicious


 

Sadafhussain

Mam maine aj iftar mein ye macaroni bnaye the or sbko ye bohat ache lage thanku so much..


निशा: सदाफ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonal yadav

 Very tasty and see and get the recipe from your page nishamadhulika .com and tankyou for giving the healthy recipies

priyanka

Hi nisha Ji aap bhut achi recipe batati ho thank you sooo much

unknown
what is your sur name preeti
mam can i add chicken in macroni


sonam
lovely......
Preeti
Very testy n yummy macaroni..................Mam....