वेज मेकरोनी - Veg Macaroni Indian Style Recipes

देशी मसालों और हरी सब्जियों को मिला कर खास भारतीय स्वाद में बनी वेज मेक्रोनी बच्चों को बेहद पसंद आती है. हम इसे शाम को डिनर से पहले भी बना सकते हैं और बच्चों को टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Veg Macaroni Indian Style Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Macaroni Recipe
- मेकरोनी - 1 कप
- शिमला मिर्च - 1
- बंदगोभी - आधा कप बारीक कटे हुये
- टमाटर - 2
- गाजर - 1- 2
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- टमैटो सॉस - 3-4 टेबल स्पून
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से थोडी़ कम
- नमक - छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Indian Style Macaroni Pasta Recipe
सबसे पहले मेकरोनी को उबाल कर तैयार कीजिये, किसी बर्तन में 2-3 कप पानी डालकर उबलने के लिये रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें 1 चम्मच तेल, ½ छोटी चम्मच नमक और मेकरोनी डालकर 10-12 मिनिट उबलने दीजिए और बीच-बीच में चलाते भी रहें.
सारी सब्जियों शिमला मिर्च, गाजर, टमाटर और बंदगोभी को अच्छे से धोकर सुखाकर बारीक-बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.
मेकरोनी पककर तैयार है, इसे छलनी से छान लीजिए और पानी निकाल कर अलग कर दीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल गरम होने पर इसमें अदरक का पेस्ट डाल, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें बारीक कटी हुई गाजर और शिमला मिर्च डालकर थोडा़ सा भूनें.

सब्जियों के क्रन्ची हो जाने पर इसमें बंदगोभी और टमाटर डालकर इन्हें भी 2 मिनिट भून लीजिए.
सब्जियों में नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और टमैटो सॉस डाल कर अच्छे से मिक्स करते हुए थोडा़ सा पकाएं. अब इसमें मेकरोनी डाल कर मिक्स करें थोडा़ सा हरा धनिया डाल दीजिए और 1 मिनिट चलाते हुए मेकरोनी को सब्जियों के साथ पका लीजिए.
गरमा गरम वेज मेकरोनी बनकर तैयार है. इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कीजिए. स्वादिष्ट मेकरोनी परोसिये और खाइये.
- 2-3 सदस्यों के लिये
- समय - 30 मिनट
कमेंट (124)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विनीत जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरविंद जी, हां, आप इसमें सोया सॉस भी डाल सकते हैं.
निशा: रूचि जी, टमैटो सॉस और पास्ता सॉस में काफी अंतर होता है. पास्ता सॉस में टमाटर के पेस्ट के अलावा और भी सामग्रियां जैसे कि काली मिर्च्, अॉरिगेनो, प्याज, लहसुन का पेस्ट इत्यादि भी होता है. यदि आप इसे अधिक मसालेदार बनाना चाहते हैं, तो कर सकते हैं.
निशा: अल्का जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नरेश जी, धन्यवाद.
निशा: रिया जी, हां, बिल्कुल सोया सॉस भी डाल सकते हैं.
निशा: याशिका जी, आप अपने स्वादानुसार सब्जियां कम या ज्यादा डाल सकती हैं.
निशा: श्रेया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद और ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: संदीप जी, माफ कीजिएगा, मै आपका कमेन्ट समझ नही पा रही.
निशा: आरूही जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
निशा: वंशिका जी, धन्यवाद.
निशा: वंशिका जी, धन्यवाद.
निशा: रविन्दर जी, हां आप बना सकते हैं.
निशा: सारिका जी, आप अपने स्वादानुसार रैसिपी में बदलाव कर सकती हैं. अगर आपको सब्जियां नहीं पसंद तो आप इसे सिर्फ टमाटर और प्याज से भी बना सकती हैं.
निशा: अनिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और आपके आगे आने वाले जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: प्रशांत जी, उपयोग कर सकते हैं.
निशा: विवेक जी, धन्यवाद.
निशा: अरविंद जी, आप पसंदानुसार सब्जियॉ डाल कर मैकरोनी बना सकते हैं.
निशा: अंश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ye to koi bhi bana lega
thank you
निशा: प्रशांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गजेन्द्र जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी
निशा: सुभाश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फरहान जी, दिन एक या दो बार बेबी को सब्जियां वाली मेकरोनी अवश्य दे सकती हैं, आप और भी अलग खाने बनाकर दीजिये, उसे अवश्य पसन्द आयेंगे, वैराइटी फूड अच्छी ग्रोथ के लिये आवश्यक हैं.
निशा: कनिका जी हां अधिकतर मेकरोनी मैदा से ही बनी होती हैं, कुछ मेकरोनी चावल के आटे से बनी होती हैं.
निशा: महेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.