वेज मेकरोनी - Veg Macaroni Indian Style Recipes

देशी मसालों और हरी सब्जियों को मिला कर खास भारतीय स्वाद में बनी वेज मेक्रोनी बच्चों को बेहद पसंद आती है. हम इसे शाम को डिनर से पहले भी बना सकते हैं और बच्चों को टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Veg Macaroni Indian Style Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Macaroni Recipe
- मेकरोनी - 1 कप
- शिमला मिर्च - 1
- बंदगोभी - आधा कप बारीक कटे हुये
- टमाटर - 2
- गाजर - 1- 2
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- टमैटो सॉस - 3-4 टेबल स्पून
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से थोडी़ कम
- नमक - छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Indian Style Macaroni Pasta Recipe
सबसे पहले मेकरोनी को उबाल कर तैयार कीजिये, किसी बर्तन में 2-3 कप पानी डालकर उबलने के लिये रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें 1 चम्मच तेल, ½ छोटी चम्मच नमक और मेकरोनी डालकर 10-12 मिनिट उबलने दीजिए और बीच-बीच में चलाते भी रहें.
सारी सब्जियों शिमला मिर्च, गाजर, टमाटर और बंदगोभी को अच्छे से धोकर सुखाकर बारीक-बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.
मेकरोनी पककर तैयार है, इसे छलनी से छान लीजिए और पानी निकाल कर अलग कर दीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल गरम होने पर इसमें अदरक का पेस्ट डाल, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें बारीक कटी हुई गाजर और शिमला मिर्च डालकर थोडा़ सा भूनें.

सब्जियों के क्रन्ची हो जाने पर इसमें बंदगोभी और टमाटर डालकर इन्हें भी 2 मिनिट भून लीजिए.
सब्जियों में नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और टमैटो सॉस डाल कर अच्छे से मिक्स करते हुए थोडा़ सा पकाएं. अब इसमें मेकरोनी डाल कर मिक्स करें थोडा़ सा हरा धनिया डाल दीजिए और 1 मिनिट चलाते हुए मेकरोनी को सब्जियों के साथ पका लीजिए.
गरमा गरम वेज मेकरोनी बनकर तैयार है. इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कीजिए. स्वादिष्ट मेकरोनी परोसिये और खाइये.
- 2-3 सदस्यों के लिये
- समय - 30 मिनट
कमेंट (124)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चंद्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूर्णिमा जी, हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks Mam.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maicroni bahut testy bani thi.
निशा: सेजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you
Regards,
Babu Lal
निशा: बाबूलाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुशांत जी, थोडा बहुत फर्क तो आ ही जाता है.
निशा: राधिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
And it's taste very good
निशा: शगुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरविंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऋषि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya hum macroni me matar or pyaz ka bhi use kr skte hai??????
Maam meri 2 betiya h ek 3 saal ki or ek 6 sal ki wo log sbji bilkul nhi khati km se km is tarah se mai unko sbji to khila skti hu...thanks
Ek or baat kya aap mujhe issi tarah ki or recipe bata skti h jo tasty hone k sath healthy bhi ho ....plzzz
निशा: नाज़ जी, आप इसमें प्याज और मटर डाल सकती हैं. मेरी वेबसाइट पर आपको ऎसे बहुत सी रैसिपी मिलेंगी. धन्यवाद.
Thanks to you for your recipe's
निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुरुमीत जी, आप ओनियन पसन्द करते हैं तो अवश्य डालिये.
निशा: पूजा जी, आप अपने स्वादानुसार इसमें जो डालना चाहें डाल सकते हैं.
निशा: गुरलीन जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर आपको और भी ढेर सारी रेसिपी मिल जाएंगी आप उन्हें भी देख सकते हैं.
निशा: पूजा जी, वाईट सॉस मेकराँनी मेरी वेबसाइट पर दी हुई है.
निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जानकर बहुत अच्छा लगा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तेज आंच पर पकाने से मठरी बाहर से जल्द ब्राउन हो जाती है लेकिन अंदर से कच्ची रह जाती है.