वेज मेकरोनी - Veg Macaroni Indian Style Recipes

देशी मसालों और हरी सब्जियों को मिला कर खास भारतीय स्वाद में बनी वेज मेक्रोनी बच्चों को बेहद पसंद आती है. हम इसे शाम को डिनर से पहले भी बना सकते हैं और बच्चों को टिफिन में भी रख सकते हैं.
Read - Veg Macaroni Indian Style Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Macaroni Recipe
- मेकरोनी - 1 कप
- शिमला मिर्च - 1
- बंदगोभी - आधा कप बारीक कटे हुये
- टमाटर - 2
- गाजर - 1- 2
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- टमैटो सॉस - 3-4 टेबल स्पून
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से थोडी़ कम
- नमक - छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Indian Style Macaroni Pasta Recipe
सबसे पहले मेकरोनी को उबाल कर तैयार कीजिये, किसी बर्तन में 2-3 कप पानी डालकर उबलने के लिये रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें 1 चम्मच तेल, ½ छोटी चम्मच नमक और मेकरोनी डालकर 10-12 मिनिट उबलने दीजिए और बीच-बीच में चलाते भी रहें.
सारी सब्जियों शिमला मिर्च, गाजर, टमाटर और बंदगोभी को अच्छे से धोकर सुखाकर बारीक-बारीक काट कर तैयार कर लीजिए.
मेकरोनी पककर तैयार है, इसे छलनी से छान लीजिए और पानी निकाल कर अलग कर दीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल गरम होने पर इसमें अदरक का पेस्ट डाल, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें बारीक कटी हुई गाजर और शिमला मिर्च डालकर थोडा़ सा भूनें.

सब्जियों के क्रन्ची हो जाने पर इसमें बंदगोभी और टमाटर डालकर इन्हें भी 2 मिनिट भून लीजिए.
सब्जियों में नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और टमैटो सॉस डाल कर अच्छे से मिक्स करते हुए थोडा़ सा पकाएं. अब इसमें मेकरोनी डाल कर मिक्स करें थोडा़ सा हरा धनिया डाल दीजिए और 1 मिनिट चलाते हुए मेकरोनी को सब्जियों के साथ पका लीजिए.
गरमा गरम वेज मेकरोनी बनकर तैयार है. इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कीजिए. स्वादिष्ट मेकरोनी परोसिये और खाइये.
- 2-3 सदस्यों के लिये
- समय - 30 मिनट
कमेंट (124)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमा जी, पनीर बनाने की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर दी गई है, उसे देखा जा सकता है.
निशा: रोहित जी, धन्यवाद.
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितेश जी, सूखे मेकरोनी में एग नहीं रहता है.
specially because all are without onion and garlic , they are hard to find . so thank you very much
निशा: आनंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विवेक जी, धन्यवाद.
kya apki site ki koi mobile app nai hai. agar hai to please mere mail id main send karwa dijiye. This is so useful site for cooking. Thank you mam.
निशा: संजय जी, मेरी निशामधुलिका नाम से ही मोबाईल एप भी उपलब्ध है.
निशा: प्रीती जी, आप अपने स्वादानुसर बदलाव कर सकती हैं.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रतीका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनील जी, आप दी हुई विधि द्वारा मैकरोनी बनाएं आप बहुत अच्छे से इसे बना सकेंगे.
निशा: गुंजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शामभवी जी, अगर आप दी हुई मात्रा से आधा बना रही है तो नमक भी आधा कर सकती हैं.
निशा: श्वेता जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्याणी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.