बादाम कतली - Badam Katli Recipe - Almond Burfi Recipe

📅 16 जनवरी 2015 👁 3.5 लाख बार देखी गई 💬 38 कमेंट ★ 3.1 (4434)

Almond Burfi Recipe
बादाम बर्फी कई तरह से बनाई जाती है लेकिन सिर्फ बादाम और चीनी से बनी बादाम कतली का स्वाद मावा या कन्डेंस्ड मिल्क को मिलाकर बनाई हुई कतली से एकदम अलग होता है और इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक होती है.

Read - Badam Katli Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Almond Meal Barfi

  • बादाम - 1 कप (150 ग्राम)
  • चीनी पाउडर - 1 कप (150 ग्राम)
  • घी - 2 बड़े चम्मच
  • दूध - ½ कप
  • केसर - 10-12 धागे

विधि - How to make Almond Burfi from Almond Meal

एक बर्तन में दो कप पानी डालकर उबाल लीजिए, गैस बंद कर दीजिए और उबले हुए पानी में बादाम डालकर इन्हें 5 मिनिट के लिए भिगो कर, ढककर रख दीजिए.
केसर को दूध में डालकर अलग रख दीजिए.

5 मिनिट बाद बादाम को गर्म पानी से निकाल कर ठंडे पानी में डाल दीजिए और इनके छिलके निकाल लीजिए, छीलने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है. अब सभी बादाम को गर्म पानी में डालकर 1 - 1.1/2 घंटे के लिए ढक कर रख दीजिए.


बादाम के फूल जाने पर इन्हें पानी से निकाल कर मिक्सर में डाल दीजिए साथ में केसर वाला दूध डालकर बारीक पीस लीजिए, आवश्यकता हो तो 1-2 टेबल स्पून और डाला जा सकता है.

नॉन स्टिक पैन में दो चम्मच घी डालिए और मेल्ट होने दीजिये. बादाम का पेस्ट और पाउडर चीनी डालकर लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पका लीजिए.

मिश्रण के गाढ़ा होने पर इसे एक प्लेट में निकाल लिजिए और ठंडा होने दीजिए. मिश्रण के ठंडा होने पर, हाथ पर घी लगायें, बटर पेपर लेकर बिछायें और उस पर घी लगाकर अच्छी तरह चिकना कर लीजिये.


मिश्रण को हाथ में लेकर लोई कि तरह गोल आकार देते हुए बटर पेपर पर रख दीजिए. हाथ से थोड़ा दबाव देते हुए बढा़एं और अब बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये, 1/3 सेमी. पतली चौकोर आकार में शीट बेल कर तैयार कर लीजिये और कुछ देर 10-15 मिनट जमने के लिए एसे ही खुला रख दीजिए.

कतली जमकर तैयार है अब इसे पिज्जा कटर और स्केल की सहायता से मन पसन्द टुकड़ों में काट लीजिए, और टुकडों को प्लेट में सजा दीजिए बादाम कतली बनकर के तैयार है इसे सर्व कीजिए

सुझाव -

  • बादाम कतली को कम पकाया हो तो बादाम कतली गीली रहने के कारण सही से जम नहीं पाती, अगर ऎसा हो तो आप इसे फिर से धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गाढा़ होने तक पका लीजिए, और फिर से बेल कर तैयार कीजिये. बादाम कतली अच्छी जम कर तैयार हो जाएगी.

Almond Burfi Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (4434 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (38)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mausmi
Di, meri perfct bani thi par 15 min me nai jami
Kya gadbad hui thi mujhse
निशा: मौसमी जी, मिश्रण थोड़ा कम पका हो तव जमने में थोड़ा समय अधिक लगेगा और मिश्रण बहुत कम पका हो तव मिश्रण सोफ्ट ही रहेगा, जमेगा नहीं.
mausmi
Nisha di, ghee choti spoon ya badi spoon
Quantity samajh nai araha h
Pjz ap bta denge
निशा: मौसमी जी, 2 टेबल स्पून घी या 30-40 ग्राम घी ले लीजिये.
preeti
hi mam, plz mujhe pista barfi bhi bataye k kaise banti h??????
poonam
Nisha g hum iliachi powder dal. Skte. Hain kya
varsha
very nice & simpal
Dinesh Kumari
Mam, Butter paper kya hota h. kya hum butter paper ke bina bhi barfe jama sakte h?

निशा: दिनेश जी, बटर पेपर सेमी ट्रान्सपेरेन्ट थोड़ा सा मोटा पेपर है, आप इसे नहीं लेना चाहते, मत लीजिये, मोटी पोलीथिन शीट पर बादाम कतली को बेला जा सकता है.