बादाम कतली - Badam Katli Recipe - Almond Burfi Recipe

बादाम बर्फी कई तरह से बनाई जाती है लेकिन सिर्फ बादाम और चीनी से बनी बादाम कतली का स्वाद मावा या कन्डेंस्ड मिल्क को मिलाकर बनाई हुई कतली से एकदम अलग होता है और इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक होती है.
Read - Badam Katli Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Almond Meal Barfi
- बादाम - 1 कप (150 ग्राम)
- चीनी पाउडर - 1 कप (150 ग्राम)
- घी - 2 बड़े चम्मच
- दूध - ½ कप
- केसर - 10-12 धागे
विधि - How to make Almond Burfi from Almond Meal
एक बर्तन में दो कप पानी डालकर उबाल लीजिए, गैस बंद कर दीजिए और उबले हुए पानी में बादाम डालकर इन्हें 5 मिनिट के लिए भिगो कर, ढककर रख दीजिए.
केसर को दूध में डालकर अलग रख दीजिए.
5 मिनिट बाद बादाम को गर्म पानी से निकाल कर ठंडे पानी में डाल दीजिए और इनके छिलके निकाल लीजिए, छीलने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है. अब सभी बादाम को गर्म पानी में डालकर 1 - 1.1/2 घंटे के लिए ढक कर रख दीजिए.

बादाम के फूल जाने पर इन्हें पानी से निकाल कर मिक्सर में डाल दीजिए साथ में केसर वाला दूध डालकर बारीक पीस लीजिए, आवश्यकता हो तो 1-2 टेबल स्पून और डाला जा सकता है.
नॉन स्टिक पैन में दो चम्मच घी डालिए और मेल्ट होने दीजिये. बादाम का पेस्ट और पाउडर चीनी डालकर लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पका लीजिए.
मिश्रण के गाढ़ा होने पर इसे एक प्लेट में निकाल लिजिए और ठंडा होने दीजिए. मिश्रण के ठंडा होने पर, हाथ पर घी लगायें, बटर पेपर लेकर बिछायें और उस पर घी लगाकर अच्छी तरह चिकना कर लीजिये.

मिश्रण को हाथ में लेकर लोई कि तरह गोल आकार देते हुए बटर पेपर पर रख दीजिए. हाथ से थोड़ा दबाव देते हुए बढा़एं और अब बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये, 1/3 सेमी. पतली चौकोर आकार में शीट बेल कर तैयार कर लीजिये और कुछ देर 10-15 मिनट जमने के लिए एसे ही खुला रख दीजिए.
कतली जमकर तैयार है अब इसे पिज्जा कटर और स्केल की सहायता से मन पसन्द टुकड़ों में काट लीजिए, और टुकडों को प्लेट में सजा दीजिए बादाम कतली बनकर के तैयार है इसे सर्व कीजिए
सुझाव -
- बादाम कतली को कम पकाया हो तो बादाम कतली गीली रहने के कारण सही से जम नहीं पाती, अगर ऎसा हो तो आप इसे फिर से धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गाढा़ होने तक पका लीजिए, और फिर से बेल कर तैयार कीजिये. बादाम कतली अच्छी जम कर तैयार हो जाएगी.
कमेंट (38)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसे फ्रिज में रख कर 1 माह तक उपयोग में ला सकते हैं.
thanks again nisha ji
निशा: अनुष्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालू जी, अगर मिश्रण कम पका हो, तब ऎसा हो सकता है. मिश्रण को फिर से कढ़ाही में डालकर थोड़ा सा और पका लीजिए.
निशा: रश्मि जी, प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, बादाम के पेस्ट को ज्यादा गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी तक पका लिया जाए, तब ऎसा हो जाता है. आप पैन में थोड़ा सा दूध डालकर इसे फिर से जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पकाकर जमा लीजिए, बादाम कतली सूखी नही रहेगी.
1. Can we put daalchini in Badam ka halva?
2. What will be the taste if we put Khova in Badam Katli?
निशा: दीपक जी, स्वाद में तो फरक रहेगा ही, और कतली की शैल्फ लाइफ भी कम हो जायेगी.
Thanks for tasty badam katali and kaju katali.any time base hard ho jaye to isaka koi method ho to pls post kare.aapaki all dishes mane try ki h.very nice.Thanks again.
निशा: प्रतिभा जी, बादाम पाउडर तो घर पर ही बनाया गया है, आप रेसिपी में देख सकते हैं और बना सकते हैं.
निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, आप इस पाउडर से बादाम शेक, केक, बिस्किट या कतली बना सकती हैं.
निशा: जगन जी, बर्फी बनाने के लिए स्टील की कढ़ाई अच्छी होती है.
निशा: नमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अपराजिता जी, चीनी से कतली में अच्छी मिठास आती है.
Muje yeh video bahut pasand aya lekin muje yeh samaj nahi aaraha hai ki shakkar kab daalni hai , to kya aap please bata denge ki humko isme shakkar kab aur kaise milaani hai
निशा: चिराग जी, नॉन स्टिक पैन में दो चम्मच घी डालिए और मेल्ट होने दीजिये. बादाम का पेस्ट और पाउडर चीनी डालकर लगातार चलाते हुए जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पका लीजिए.
hi
madhu ji ghee kitna do bade spoons clear nahi he ko sa spoon
निशा: बीना जी, बड़े चम्मच टेबल स्पून को कहते हैं और आप इसे 4 छोटे चम्मच भी ले सकते हैं.
Nisha g maine is try to pr paste kafi gadha bhi ho gya tha but jam nhi rha tha jamne mai kitna time leta hai
निशा: मोनिका जी, इसे जमने 1 घंटा लग सकता है, अगर मिश्रण थोड़ा पतला रह गया हो तब ये देर तक नहीं जमेगा.
Thank u mam its really nice recipe meri bilkul perfect bani aur tasty bhi.
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam es katli ka test keisa hota 2saal ke beche ko khila sekti hu kya?
निशा: मनू जी, इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है, बेबी को अवश्य खिलायें.
maine badam katli banayi. bahut acchi bani hai. nishaji me apki recipe padhti hu. apki reipe gharelu hoti hai. thank you nishaji
निशा: हीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi Mam,
I am Rajesh sahu from delhi. I am going to get married and my wife doesn't like non veg and I also don't want to eat non veg so can you have any Idae about vegeterian cake how to make cake(with out using eggs in cake).
Thanks and Regards
Rajesh Sahu
delhi 110030
निशा: राजेश जी, ये वेबसाइट वेजीटेरियन्स के लिये है, वेबसाइट और मेरे चैनल पर कई प्रकार के केक की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर केक नाम लिखकर या बेकिंग कालम में क्लिक करके रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
r/m
pls tell me sandwich receipe
निशा: सुधा जी, अनेक प्रकार की सेन्डविच रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर सेन्डविच लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Hi Nisha Ji,
Mare ghar me blander ya mixe n h to main paste kase bana sakte hu iske bare me Natale
निशा: भारती जी, पेस्ट या पाउडर बनाने के लिये मिक्सर तो चाहिये ही.
Kya bina kesar ke hum yeh Nahi bana skate
निशा: पूनम जी, थोड़ा अधिक पकने से बर्फी सख्त हो जाती है.