सूजी की कचौरी - Khasta Sooji Kachori Recipe - Semolina Kachori

नमकीन खस्ता कचौरी कई तरह से बनाई जातीं हैं. हम उरद दाल की खस्ता कचौरी, मूंग दाल की कचौरी बना चुके हैं. आज हम सूजी की आलू मसाला भरी खस्ता कुरकुरी कचौरी बनायेंगे. सूजी की खस्ता कचौरी का कुरकुरापन उरद दाल और मूंग दाल की खस्ता कचौरी से एकदम अलग होता है और आपको बेहद पसंद आयेगा.
Read - Khasta Sooji Kachori Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suji Kachori Recipes
- सूजी - 1 कप (180 ग्राम)
- आलू - 4 (300 ग्राम) उबले हुए
- तेल - कचौरी तलने के लिए और सूजी में डालने के लिये
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to Make Kachori from Rava
उबले हुए आलूओं को प्याले में डालकर मैश कर लीजिए और इसमें 1/2 छोटी चम्मच नमक, अदरक, धनिया पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिला लीजिए, स्टफिंग तैयार है.
सूजी को गूंथने के लिए, भगोने में 2 कप पानी डाल कर, गरम करने के लिये रख दीजिये, पानी में उबाल आने पर, इसमें अजवायन, 1/2 छोटी चम्मच नमक और 1 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए और अब इसमें धीरे-धीरे सूजी डालकर मिक्स करते जाएं.

सूजी को लगातार चलाते हुए धीमी गैस पर गाढा़ होने तक पका लीजिए. सूजी के गाढा़ होने पर गैस बंद कर दीजिए और इसे नीचे उतार, चलाते हुये हल्का ठंडा होने दीजिये.
जब यह हल्का ठंडा होने लगे और हाथ से गूंथा जा सके तब हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाते हुए इसे अच्छे से गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटा तैयार है, अब इस आटे से एक छोटे नींबू के बराबर लोइयां तोड़ कर तैयार कर लीजिये
अब एक लोई को हाथ से बढ़ायें, और थोडा़ सा गड्ढा़ करते हुए इसमें 1- 1½ छोटी चम्मच स्टफिंग भर कर बन्द कर दीजिए. अब इस भरी हुई लोई को दूसरी हाथ की हथेली से दबा कर चपटा करके कचौरी का आकार दीजिए और थाली में एक ओर रख दीजिए . सारी लोई इसी तरह भरकर चपटा करके रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम गरम कीजिये. गरम तेल में कचौरी को डालिये. एक बार में कढा़ई में जितनी कचौरी आ जाएं उतनी कचौरी डाल दीजिए. कचौरी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, तली हुई कचौरी निकाल कर, प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर रखिये. इसी तरह सारी कचौरीयां तल कर तैयार कर लीजिये.
सूजी की कचौरी बनकर के तैयार हैं, इन्हें आप हरे धनिये की चटनी या टमैटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- सूजी को हल्का गरम रहने देना है इसे ज्यादा ठंडा नहीं करना है. अगर सूजी का आटा ज्यादा ठंडा हो जाएगा, तब आटा सख्त हो जाता है और कचौरी बनाने में मुश्किल होगी.
- अगर आटा किसी कारण से ठंडा हो जाए तो इसमें थोडा़ सा गरम पानी डाल कर इसे अच्छे से मसलते हुए गूंथ कर नरम करें और कचौरी बनाएं.
कमेंट (123)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रेनू जी, मटर की स्टफिंग भरी जा सकती है, इसे बनाने के लिये कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालें हींग, जीरा, अदरक पेस्ट और मटर के दाने डालें मिलायें और ढककर 2-3 मिनट धीमी आग पर पकने दिजिये, खोलिये, नमक, लालमिर्च पाउडर, हरी मिर्च पाउडर और अमचूर, हरा धनियां मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लीजिये.
निशा: अनुराधा जी, कचौरी को बनाकर सुबह रख लीजिये और पार्टी के समय तल कर दीजिये,बहुत अच्छी लगेगी, 1 दिन पहले भी बनाकर फ्रिज में रखी जा सकती है और तलें उसी समय, अच्छी लगेंगी.
U r superb.I tried kachori .achi bni bs andar se thodi kacchi lag rhi thi aisa kyu?
निशा: शीतल जी, कचौरी को थोड़ी देर तक अच्छी ब्राउन होने तल तलें, बाद में आग थोड़ी हल्की भी की जा सकती है, बहुत अच्छी कचौरी बनेंगी.
निशा: नितिशा जी,आपको भी बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
Kya me ye kachori bake kar sakti hu. Mere pass electric tandoor hai usme.
निशा: वर्षा जी, ये कचौरी तली हुई ही ज्यादा अच्छी बनती है, लेकिन आप बेक करके देख सकती है, अगर आप पसन्द करें तो अवश्य बताइये.
निशा: जिगिशा जी, आप बिलकुल सही कह रही है, क्लासेज में आपको इतना सीखना और आपके समय पर ये मुमकिन नहीं है, आप बहुत ही जल्दी खाना बनाना सीख लेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधुलिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kal maine yeh receipe try ki n sabko itni pasand aayi. specially mujhe. kyoki mai usally recipee banate banate itni thak jati hu ki dish ka taste mujhe kam pasand aata hai par iss dish ka taste mujhe bahut acha laga. i just love this. thank you nisha ji .
निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
जोगेन्दर जी, आप छोटे हैं और कुकिंग करते भी नहीं है तब आप ये तलने वाली चीजें न बनायें, आप अपनी मोम के गाजर का हलवा या सूजी का हलवा बहुत जल्दी बनता है, वह बना सकते हैं. नमकीन में मैगी या पोहा बना सकते हैं, बड़ी आसानी से बन जाते हैं, सेन्डविच कोई भी जो आपको आसान लगे और पसन्द हो बना सकते हैं. केक या मफिन्स भी बना सकते हैं.
Love or recipes. I tried this kachori, bahut tasty bani. My husband liked it
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plzz mam giv me som suggestion...
निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद, आपको कहां पर सजेसन चाहिये, इसमें ये क्लीयर नहीं हो रहा है.
fir maine usme besan or gehu ka aata dala to bani bt kuchh thik nahi lagi
mam mujse kaha parr galati hui hogi ??
निशा: भूमि जी, सूजी का आटा अच्छी तरह मसल कर तैयार कर लीजिये, इसे हल्का गरम रहने पर ही मसल कर ठीक किया जाता है, और मीडियम हाई गरम तेल में कचौरी तलने के लिये डालिये, कचौरी बड़ी आसानी से बनकर तैयार हो जायेंगी.
निशा: दिव्या जी, सूजी का आटा अच्छी तरह मसल कर तैयार कर लीजिये, इसे हल्का गरम रहने पर ही मसल कर ठीक किया जाता है, और मीडियम हाई गरम तेल में कचौरी तलने के लिये डालिये, कचौरी बड़ी आसानी से बनकर तैयार हो जायेंगी.
निशा: रशमी जी, लिट्टी चोखा रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर लिट्टी चोखा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: विक्रम जी, अवश्य डाले जा सकते हैं.
:)
निशा: बर्खा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, जी हां भर कर तैयार कचौरी को 2 घंटे के लिये रखा जा सकता है.
Company k kaam se Newzealand rahi main , Apke batayi hui recipes maine vahan khoob banayi , aur safed rasgulle bhi ..
Ap ki recipes ekdum maa k hath ki recipes hain ..
Jaise apne sooji ki kachori banayi hain , vaise hi main Monda peta banati hu ek orrisa ki friend se seekha tha .. Bahut hi acchi recipe hai sooji ki kachori ki instant bhi hai ..
निशा: नीती जी, मोन्डा पिठ्ठा उरिया की मिठाई है, बहुत ही अच्छी रेसिपी है, मै इसे अवश्य बनाऊंगी. बहुत बहुत धन्यवाद.
aapki recipes try krke mai ne apne family mmbrs ka dil jeet lia h mjhe boht sari dishes bnana aa gyi hain aur aur aaj mai suji ki khasta kachori bnane ja rhi hu sach m sirf prh kr hi taste aane laga aur bnaoongi to aaj sbko maza hi aajayega sab log boht tareef krty hain aur is sab ka credit aapko jata h k aapne humein itna acha khana banana sikha dia thnk u vry much
निशा: आलिया जी, आपके ये कमेन्ट मुझे और अधिक काम करने के लिये प्रेरित करते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुराधा जी, कचौरी को थोड़ी और देर तक तलेंगी तो बहुत ही क्रिस्पी बनती हैं, इसके लिये आग मीडियम और मीडियम हाई रखें.
निशा: रुचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पल्लवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आधना जी, सूजी को उबलते पानी में डाल कर पका कर आटा तैयार किया है, और आटा बनाने का तरीका तो आप वीडियो में देख सकते हैं.
निशा: डिम्पल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फातिमा जी हां अवश्य मिलेंगे.