सूजी की कचौरी - Khasta Sooji Kachori Recipe - Semolina Kachori

नमकीन खस्ता कचौरी कई तरह से बनाई जातीं हैं. हम उरद दाल की खस्ता कचौरी, मूंग दाल की कचौरी बना चुके हैं. आज हम सूजी की आलू मसाला भरी खस्ता कुरकुरी कचौरी बनायेंगे. सूजी की खस्ता कचौरी का कुरकुरापन उरद दाल और मूंग दाल की खस्ता कचौरी से एकदम अलग होता है और आपको बेहद पसंद आयेगा.
Read - Khasta Sooji Kachori Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suji Kachori Recipes
- सूजी - 1 कप (180 ग्राम)
- आलू - 4 (300 ग्राम) उबले हुए
- तेल - कचौरी तलने के लिए और सूजी में डालने के लिये
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to Make Kachori from Rava
उबले हुए आलूओं को प्याले में डालकर मैश कर लीजिए और इसमें 1/2 छोटी चम्मच नमक, अदरक, धनिया पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिला लीजिए, स्टफिंग तैयार है.
सूजी को गूंथने के लिए, भगोने में 2 कप पानी डाल कर, गरम करने के लिये रख दीजिये, पानी में उबाल आने पर, इसमें अजवायन, 1/2 छोटी चम्मच नमक और 1 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए और अब इसमें धीरे-धीरे सूजी डालकर मिक्स करते जाएं.

सूजी को लगातार चलाते हुए धीमी गैस पर गाढा़ होने तक पका लीजिए. सूजी के गाढा़ होने पर गैस बंद कर दीजिए और इसे नीचे उतार, चलाते हुये हल्का ठंडा होने दीजिये.
जब यह हल्का ठंडा होने लगे और हाथ से गूंथा जा सके तब हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाते हुए इसे अच्छे से गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटा तैयार है, अब इस आटे से एक छोटे नींबू के बराबर लोइयां तोड़ कर तैयार कर लीजिये
अब एक लोई को हाथ से बढ़ायें, और थोडा़ सा गड्ढा़ करते हुए इसमें 1- 1½ छोटी चम्मच स्टफिंग भर कर बन्द कर दीजिए. अब इस भरी हुई लोई को दूसरी हाथ की हथेली से दबा कर चपटा करके कचौरी का आकार दीजिए और थाली में एक ओर रख दीजिए . सारी लोई इसी तरह भरकर चपटा करके रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम गरम कीजिये. गरम तेल में कचौरी को डालिये. एक बार में कढा़ई में जितनी कचौरी आ जाएं उतनी कचौरी डाल दीजिए. कचौरी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, तली हुई कचौरी निकाल कर, प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर रखिये. इसी तरह सारी कचौरीयां तल कर तैयार कर लीजिये.
सूजी की कचौरी बनकर के तैयार हैं, इन्हें आप हरे धनिये की चटनी या टमैटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- सूजी को हल्का गरम रहने देना है इसे ज्यादा ठंडा नहीं करना है. अगर सूजी का आटा ज्यादा ठंडा हो जाएगा, तब आटा सख्त हो जाता है और कचौरी बनाने में मुश्किल होगी.
- अगर आटा किसी कारण से ठंडा हो जाए तो इसमें थोडा़ सा गरम पानी डाल कर इसे अच्छे से मसलते हुए गूंथ कर नरम करें और कचौरी बनाएं.
कमेंट (123)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
O wow. .. seems yummy
Hello Nisha
Pls upload pyaaz ki kachori recipe
NISHA JI..ek pittha hota hai jiske under alsi daal kar banaya jata hai..yaad nahi mitha hota hai ya namkin..par wo tasty hota hai..bihar me banate hain shayad use.. aap agar samjh gayi ki mai kiske bare me kah rahi hu to please uski recipe batayen...
waitng for your reply
निशा: अनुप्रिया जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Can we use rawa in place of sooji....
निशा: अपूर्वा जी, रवा और सूजी एक ही होते हैं.
Nisha ji suji ki kachori jyada oil to nahi sokhati hogi
निशा:सरिता जी, बिलकुल भी ज्यादा तेल नहीं शोकती, इन्हैं ज्यादा अच्छे गरम ओइल में तला जाता है,बहुत अच्छी बनती है.
I am a big fans of u.and today I am going to make suji kachauri.thanks for ur guidance.
Thanks a lot
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi mam, thankyou for a new recipe( suji kachauri). Kya subah ke use ke lie suji dough raat ko banakr fridge me rakh sakte hai.
निशा: मिनाक्षी जी हां एसा किया जा सकता है, आटे को फ्रिज में रख सकते हैं, कचौरी बनाने से 1/2 घंटे पहले निकाल लीजिये, और 1-2 टेबल स्पून हल्का गरम पानी डालकर आटे को मसल कर नरम कीजिये और कचौरी बना लीजिये.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद अलीशा
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u soooooo much fr learning us this wonderful dish......sooji ki kachauri.
Awesome dish......
निशा: जिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरू जी, मुझे खेद है, आपका सवाल मैं नहीं समझ पा रही हूँ.
निशा: मोनिका जी, सिकी सूजी को हमने यूज नहीं किया है, आप चाहें तो इसे यूज करके देख सकती हैं, और बताइये कि कैसी बनी?
Its vry tasty Dish nd Thnx for u because itni simple nd tasty dish ke bare mai btane ke liye...
निशा: पाखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, आटे को अच्छी तरह मसल कर चिकना कीजिये, और कचौरी को अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालिये, कम गरम तेल में कचौरी तलने के लिये डालें तब कचौरी फट सकती हैं.
please mujhe bataye ki meine kachori kese bana sakti hun
निशा: रुचि जी हां आप अपने मन पसन्द की स्टफिंग बनाकर डाल सकते हैं.
निशा: वैशाली जी, कचौरी को मीडियम हाई फ्लेम पर थोड़ा और क्रिस्पी होने तक तलने से कचौड़ी क्रिस्पी भी रहेंगी.