सूजी की कचौरी - Khasta Sooji Kachori Recipe - Semolina Kachori

नमकीन खस्ता कचौरी कई तरह से बनाई जातीं हैं. हम उरद दाल की खस्ता कचौरी, मूंग दाल की कचौरी बना चुके हैं. आज हम सूजी की आलू मसाला भरी खस्ता कुरकुरी कचौरी बनायेंगे. सूजी की खस्ता कचौरी का कुरकुरापन उरद दाल और मूंग दाल की खस्ता कचौरी से एकदम अलग होता है और आपको बेहद पसंद आयेगा.
Read - Khasta Sooji Kachori Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suji Kachori Recipes
- सूजी - 1 कप (180 ग्राम)
- आलू - 4 (300 ग्राम) उबले हुए
- तेल - कचौरी तलने के लिए और सूजी में डालने के लिये
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to Make Kachori from Rava
उबले हुए आलूओं को प्याले में डालकर मैश कर लीजिए और इसमें 1/2 छोटी चम्मच नमक, अदरक, धनिया पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिला लीजिए, स्टफिंग तैयार है.
सूजी को गूंथने के लिए, भगोने में 2 कप पानी डाल कर, गरम करने के लिये रख दीजिये, पानी में उबाल आने पर, इसमें अजवायन, 1/2 छोटी चम्मच नमक और 1 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए और अब इसमें धीरे-धीरे सूजी डालकर मिक्स करते जाएं.

सूजी को लगातार चलाते हुए धीमी गैस पर गाढा़ होने तक पका लीजिए. सूजी के गाढा़ होने पर गैस बंद कर दीजिए और इसे नीचे उतार, चलाते हुये हल्का ठंडा होने दीजिये.
जब यह हल्का ठंडा होने लगे और हाथ से गूंथा जा सके तब हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाते हुए इसे अच्छे से गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटा तैयार है, अब इस आटे से एक छोटे नींबू के बराबर लोइयां तोड़ कर तैयार कर लीजिये
अब एक लोई को हाथ से बढ़ायें, और थोडा़ सा गड्ढा़ करते हुए इसमें 1- 1½ छोटी चम्मच स्टफिंग भर कर बन्द कर दीजिए. अब इस भरी हुई लोई को दूसरी हाथ की हथेली से दबा कर चपटा करके कचौरी का आकार दीजिए और थाली में एक ओर रख दीजिए . सारी लोई इसी तरह भरकर चपटा करके रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम गरम कीजिये. गरम तेल में कचौरी को डालिये. एक बार में कढा़ई में जितनी कचौरी आ जाएं उतनी कचौरी डाल दीजिए. कचौरी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, तली हुई कचौरी निकाल कर, प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर रखिये. इसी तरह सारी कचौरीयां तल कर तैयार कर लीजिये.
सूजी की कचौरी बनकर के तैयार हैं, इन्हें आप हरे धनिये की चटनी या टमैटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- सूजी को हल्का गरम रहने देना है इसे ज्यादा ठंडा नहीं करना है. अगर सूजी का आटा ज्यादा ठंडा हो जाएगा, तब आटा सख्त हो जाता है और कचौरी बनाने में मुश्किल होगी.
- अगर आटा किसी कारण से ठंडा हो जाए तो इसमें थोडा़ सा गरम पानी डाल कर इसे अच्छे से मसलते हुए गूंथ कर नरम करें और कचौरी बनाएं.
कमेंट (123)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: साहिल जी, कचौरी को अच्छे गरम तेल में तलें यह तेल नहीं सोकेगी.
निशा: रतना जी, आलू की कचौरी ज्यादा समय तक खस्ता नहीं रहती, आप इन्हैं तल कर गरम गरम परोसें. अगर आप इन्हैं किसी पार्टी के लिये बना रहे हैं तो पहले इन्हैं 70 परसेन्ट तल कर रख लें इसके बाद अच्छे गरम तेल में डालकर तुरन्त तल कर परोसें.
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना जी, सूजी का आटा अच्छी तरह मसल कर तैयार कर लीजिये, इसे हल्का गरम रहने पर ही मसल कर ठीक किया जाता है, और कचौरी को तलने के लिये ठंडे तेल में डालने से एसा हो सकता है. मीडियम हाई गरम तेल में कचौरी तलने के लिये डालिये, कचौरी बड़ी आसानी से बनकर तैयार हो जायेंगी.
निशा: दीपा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanku
Nisha mam
I love you lot
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
You are the real mesterchafe of Indian....
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिरिन जी, आटे को अच्छी तरह मसल कर चिकना कीजिये, और कचौरी को अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालिये, कम गरम तेल में कचौरी तलने के लिये डालें तब कचौरी फट सकती हैं.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हनी जी, आपके इस प्रेम ओर सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हलो श्वेता जी.
निशा: श्वेता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजूषा जी, सूजी की कचौरी मूंग की दाल की फिलिंग के साथ बनाने के लिए आलू की स्टफिंग की जगह मूंग दाल की स्टफिंग तैयार कीजिए. 2 घंटे पानी में भीगी हुई मूंग दाल लीजिए और पानी हटाकर इसे दरदरा पीस लीजिए. फिर, पैन में 3 से 4 टेबल स्पून तेल डालकर हींग जीरा और अन्य मसाले- लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए. इसके बाद, इसमें दाल डालकर लगातार चलाते हुए एकदम सूखने तक भून लीजिए. स्टफिंग तैयार हो जाएगी. फिर, दी हुई विधि के अनुसार ही सूजी की कचौरियां बना लीजिए.
निशा: बीनू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनू जी, आटे को अच्छी तरह मसल कर चिकना कीजिये, और कचौरी को अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालिये, कम गरम तेल में कचौरी तलने के लिये डालें तब कचौरी फट सकती हैं.
Mene aapki recipe try ki mujhe bahut acchi lagi
Thanks
निशा: गुलशन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तमन्ना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaloo ki jagah matar ka istemal kar sakte hai
निशा: सुनीता जी, स्टफिंग आप अपने पसन्द के अनुसार कोई भी ले सकती हैं.
निशा: ऋचा जी, धन्यवाद.
Meri suji pani me daalne k baad halwe jaisi Ho gyi h usko kaise thik kru?
Plz jaldi btaeye
निशा: जूही जी, पानी अधिक होने से एसा हो सकता है, उसे धीमी आंच पर लगातार पकाते हुए गाढ़ा कर लीजिए.
निशा: अर्चना जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का जी, इसमें उबले आलू का प्रयोग हुआ है. आप इसे 1 दिन के अंदर ही खा सकते हैं.
निशा: ज़ोया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रेशमा जी, आप हमें कमेन्ट लिखकर शेयर कर रही हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुग्रीव जी, धन्यवाद.