सूजी की कचौरी - Khasta Sooji Kachori Recipe - Semolina Kachori

नमकीन खस्ता कचौरी कई तरह से बनाई जातीं हैं. हम उरद दाल की खस्ता कचौरी, मूंग दाल की कचौरी बना चुके हैं. आज हम सूजी की आलू मसाला भरी खस्ता कुरकुरी कचौरी बनायेंगे. सूजी की खस्ता कचौरी का कुरकुरापन उरद दाल और मूंग दाल की खस्ता कचौरी से एकदम अलग होता है और आपको बेहद पसंद आयेगा.
Read - Khasta Sooji Kachori Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suji Kachori Recipes
- सूजी - 1 कप (180 ग्राम)
- आलू - 4 (300 ग्राम) उबले हुए
- तेल - कचौरी तलने के लिए और सूजी में डालने के लिये
- हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- अजवायन - ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to Make Kachori from Rava
उबले हुए आलूओं को प्याले में डालकर मैश कर लीजिए और इसमें 1/2 छोटी चम्मच नमक, अदरक, धनिया पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिला लीजिए, स्टफिंग तैयार है.
सूजी को गूंथने के लिए, भगोने में 2 कप पानी डाल कर, गरम करने के लिये रख दीजिये, पानी में उबाल आने पर, इसमें अजवायन, 1/2 छोटी चम्मच नमक और 1 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए और अब इसमें धीरे-धीरे सूजी डालकर मिक्स करते जाएं.

सूजी को लगातार चलाते हुए धीमी गैस पर गाढा़ होने तक पका लीजिए. सूजी के गाढा़ होने पर गैस बंद कर दीजिए और इसे नीचे उतार, चलाते हुये हल्का ठंडा होने दीजिये.
जब यह हल्का ठंडा होने लगे और हाथ से गूंथा जा सके तब हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाते हुए इसे अच्छे से गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटा तैयार है, अब इस आटे से एक छोटे नींबू के बराबर लोइयां तोड़ कर तैयार कर लीजिये
अब एक लोई को हाथ से बढ़ायें, और थोडा़ सा गड्ढा़ करते हुए इसमें 1- 1½ छोटी चम्मच स्टफिंग भर कर बन्द कर दीजिए. अब इस भरी हुई लोई को दूसरी हाथ की हथेली से दबा कर चपटा करके कचौरी का आकार दीजिए और थाली में एक ओर रख दीजिए . सारी लोई इसी तरह भरकर चपटा करके रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम गरम कीजिये. गरम तेल में कचौरी को डालिये. एक बार में कढा़ई में जितनी कचौरी आ जाएं उतनी कचौरी डाल दीजिए. कचौरी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, तली हुई कचौरी निकाल कर, प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर रखिये. इसी तरह सारी कचौरीयां तल कर तैयार कर लीजिये.
सूजी की कचौरी बनकर के तैयार हैं, इन्हें आप हरे धनिये की चटनी या टमैटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- सूजी को हल्का गरम रहने देना है इसे ज्यादा ठंडा नहीं करना है. अगर सूजी का आटा ज्यादा ठंडा हो जाएगा, तब आटा सख्त हो जाता है और कचौरी बनाने में मुश्किल होगी.
- अगर आटा किसी कारण से ठंडा हो जाए तो इसमें थोडा़ सा गरम पानी डाल कर इसे अच्छे से मसलते हुए गूंथ कर नरम करें और कचौरी बनाएं.
कमेंट (123)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निधि जी, हां, इसमें उबले आलू का उपयोग हुआ है, इसलिए ये इतने दिनों तक रखके नहीं खाई जा सकती. इनकी बजाय आप दाल की स्टफिंग से तैयार कचौरियों को सफर पर ले जा सकते हैं.
निशा: रेनुका जी, वाकई आप खाना बहुत अच्छा बनाती होंगी, तभी सभी को बहुत पसंद आया. आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: प्रियंका जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aunty kachori bht bht bht tasty or crispy bani sbko bht hi pasand aai....thank u aunty
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Thanks
Nisha Ji
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Apki recipes bahut hi easy and testy hoti hai. thanks mam
निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आफरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बबीता जी, आटे को अच्छी तरह मसल कर चिकना कीजिये, और कचौरी को अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालिये, कम गरम तेल में कचौरी तलने के लिये डालें तब कचौरी फट सकती हैं.
निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
keep it up ...
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुचि जी, आटे को अच्छी तरह मसल कर चिकना कीजिये, और कचौरी को अच्छे गरम तेल में तलने के लिये डालिये, कम गरम तेल में कचौरी तलने के लिये डालें तब कचौरी फट सकती हैं.
निशा: टीनू जी, खा सकते हैं लेकिन ताजा कचौरी का स्वाद अलग ही होता है.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशू जी, बिलकुल बनेगी.
निशा: कशिश जी, मेरी वेबसाइट पर आटे से बनी कचौरी भी दी हुई हैं आप उसे देख सकती हैं
निशा: रूपल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद.
निशा: मानसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कचौरी के साथ पानी तो नहीं मिलता, आलू की सब्जी और चटनी मिलती है और इसके लिये रेसिपी मेरे वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.
EASY TO MADE AND EXCELLENT RECEPIE THANKS
Nishaji maine ye kachori banayi bahut testy and crispy bani. I like u and your recipes . Nishaji ye kachori banakr frozan kaise kare. fry karke ya bina fry kiye please tell me.
mam maine ye banaya tha pahli baat aata sahi se guntha nahi
PATA NAHI sara oil absorb kar liya koi koi to toot bhi gayi .
निशा: जीनत जी, अगर आटा सही नहीं गुथेगा तो कचौरियां अच्छी नहीं बनेगी. प्लीज आप इसके लिये वीडियो देख लेंगी तो अगली बार आपको इन्हैँ बनाने में बिलकुल भी परेशानी नहीं होगी.
MADAM NAMASKAR THE RECEPIE IS VERY EASY. WE MADE IT THIS SUNDAY OUR FAMILY LIKES IT VERY MUCH THANKS
निशा: अनिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
HELLO MAM,
WE HAVE JUST MADE SUJI KACHORI BY UR GIVEN RECIPIE..AND I FOUND THAT..IT IS REALLY VERY EASY TO MAKE...IT IS AN INSTANT SUNDAY BREAKFAST MEAL...THANKS FOR MAKING US GOOD COOK....YOURS WEBSITE IS BEST..
REGARDS
ANIL SHARMA AND FAMILY.