सोया चाप करी - Soya Chaap Recipe with Gravy

प्रोटीन से भरपूर सोया चाप से बनी सोया चाप करी खाने और दिखने दोनों में मजेदार है. दिल्ली/एनसीआर में तो यह बहुत पसंद की जाती है.
Read - Soya Chaap Recipe with Gravy in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soya Chaap with Gravy
- सोया चाप - 3-4 (250 ग्राम)
- टमाटर - 3 (250 ग्राम)
- अदरक - 1 इंच
- हरी मिर्च - 1
- क्रीम - 100 ग्राम
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- साबुत मसाले - बडी़ इलायची-1, दालचीनी-1, लौंग-2, काली मिर्च-6-7
- नमक-1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to Make Soya Chaap Curry
सोया चाप को 1 से 1.5 इंच के टुकडों में काट लीजिए. पैन में तेल गर्म कीजिए. गरम तेल में चाप डालकर, चाप के टुकड़े दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक, तल कर, प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए. पैन के बचे तेल में जीरा डाल दीजिए, जीरा भुनने के बाद हींग, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर, कसूरी मेथी और साबुत गरम मसाले, काली मिर्च, दाल चीनी, लोंग और इलाइची को छील कर डाल दीजिए. मसाले को हल्का सा भूनिये, अब टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाले में से तेल अलग होने पर इसमें गरम मसाला डालिये और क्रीम डालकर लगातार चलाते हुए मसाले में उबाल आने तक पकाएं. मसाले में उबाल आने पर इसमें 1/2 कप पानी डालिये, और इसे लगातार चलाते हुए एक बार फिर से उबाल दिलवाएं और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर ग्रेवी में मिला दीजिये.
ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक डाल दीजिए और सोया चाप डाल कर मिक्स कर लीजिए. धीमी आंच पर सब्जी़ को ढककर 4-5 मिनिट के लिए पकने दीजिए.
सुझाव :-
मसाले में क्रीम डालने पर इसे लगातार चलाते हुए, ग्रेवी में फिर से उबाल आने तक पकाएं क्योंकि ऎसा करने से क्रीम फटती नहीं है. साथ ही इसमें नमक भी बाद में डालें क्योंकि अगर नमक क्रीम के साथ डालें तो भी क्रीम के फटने का डर बना रहता है.
समय - 30 मिनिट
4 सदस्यों के लिये
कमेंट (182)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kya soya chaap ko banane ke liye egg ka use kiya jata hai
निशा:राम जी, सोया चाप तो सोयाबीन से बना होता है, इसमें एग नहीं होता है.
hi nisha g thnx to you for sharing this recipe i always try all yr recipies from net now i want to know can we add onion in tomato and green chilli paste.
निशा: मीनाक्षी जी, अनियन को पहले पीस कर पेस्ट बना लीजिये, जीरा भूनने के बाद अनियन पेस्ट डालिये, इसके बाद टमाटर हरी मिर्च का पेस्ट डालिये,और सारे मसाले इसी तरह डालकर सब्जी बनायें.
cream konsi dalni hai isme.konsi company ki.or onion dalna hai ya nahi paste me
निशा: दलजीत जी, क्रीम अमूल की ताजा क्रीम डाली जा सकती है या डेयरी से खुली क्रीम भी इसमें डालकर यूज कर सकते हैं.
hamare yaha chapp nhi milte aap usko banane ke recipy batae
chapp hamare yaha nhi milte ham ye ghar pe bhi bana sakte h kya
nisha g ur recipe of soya champ krhi is excellent. I cooked it. It was really amazing. I cooked it first time following ur method
निशा: अशोक जी, आप सोया चाप करी पर ही कमेन्ट कर रहें हैं, आप इस रेसिपी से देखकर सोयाचाप करी बना सकते हैं.
निशा: सोनम जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
KYA MARKET SE LAANE KE WAJAYE HUM GHAR ME SOYA CHAP BANA SAKTE HAI
निशा: प्रतिक्षा जी, ये घर में नहीं बनते.
निशा: निशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवांगी जी, कलर सोया चाप भी बिलकुल इसी तरह बनते हैं, सूखे चाप को पहले 8-10 घंटे पानी में डुबाकर कर रखना होता है, इसके बाद कुकर में 1 सीटी आने तक उबाले, गैस कम कीजिये और चाप को 1/2 घंटे तक धीमी गैस पर उबलने दीजिये, चाप नरम उबल कर तैयार हो जायेंगे.
निशा: इंदू जी हां बिना फ्राई किये भी ये सब्जी बनाई जा सकती है.
kya soya chap hu, ghar pe bna sakte hai market se leke aane ki bajaye?
निशा: गुरीत जी, सोया चाप घर में नहीं बनाये जाते, इन्हैं बाजार से ही लाना होता है.
निशा: मनोज जी हां इसे तंदूर में रोस्ट करके भी बनाया जा सकता है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
PLS TELL ME