सोया चाप करी - Soya Chaap Recipe with Gravy

प्रोटीन से भरपूर सोया चाप से बनी सोया चाप करी खाने और दिखने दोनों में मजेदार है. दिल्ली/एनसीआर में तो यह बहुत पसंद की जाती है.
Read - Soya Chaap Recipe with Gravy in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soya Chaap with Gravy
- सोया चाप - 3-4 (250 ग्राम)
- टमाटर - 3 (250 ग्राम)
- अदरक - 1 इंच
- हरी मिर्च - 1
- क्रीम - 100 ग्राम
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- साबुत मसाले - बडी़ इलायची-1, दालचीनी-1, लौंग-2, काली मिर्च-6-7
- नमक-1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to Make Soya Chaap Curry
सोया चाप को 1 से 1.5 इंच के टुकडों में काट लीजिए. पैन में तेल गर्म कीजिए. गरम तेल में चाप डालकर, चाप के टुकड़े दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक, तल कर, प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए. पैन के बचे तेल में जीरा डाल दीजिए, जीरा भुनने के बाद हींग, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर, कसूरी मेथी और साबुत गरम मसाले, काली मिर्च, दाल चीनी, लोंग और इलाइची को छील कर डाल दीजिए. मसाले को हल्का सा भूनिये, अब टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाले में से तेल अलग होने पर इसमें गरम मसाला डालिये और क्रीम डालकर लगातार चलाते हुए मसाले में उबाल आने तक पकाएं. मसाले में उबाल आने पर इसमें 1/2 कप पानी डालिये, और इसे लगातार चलाते हुए एक बार फिर से उबाल दिलवाएं और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर ग्रेवी में मिला दीजिये.
ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक डाल दीजिए और सोया चाप डाल कर मिक्स कर लीजिए. धीमी आंच पर सब्जी़ को ढककर 4-5 मिनिट के लिए पकने दीजिए.
सुझाव :-
मसाले में क्रीम डालने पर इसे लगातार चलाते हुए, ग्रेवी में फिर से उबाल आने तक पकाएं क्योंकि ऎसा करने से क्रीम फटती नहीं है. साथ ही इसमें नमक भी बाद में डालें क्योंकि अगर नमक क्रीम के साथ डालें तो भी क्रीम के फटने का डर बना रहता है.
समय - 30 मिनिट
4 सदस्यों के लिये
कमेंट (182)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपा जी, उसी चाप से ही बनाना है इसे.
I am new to your channel and I like all the recipe. Trying all one by one. I like them more because you make them according to our tastes that is without onion.
My question for this recipe is how and how much we should boil the chaps so that they don't break or remain raw. Plz let me know
निशा: दीपा जी, सोय चाव बाजार में बोयल्ड ही मिलते हैं, इन्हैं हमने हल्का सा तल कर क्रिस्प किया है और बना लिया, प्लीज ट्राई बहुत अच्छी सब्जी बनती है.
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जयप्रिया जी, इसे उबालने की जरूरत नहीं होती.
निशा: संगीता जी, हम इन्हैं बाज्रार से ही लाते हैं, अगर मुझे इसे बनाने की जानकारी प्राप्त हुई तब मैं इसे अवश्य बनाऊंगी.
निशा: नेहा जी, क्रीम से करी ज्यादा अच्छी बनती है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Ye ko sa masala hai
Please reply :D
निशा: मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: कपिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अदिति जी, हैवी क्रीम यूज कीजिये, जो आपको डेयरी पर खुली हुई मिल जायेगी, धन्यवाद.
निशा: मै जल्द ही मलाई चाप की रेसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
thanks a lot
cooking ko itna easy bnanane k liye
you are such a genius
i love you all recipie
निशा: संजय जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, मैं कोशिश करूंगी कि मैं इन्हैं बना सकू.
How to lrepare chaamp
kasuri methi kise khte hain
निशा: सोनम जी, कसूरी मेथी हरी मेथी को सुखाकर बनाई जाती है, कसूरी मेथी बनाने का तरीका वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर हाउ टू मेक कसूरी मेथी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Gravy ke liye curd ka use kr sakte h cream ki jgha
निशा: प्रीती जी, जी हां दही से ग्रेवी बनाई जा सकती है. ग्रेवी को अपनी पसन्द के अनुसार कई प्रकार से बनाया जा सकता है, विभिन्न ग्रेवी के लिये वेबसाइट पर आर्टीकल दिया है, उसे पढ़ सकते हैं, उसमें अच्छी जानकारी है.
am I suppose to boil the chap befroe frying or I can directly fry them ?
निशा: शालिनी जी, चाप पहले से ही बोइल हुये बाजार से मिलते हैं, हमने इन्हैं टुकड़ों में काटा है और हल्का ब्राउन होने तक फ्राई किया है.
Hi Nishaji..kya ap raw soya champ bnane ki recipe bta skti hain jo apne readymade use kia please...kyunki main kafi time se search kr rhi hu but har jgh champ ki sabzi ya curry bnane ki recipe hi hai but mujhe ye champ bnate kaise hai wo sikhna hai...please iski recipe post kre...Thnks and thanks for all your recipes.
निशा: मनीषा जी, सोया चाप बाजार में पनीर वालों के पास मिल जाते है, इनको घर में नहीं बनाते.
Ma'am will you please tell me what is the method of making soya chap sticks
निशा: हर्षित जी, सोया चाप स्टिक बाजार से लाते हैं, इन्हैं घर में बनाना मुझे नहीं आता.
soya masala chhap kaise banate hain
निशा: सरिता, सोया चाप करी या सोया मसाला चाप ये तो एक ही चीज है.
thanx mam aapki recipe mujhe bahut pasand hai mam soya chaap ki sub recipes k bare me janna chata hu please mujhe prosiger batay
निशा: मुकेश जी हां मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Soya champ ko only fry karna hai ya boil b karna padta gravy mein dalne se pehle?
निशा: विशाल जी, ये बाजार में बोयल हो कर ही मिलते हैं, इन्हैं हम फ्राइ करके सब्जी बनाते हैं.
Nisha ji kya hum isme onion bhi use kr sakte hai
निशा: पूजा जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
hello!! ma'am i read your recepie and i think if we put onion paste and lil bit garlic too it will be more interesting and also grated ginger for garnishing,,,,
Isn't it..!!!!!!
Soya coop banati kis chess ki h