सोया चाप करी - Soya Chaap Recipe with Gravy

प्रोटीन से भरपूर सोया चाप से बनी सोया चाप करी खाने और दिखने दोनों में मजेदार है. दिल्ली/एनसीआर में तो यह बहुत पसंद की जाती है.
Read - Soya Chaap Recipe with Gravy in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soya Chaap with Gravy
- सोया चाप - 3-4 (250 ग्राम)
- टमाटर - 3 (250 ग्राम)
- अदरक - 1 इंच
- हरी मिर्च - 1
- क्रीम - 100 ग्राम
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- साबुत मसाले - बडी़ इलायची-1, दालचीनी-1, लौंग-2, काली मिर्च-6-7
- नमक-1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to Make Soya Chaap Curry
सोया चाप को 1 से 1.5 इंच के टुकडों में काट लीजिए. पैन में तेल गर्म कीजिए. गरम तेल में चाप डालकर, चाप के टुकड़े दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक, तल कर, प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए. पैन के बचे तेल में जीरा डाल दीजिए, जीरा भुनने के बाद हींग, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर, कसूरी मेथी और साबुत गरम मसाले, काली मिर्च, दाल चीनी, लोंग और इलाइची को छील कर डाल दीजिए. मसाले को हल्का सा भूनिये, अब टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाले में से तेल अलग होने पर इसमें गरम मसाला डालिये और क्रीम डालकर लगातार चलाते हुए मसाले में उबाल आने तक पकाएं. मसाले में उबाल आने पर इसमें 1/2 कप पानी डालिये, और इसे लगातार चलाते हुए एक बार फिर से उबाल दिलवाएं और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर ग्रेवी में मिला दीजिये.
ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक डाल दीजिए और सोया चाप डाल कर मिक्स कर लीजिए. धीमी आंच पर सब्जी़ को ढककर 4-5 मिनिट के लिए पकने दीजिए.
सुझाव :-
मसाले में क्रीम डालने पर इसे लगातार चलाते हुए, ग्रेवी में फिर से उबाल आने तक पकाएं क्योंकि ऎसा करने से क्रीम फटती नहीं है. साथ ही इसमें नमक भी बाद में डालें क्योंकि अगर नमक क्रीम के साथ डालें तो भी क्रीम के फटने का डर बना रहता है.
समय - 30 मिनिट
4 सदस्यों के लिये
कमेंट (182)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कविता जी, किसी भी फ्रोजन चीज का बिलकुल उसी तरह यूज किया जाता है, जिस तरह किसी ताजा चीज का यूज किया जाता है, पहले उसे फ्रीजर से बाहर निकालिये और जब वह नार्मल तापमान पर आ जाय तब बिलकुल उसी तरह यूज कीजिये, जिस तरह हम ताजा चाप का यूज करते हैं.
निशा: ज्योति जी हां ग्रेवी में सोया ग्रेन्यूअल्स डालकर सब्जी बनाई जा सकती है.
निशा: अंजली जी, सोया चाप उबाले हुये बाजार में मिलते हैं, इन्हैं हमने उबाला नहीं है, हल्का सा फ्राई किया है. प्लीजा आप इसका वीडियो भी देख लीजिये.
निशा: चिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: एश जी हाँ मलाई भी डाली जा सकती है,लेकिन मलाई क्रीम की अपेक्षा थोड़ी कम डालें क्यों कि मलाई में घी ज्यादा होता है.
Or badi ilaychi ke beej dalne h ya cover?
निशा: धरमेन्द्र जी, प्लीज काली मिर्च साबुत डालनी और बड़ी इलाइची के बीज निकाल कर डालने हैं, छिलका हटाना है.
निशा: नीरज जी, मुझे इसके बिजनेस के बारे में जानकारी नहीं है.
निशा: ऋषि जी,इसे घर में नहीं बना पाते.
निशा: भावना जी हां तेल में जीरा भूनने के बाद 1 प्याज बारीक कटी हुई और 4-5 कली लहसन की बारीक काटिये और हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए, और सभी मसाले इसी प्रकार डालते सोया चाप करी बनाइये, बहुत अच्छी सब्जी बनेगी.
अनेकों धन्यवाद कृपया इसी तरह मार्गदर्शन करती रहे
निशा: प्रिया जी, सोया चाप स्टिक घर में नहीं बना सकते, ये डेयरी और पनीर बेचने वालों के पास मिल जाते हैं. सोया चाप को काट कर हल्का सा तेल में भूनकर सब्जी में डाला है, इसे और उबालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: राजिया जी, सोया चाप टोफू नहीं है, लेकिन सोया बीन का ही प्रोडक्ट है और दिल्ली नोयडा में ये डेयरी पर या पनीर बेचने वालों के पास मिल जाता है.
निशा: नेहा, हमारे यहां सोया चाप पनीर बेचने वालों के पास मिल जाते हैं, और वह ब्रान्डेड नहीं होते हैं, खुले ही मिलते हैं.
निशा: प्रीती जी, ये किसी डेयरी पर या सोया चाप पनीर और मावा बेचने वालों के पास मिल जाता है.
निशा: जया जी, सोया चाप ही इसका नाम है, ये सोया बीन से बना हुआ होता है.
निशा: पूजा जी, इन्हैं सोया चाप ही कहते हैं.