सोया चाप करी - Soya Chaap Recipe with Gravy

प्रोटीन से भरपूर सोया चाप से बनी सोया चाप करी खाने और दिखने दोनों में मजेदार है. दिल्ली/एनसीआर में तो यह बहुत पसंद की जाती है.
Read - Soya Chaap Recipe with Gravy in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soya Chaap with Gravy
- सोया चाप - 3-4 (250 ग्राम)
- टमाटर - 3 (250 ग्राम)
- अदरक - 1 इंच
- हरी मिर्च - 1
- क्रीम - 100 ग्राम
- तेल - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
- साबुत मसाले - बडी़ इलायची-1, दालचीनी-1, लौंग-2, काली मिर्च-6-7
- नमक-1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to Make Soya Chaap Curry
सोया चाप को 1 से 1.5 इंच के टुकडों में काट लीजिए. पैन में तेल गर्म कीजिए. गरम तेल में चाप डालकर, चाप के टुकड़े दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक, तल कर, प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए. पैन के बचे तेल में जीरा डाल दीजिए, जीरा भुनने के बाद हींग, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर, कसूरी मेथी और साबुत गरम मसाले, काली मिर्च, दाल चीनी, लोंग और इलाइची को छील कर डाल दीजिए. मसाले को हल्का सा भूनिये, अब टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाले में से तेल अलग होने पर इसमें गरम मसाला डालिये और क्रीम डालकर लगातार चलाते हुए मसाले में उबाल आने तक पकाएं. मसाले में उबाल आने पर इसमें 1/2 कप पानी डालिये, और इसे लगातार चलाते हुए एक बार फिर से उबाल दिलवाएं और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर ग्रेवी में मिला दीजिये.
ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक डाल दीजिए और सोया चाप डाल कर मिक्स कर लीजिए. धीमी आंच पर सब्जी़ को ढककर 4-5 मिनिट के लिए पकने दीजिए.
सुझाव :-
मसाले में क्रीम डालने पर इसे लगातार चलाते हुए, ग्रेवी में फिर से उबाल आने तक पकाएं क्योंकि ऎसा करने से क्रीम फटती नहीं है. साथ ही इसमें नमक भी बाद में डालें क्योंकि अगर नमक क्रीम के साथ डालें तो भी क्रीम के फटने का डर बना रहता है.
समय - 30 मिनिट
4 सदस्यों के लिये
कमेंट (182)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Maine apne husband ko recipe banake deni hai jaldi batana recipe ka naam hai (khatta meeta phauss chaap, karara Linda chaap ) jaldi batana plssssssssss
वैसे भी अमूमन मार्किट में तो ऐसा ही रहता है। आपने कट करके बताया है तो कोई तो वजह होगी..
निशा: पूनम जी, ऎसी कोई खास वजह नहीं है, छोटे टुकड़े वाली सब्जी को सर्व करने में आसानी होती है.
निशा जी, सचमुच आपकी रेसपी बहुत ही आसान और शानदार होती है। आपकी वजह से मुझे इतना अच्छा खाना बनाना आ गया। थैंक्स मेम.. :)
निशा: पूनम जी, आपने ये इतना अच्छा कमेन्ट लिखा है, मुझे बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ललित जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: बिनोद जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर अनेक रेसिपी हैं, उन्हैं आप सर्च कर सकते हैं.
निशा: अनु जी, व्हाइट और ओरेन्ज सोया चाप में कलर का फर्क है, आप बैन्डर से व्हाइट सोया चाप लाने के लिये कह सकते हैं, वह व्हाइट सोया चाप मगवा कर देगा.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: राहुल जी, आप इसमें अमूल की क्रीम का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जै़नब जी, हां ये डेयरी प्रोडक्ट बेचने वालों के पास मिल जाता है.
निशा: त्रिलोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुपमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिव जी, जब आप जीरा डाल कर भूने लें तब इसमें प्याज डाल दीजिए और भूनने के बाद सभी मसाले दिए हुए निर्देशानुसार डालकर सब्जी बना लीजिए.
I find ur recipes very useful n tempting... I have been following u for past few months.. always a good recipe when tried... thank u n keep on posting new recipies..
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीता जी, आप इसे बिना क्रीम के भी बना सकती हैं या मलाई का उपयोग भी कर सकती हैं.
निशा: प्रेरणा जी, ग्रेवी को आप नॉन, परांठे, चपाती, चावल या किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
निशा: हरकीरत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सालहन जी, आप रैसिपी को ध्यान से पढें और इसका विडियो भी देख सकते हैं. इससे आपको बहुत मदद मिलेगी.