सोया चाप करी - Soya Chaap Recipe with Gravy

📅 5 दिसंबर 2014 👁 9.9 लाख बार देखी गई 💬 182 कमेंट ★ 3.1 (14087)


प्रोटीन से भरपूर सोया चाप से बनी सोया चाप करी खाने और दिखने दोनों में मजेदार है. दिल्ली/एनसीआर में तो यह बहुत पसंद की जाती है.

Read - Soya Chaap Recipe with Gravy in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soya Chaap with Gravy

  • सोया चाप - 3-4 (250 ग्राम)
  • टमाटर - 3 (250 ग्राम)
  • अदरक - 1 इंच
  • हरी मिर्च - 1
  • क्रीम - 100 ग्राम
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
  • कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
  • साबुत मसाले - बडी़ इलायची-1, दालचीनी-1, लौंग-2, काली मिर्च-6-7
  • नमक-1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to Make Soya Chaap Curry

सोया चाप को 1 से 1.5 इंच के टुकडों में काट लीजिए. पैन में तेल गर्म कीजिए. गरम तेल में चाप डालकर, चाप के टुकड़े दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक, तल कर, प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट बना लीजिए. पैन के बचे तेल में जीरा डाल दीजिए, जीरा भुनने के बाद हींग, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर, कसूरी मेथी और साबुत गरम मसाले, काली मिर्च, दाल चीनी, लोंग और इलाइची को छील कर डाल दीजिए. मसाले को हल्का सा भूनिये, अब टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालिये और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.


मसाले में से तेल अलग होने पर इसमें गरम मसाला डालिये और क्रीम डालकर लगातार चलाते हुए मसाले में उबाल आने तक पकाएं. मसाले में उबाल आने पर इसमें 1/2 कप पानी डालिये, और इसे लगातार चलाते हुए एक बार फिर से उबाल दिलवाएं और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर ग्रेवी में मिला दीजिये.

ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक डाल दीजिए और सोया चाप डाल कर मिक्स कर लीजिए. धीमी आंच पर सब्जी़ को ढककर 4-5 मिनिट के लिए पकने दीजिए.

सुझाव :-
मसाले में क्रीम डालने पर इसे लगातार चलाते हुए, ग्रेवी में फिर से उबाल आने तक पकाएं क्योंकि ऎसा करने से क्रीम फटती नहीं है. साथ ही इसमें नमक भी बाद में डालें क्योंकि अगर नमक क्रीम के साथ डालें तो भी क्रीम के फटने का डर बना रहता है.
समय - 30 मिनिट
4 सदस्यों के लिये

Soya Chaap with Gravy Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (14087 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (182)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rajesh
Thanc you so Mach

निशा: राजेश जी, अपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Shashi
In canada where can we get soya chop pl. tell me if not can we make it at home
Thanks
Shashi
Vijay
Chap bnane ki vidhi bhi to btayea ki chap kaise bnta hai

निशा: विजय जी, चाप घर में नहीं बनाये जा सकते.
Amit kumar
Soya chap frogen hoti hai pehle ise ubale ya sidhe hi fry kr le.. plz suggest me

निशा: अमित जी, इसे उबालने की ज़रूरत नही है, ये पहले से उबले ही होते हैं, पहले उसे फ्रीजर से बाहर निकालिये और जब वह नार्मल तापमान पर आ जाय तब आप इसे यूज कीजिये.
Puran
Bhut ache soya Kare pr usko grave ma nhe ban sakte

निशा: पूरण जी, धन्यवाद. आप इसे ग्रेवी वाली भी बना सकते हैं.
Manali
Mam,what can I use instead of cream? Cream is not available .

निशा: मनाली जी, आप इसके बदले मलाई का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.
Bhupendradanu
Soya chhap kiska banta hi

निशा: सोया चाप सोयाबीन से बना होता है.
Pooja
Mam plz aap vegestables ko kaise blanch kre iski v ek video upload kijiy naa plz.
Thankyou

निशा: पूजा जी, हम जल्दी ही इसकी अलग से वीडियो अपलोड करने की कोशिश करेंगे.
Deepa saini
mujhe aapki recipe bahut pasand
Aayi
Thanks

निशा: दीपा जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
mandeep
thnx for dis recipe mam. i tried n cant xplain u its hell tasty n mam i added onion in it chopd onion n i used milk cream which is available at home instead of any cream. thnx once again

निशा: मनदीप जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
mandeep
thnku so much

निशा: मनदीप जी, धन्यवाद आपको भी.
harish
is it a conspitaed food
Roshan Mishra
J soyachanp kya hr vegitable me ubal k mix kr skte hai
निशा: रोशन जी हां एसा किया जा सकता है.
mohit jangra
Hlo mam....
Soya chaap ko purcahse kaha SE kre ye market m kaunsi shop PR mil skti h???

निशा: मोहित जी, यह आपको पनीर या खोया बेचने वालों के पास मिल जाता है.
kamal thapa
Your soya chaap is osam I like so much

निशा: कमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Divya
Nisha ji pls tandori chaap or chaap ki sb dry recipes btaye ....
Resturant style...as soon as possible..
निशा: दिव्या जी, मैं कोशिश करूंगी.
Neha Saini
Kya soya chaap same method se stick k sath banegi??

निशा: नेहा जी, हाँ बना सकते है.
rakhi
Nisha Ma'am you are the best cook .

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
संदीप काम्बोज
क्या आप बता सकते है कि सोयाबीन दाल से चाप कैसे तैयार की जाती है
jaspreet
Where from we can get soya chap pieces
Amarjeet
Is it right for diabetic patient
Seema Bhasin
Nishaji chaap ko fry kiye bina koi or method h soya chaap curry banany ka
निशा: सीमा जी, सोया करी इसी तरह से अच्छी बनती है.
Sona
Hi Nisha...We live in a country where soya chap is not available. Do you know how to make soya chap itself?
Thanks
Rashmi
Agar chap frozen ho to kaise banana h used ubalna padega kya
निशा: रश्मी जी, फ्रोजन चाप को नार्मल तापमान पर आने पर इसी तरह से बना सकते हैं.
ranveer
i love dish

निशा: रनवीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
[email protected]
mam, chaap me cream alawa dahi use kar sakte he kya?

निशा: आप दही की ग्रेवी पसंद करते हैं तो वो बना सकते हैं.
krishna
Main janna chahta hu soya chap kya redimate bni hui milti h agr esa h to kha se milegi
निशा: कृ्ष्णा जी, बोयल्ड सोया चाप बाजर में पनीर वालों के पास मिल जाते हैं.
jolly
kacci soyabeen chaap soya atte se kiase banti hai sabzi nahi kacci
Aanchal Dhar Sharma
Hello Nisha ji
Pls ye btaye k chap ko pehle boil karna hai ya nahi. Ya market se la k chote pieces karne hai?
Pls reply soon.
Thanks
Aanchal

निशा: आंचल जी, ये मार्केट से बोयल किये हुये मिल जाते हें, इसे काट कर बनाना है.
raju gupta
nisha ji malai chap rosted kese banae